उज्जैन। रतलाम के ढोढर में हुई हत्या के मामले में गवाह रहे युवक का गुर्जर गैंग के बदमाश भाईयों ने 11 मई की शाम अपहरण कर लिया था। पुलिस ने घेराबंदी में उसे छोड़कर भाग निकले थे। युवक की शिकायत पर 5 बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। सोमवार रात एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे मंगलवार दोपहर को जेल भेजा गया है। चिमनगंज थाना एसआई यादवेन्द्र परिहार ने बताया कि राजीव नगर में रहने वाला अभिषेक उर्फ आनंद पिता रामकिशन सूर्यवंशी 26 वर्ष रतलाम के…
Read MoreCategory: उज्जैन
गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वालों को सजा
उज्जैन। लोहे का पुल रेतीवाले बाबा के पास बैठे युवक को पुरानी रंजीश में गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाले 2 आरोपियों को न्यायालय ने 41 माह बाद 10 साल की सजा से दंडित किया है। मामले में एक आरोपी को बरी कर दिया गया है। मामला महाकाल थाना क्षेत्र में 24 दिसंबर 2021 का है। क्षेत्र में रहने वाले इम्तिजया को बाइक और एक्टिवा पर आये शादाब उर्फ बजाज पिता भूरू खां 21 वर्ष और चांद पिता कल्लू कुरैशी 25 वर्ष निवासी निवासी लोहे का पुल ने अपने…
Read Moreमासूम से दुष्कर्म करने वाला सौतेला पिता पकड़ाया
उज्जैन। 10 साल की मासूम के साथ छत्रीचौक गार्डन में दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता को पुलिस ने ढाई माह बाद पिंगलेश्वर स्थित जयगुरूदेव आश्रम से गिरफ्तार किया है। खाराकुआ थाना पुलिस ने बताया कि नाथुराम पिता श्रवण शुक्ला 61 साल मूलरूप से उमरिया भिंड का रहने वाला है। 6 साल से वह दूसरी पत्नी के साथ दुर्गा कालोनी राऊ जिला इंदौर में निवास कर रहा है। फरवरी माह में वह दूसरी पत्नी की 10 वर्षीय बेटी को जयगुरूदेव आश्रम का बोलकर उज्जैन ले आया था। उस दौरान मासूम को…
Read Moreफर्जी दस्तावेज से जमीन का सौदा करने वाली गिरफ्तार
उज्जैन। 22 साल पहले मर चुकी महिला के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी नाम की 1.56 हेक्टयर भूमि का सौदा करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेशकर जेल भेजा गया। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि ग्राम बिरगोदा नाथु में लीलाबाई पति श्रीलाल दवे का 2003 में निधन हो गया था। उसके नाम की कृषि भूमि 1.56 हेक्टयर को वर्ष 2023 में अंजान महिला ने बेच दिया। मृतक लीलाबाई के परिजनों को जानकारी लगी तो मामले में 13 फरवरी…
Read Moreमहाकाल घाटी पर प्रसाद की टेबल लगाने पर विवाद
उज्जैन। महाकाल मंदिर के सामने घाटी पर फूल-प्रसादी की टेबल लगाने की बात पर मंगलवार सुबह एक बार फिर विवाद होना सामने आया। तोपवाली मस्जिद के सामने महेश पिता अनिल राठौर निवासी तिरूपति प्लेटिनियम इंदौर रोड पर टेबल लगाकर अपना व्यवसाय शुरू किया था। उसकी टेबल लगी देख तरूण माली ने हटाने की बात पर विवाद किया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महेश राठौर की शिकायत पर महाकाल पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है। महाकाल मंदिर के आसपास आये दिन फूल-प्रसादी का व्यवसाय…
Read Moreगुजरात पासिंग टवेरा में रखी मिली जहरीली शराब
उज्जैन। चौकिंग के दौरान सोमवार-मंगलवार रात भाटपचलाना थाना पुलिस ने खरसौदकला मार्ग पर गुजरात पासिंग लाल रंग की टवेरा क्रमांक जीजे 06 डीजी 4435 को रोका। जिसमें चालक ईश्वरसिंह पिता निर्भय पंवार जाति मोगिया 24 वर्ष निवासी ग्राम बलेडी सवार था। दस्तावेज मांगने के साथ पुलिस टीम ने टवेरा की तलाशी ली। जिसमें एक प्लास्टिक की केन रखी हुई थी। जिसे बाहर निकालने पर उसमें हाथ भट्टी पर बनी जहरीली शराब भरी होना सामने आया। जहरीली शराब के संबंध में चालक ईश्वरसिंह स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। थाना प्रभारी सत्येन्द्र…
Read Moreरात में तोड़फोड़ के बाद सुबह चरक भवन 2 घंटे बंद रहा काम -डॉक्टर-नर्सो और कर्मचारियों ने रखी सुरक्षा की मांग, 8 के खिलाफ प्रकरण दर्ज
उज्जैन। चरक भवन (अस्पताल) में सोमवार-मंगलवार रात 14 साल की बालिका के परिजनों ने स्टॉफ के साथ मारपीट करते हुए आईसीयीयू और आब्जर्वेशन वार्ड में तोड़फोड़ की थी। हंगामा होने की खबर पर 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। मंगलवार सुबह रात में हुई घटना से आक्रोशित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काम बंद हड़ताल कर दी। 2 घंटे तक सुरक्षा की मांग को लेकर नारेबाजी की और आईपीएस अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अतिरिक्त विश्वबैंक कालोनी में रहने वाली 14 साल की बालिका को सोमवार रात 11.30 बजे के लभग…
Read Moreज्येष्ठ मास 10 जून तक रहेगा, जल दान करने वाला महीना – निर्जला एकादशी सहित कई पर्व इसी माह में आएंगे
दैनिक अवंतिका उज्जैन। ज्येष्ठ मास शुरू हो गया है जो कि 10 जून तक रहेगा। यह महीना जल दान करने के लिए मुख्य माना जाता है। क्योंकि इस माह में भीषण गर्मी पड़ती है। लोग जल सेवा के लिए जगह-जगह प्याऊ खुलवाते हैं ताकि यहां से जलपान कर सके। इसी महीने में निर्जला एकादशी सहित कई पर्व भी आएंगे जो जल से संबंधित ही है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला ने बताया कि ज्येष्ठ मास में वट सावित्रि व्रत, गंगा दशहरा, जैसे बड़े व्रत एवं पर्व भी आते हैं।…
Read Moreगर्मी की बेरूखी से इलेक्ट्रानिक बाजार का गणित गडबडाया,व्यवसायी दोहरे संकट में बचा माल रखने की गोदाम में जगह नहीं,सडक पर रखे तो दिक्कत -गर्मी के कमजोर मौसम से ग्राहकी और खरीदी कमजोर रही , जमकर फसा पैसा
उज्जैन । गर्मी ने इस बार 20-20 की तरह फटाफट का खेल खेला। मौसम की इस बेरूखी से इलेक्ट्रानिक बाजार में अर्थ का गणित गडबडा गया है। कमजोर गर्मी के मौसम से ग्राहकी कमजोर रही है और व्यापारी दोहरे संकट में फंसा हुआ है। जमकर पैसा तो फसा ही हुआ है इसके साथ ही बचा माले रखने की गोदाम में जगह नहीं है और सडक पर रखने पर दिक्कत ही दिक्कत है। अभी तो व्यापारी दोहरे संकट से निकलने का उपाय ढूंढ रहे हैं। बाजार में इस वर्ष गर्मी को…
Read Moreखुसूर-फुसूर किसानों पर बंधन… सरकारी विभाग को छूट…!
खुसूर-फुसूर किसानों पर बंधन… सरकारी विभाग को छूट…! जिले में नीलगाय की समस्या पूरे प्रांत के साथ ही बनी हुई है। किसानों की फसल नष्ट होने पर भी उन पर इस जंगली जीव के विरूद्ध कदम उठाने की मंजूरी नहीं है। यहां तक की झटका मशीन को लेकर भी कोई अनुमति की स्थिति नहीं है। रात भर किसान खेतों पर जागकर अपने चने और अन्य फसलें बचाने के लिए तमाम कवायद करता है। इसके लिए खेत पर पटाखे चलाए जाते हैं हाका लगाया जाता है। सरसराहट की आवाज के…
Read More