खुसूर-फुसूर नए मार्ग और टपोरी काम

खुसूर-फुसूर नए मार्ग और टपोरी काम हाल ही में उज्जैन से निकलकर जाने वाले अनेक मार्ग राष्ट्रीय हो गए हैं। इसके साथ ही प्रांतीय मार्ग भी हैं। इन मार्गों पर लगने वाले टोल की दर अलग-अलग है और प्रांतीय एवं राष्ट्रीय एजेंसियों के नियमों में भी थोडा बहुत अंतर बताया जा रहा है। इन मार्गों पर कतिपय टोल कंपनियों ने टोल वसूली का काम लेकर बडा एहसान किया है। उनके गुर्गों की हरकतें और रूआबदारी बताती है कि उन्होंने टोल प्लाजा ही ठेके पर नहीं लिया पूरा मार्ग ही उनकी…

Read More

न्यायालय के आदेश पर सहकारिता में 5 चरण के चुनाव होंगे सहकारिता चुनाव की ठंडी शुरूआत -172 सोसायटी से लेकर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष तक रहेगी प्रक्रिया

उज्जैन। 12 साल बाद एक बार फिर से प्राथमिक पाठशाला से ग्रामीण नेतृत्व को सामने लाने की कवायद शुरू हो गई है। सहकारिता क्षेत्र में निर्वाचन को लेकर न्यायालय के आदेश के तहत विभाग ने 5 चक्रीय चुनाव की प्रक्रिया पर काम करना शुरू कर दिया है। उज्जैन जिले में 172 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में इसके तहत निर्वाचन की प्रक्रिया की जाएगी। इसकी शुरूआत हो चुकी है। इससे पूर्व 2013 में सहकारिता के निर्वाचन हुए थे। बिना सहकार, नही उद्धार के पंच वाक्य को सार्थक करने और धरातल…

Read More

परिजन तलाश में निकले तो मिली मौत की खबर -घर लौट रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर

उज्जैन। देर रात तक घर नहीं लौटे युवक को तलाश करने परिजन निकले तो रास्ते में क्षतिग्रस्त बाइक मिली। दुर्घटना का पता चलते ही अस्पताल पहुंचे, जहां सामने आया कि मौत हो चुकी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। नागझिरी थाना क्षेत्र के ग्राम दताना में रहने वाला प्रदीप पिता कालूराम चौधरी देवासरोड कार शोरूम पर काम करता था। शुक्रवार रात वह शोरूम से बाइक पर सवार होकर घर जाने के लिये निकला। लेकिन देर रात तक नहीं पहुंचा। परिजनों ने पहले ग्राम में रहने वाले दोस्तों…

Read More

क्विक रिपॉन्स टीम पांच नोडल पाइंट पर रहेगी तैनात

उज्जैन। यातायात जाम की की स्थिति से निपटने के लिये शहर के पांच स्थानों पर नोडल पाइंट बनाये गये है। जहां यातायात पुलिस की क्विक रिपॉन्स टीम तैनात की गई है। टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक नियंत्रण करेगी। पिछले दिनों एसपी प्रदीप शर्मा यातायात थाने का निरीक्षण करने पहुंचे थे, उन्होने शहर के ऐसे स्थानों को चिन्हित करने का निर्देश दिया था, जहां जाम की स्थिति सबसे अधिक बनी रहती है। यातायात डीएसपी विक्रम कनपुरिया और दिलीपसिंह परिहार ने निर्देशों का पालन करते हुए पांच स्थानों को चिन्हित किया।…

Read More

घट्टिया अस्पताल के गेट पर वृद्धा को एम्बुलेंस ने कुचला

उज्जैन। घट्टिया शासकीय अस्पताल के गेट पर शनिवार सुबह दुर्घटना हो गई। एम्बुलेंस चालक ने बैठी वृद्धा को कुचल दिया। घायल हालत में वृद्धा को उज्जैन लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। राजस्थान का नट परिवार काफी समय से ग्राम जगोटी में निवास कर रहा है। शनिवार को परिवार की बहू सोनिया को डिलेवरी होनी थी, परिवार के सदस्य घट्टिया शासकीय अस्पताल पहुंचे थे। जहां परिवार के सदस्य बाहर गेट के पास बैठे थे, जिसमें सोनिया की दादी सास केसरबाई पति रतनराज नट भी शामिल थी। सभी को…

Read More

नाग तलाई के पास मृत अवस्था में मिला वृद्ध

उज्जैन। महाकाल थाना पुलिस ने ग्राम गौंसा मार्ग पर नाग तलाई से शनिवार शाम एक वृद्ध की लाश बरामद की। आसपास के लोगों से पहचान करने पर किसी ने भी उसकी शिनाख्त नहीं की। शव को चरक अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष लाया गया। उसके पास कुछ दस्तावेज मिले। जिसके आधार पर उसकी पहचान बद्रीलाल पिता बंशीलाल माली 65 वर्ष निवासी वृंदावनपुरा जीवाजीगंज के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दी गई, अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पहचान करने के बाद बताया कि मजदूरी करते थे और शराब पीने के आदी थी।…

Read More

दर्शन करने आये बदमाश के पास मिला चाकू

उज्जैन। बेगमबाग हरिफाटक ब्रिज के नीचे घूम रहे बदमाश को पुलिस ने हिरासत में लिया और उसकी तलाशी ली। बदमाश की जेब से चाकू बरामद हो गया। पूछताछ करने पर उसने महाकाल दर्शन करना के लिये इंदौर से आना बताया, लेकिन चाकू के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। महाकाल थाना एएसआई शंकरलाल कनौजिया ने बताया कि बदमाश राकेश पिता सुरेश पंवार द्वारकापुरी इंदौर का रहने वाला है। जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज ्िरकया गया है।

Read More

8 दिन बाद गुजरात में मिली लापता हुई बालिका

उज्जैन। रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम जानकरा में रहने वाले नरसिंह पिता बदिया चारेल जाति भील की 15 वर्षीय पुत्री भाटपचलाना क्षेत्र से 29-30 अप्रैल की रात लापता हो गई थी। परिजनों ने 4 दिनों तक तलाश की, नहीं मिलने पर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामला नाबालिग का होने पर थाना प्रभारी सत्येन्द्रसिंह चौधरी नेअपहरण का प्रकरण दर्ज करते हुए टीम गठित की। 8 दिन बाद पता चला कि बालिका गुजरात के मोरवी में दिखाई दी है। थाना प्रभारी ने टीम को रवाना किया और 9…

Read More

आगामी सिंहस्थ को लेकर मार्ग चौड़ीकरण का कार्य जल्द होगा शुरू नगर निगम की टीम ने कोयला फाटक से कंठाल चौराहे तक लगाए निशान

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 को लेकर शहर के प्रमुख मार्गो को चोड़ा किया जाएगा। जिसे लेकर तैयारियां चल रही है। शनिवार को नगर निगम की टीम ने कोयला फाटक से लेकर कंठाल चौराहा तक अंतिम सेंट्रल मार्किंग एवं बियाबानी चौराहा से होते हुए तेलीवाड़ा चौराहा तक मकानों के अंदर मार्किंग कर लाल निशान लगाए गए। अब जल्द ही इन मार्गो का चौड़ीकरण होने वाला है। इन मार्गो की सड़क चौड़ी होने के बाद यातायात व्यवस्था में भी सुधार होगा। और शहर के नागरिकों को रोज लगने वाले जाम से भी छुटकारा…

Read More

झारखंड के बदमाशों से मिले चोरी के 51 मोबाइल -हाट बाजार में करते थे चोरी, ठिकाने लगाने आये थे उज्जैन

उज्जैन। झारखंड के नाबालिग और उसके 2 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से जहरीली शराब तो मिली, पूछताछ में मोबाइल चोरी की वारदातों का खुलासा भी होगा। तीनों से 51 मोबाइल बरामद किये है। शनिवार को मामले का खुलासा करने के बाद 2 बदमाशों को 13 मई तक रिमांड पर लिया गया है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि नानाखेड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध युवक जो बाहरी होना प्रतीत हो रहे है रैवारी ढाबे के पास निर्माणाधीन मकान के पास बैठे…

Read More