उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र के अजीतनगर में रहने वाले रवि पिता सुनील यादव 38 वर्ष की शनिवार को निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि रवि ने 3 दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था। वह पिछले 5-6 माह से अपने ससुराल भवानीमंडी में पत्नी के साथ रह रहा था। कुछ दिन पहले ससुराल में उसका विवाद हुआ था। ससुराल वालों ने मारपीट की थी। उसके बाद कुछ दिन पहले वह उज्जैन अपने घर आ गया था, लेकिन…
Read MoreCategory: उज्जैन
केन्द्रीय जेल में मनाया गया विश्व तम्बाकू निषेध दिवस
उज्जैन। केन्द्रीय जेल भैरूगढ़ में शनिवार को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी निर्देश के पालन में बंदियों के लिये आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम वार्षिक कैलेंडर 2025-26 के द्वितीय चरण में 21 से 30 मई तक अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार शाखा उज्जैन द्वारा आत्म/व्यक्तित्व परिष्कार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था द्वारा बंदियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए उद्बोधन दिया गया कि भारत जैसे प्रगतिशील देश के लिए कुपोषण, गरीबी, निरक्षरता, बीमारी,…
Read Moreमई माह में पहली बार इतनी बारिश की हरियाली छाने लगी प्रि-मानसून में ही बोवनी जितनी बारिश -खेतों में बोवनी के लिए पानी, खेत तैयार नहीं कर पा रहे किसान
उज्जैन। पहली बार ऐसा देखने में आ रहा है कि मई माह के दो पक्षों में लगातार बारिश हो रही है। गर्मी में जहां धूल उडती दिखती है वहां हरियाली नजर आने लगी है। बोवनी के लिए जितनी बारिश की आवश्यकता खेतों में होती है उतना पानी तो प्री-मानसून में ही गिर गया है। खेत-खलिहानों के आसपास खरपतवार के रूप में हरियाली भीषण गर्मी में दिखाई देने लगी है। प्री मानसून के दौर में ही जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। नौतपा से लेकर गर्मी के मौसम का…
Read Moreपानीपत की भक्त ने महाकाल को चढ़ाया डेढ़ लाख का चांदी का मुकुट
पानीपत की भक्त ने महाकाल को चढ़ाया डेढ़ लाख का चांदी का मुकुट दैनिक अवंतिका उज्जैन। महाकाल मंदिर में शनिवार को पानीपत से दर्शन करने आई भक्त लविका ग्रोवर ने चांदी का एक मुकुट अर्पित किया। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। मंदिर के पुरोहित सोमेंद्र शर्मा की प्रेरणा से उन्होंने यह मुकुट बाबा को चढ़ाया। मुकुट का वजन 1252.200 ग्राम है। मंदिर प्रबंध समिति के लोगों ने चांदी का मुकुट प्राप्त कर दानदाता को रसीद प्रदान की व नंदीहॉल में उनका दुपट्टा और भगवान महाकाल…
Read Moreखुसूर-फुसूर निती नियम और आनलाईन के मजे
खुसूर-फुसूर निती नियम और आनलाईन के मजे तबादला शब्द किसी भी कर्मचारी को डराने के लिए काफी होता है। इसमें भी अलग-अलग डिग्री के तबादला शब्द हैं जो जिलों के नाम से लेकर डराने के लिए उपयोग किए जाते हैं। जैसे झाबुआ,अलीराजपुर उससे भी अधिक डरावना शब्द है बालाघाट । इन शब्दों का उपयोग इन दिनों काफी हो रहा है। आनलाईन निती नियम के बाद भी इन डरावने शब्दों का उपयोग किया जा रहा है तो तय है कि निती नियम और आनलाईन के मजे अय्यार मारने में लगे हैं…
Read Moreशीघ्र दर्शन टिकट 250 रूपये, श्रद्धालुओं लिये 1100 महाकाल मंदिर में दिल्ली-उमरिया के 7 लोगों के साथ फर्जीवाड़ा
उज्जैन। महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर होने वाला फर्जीवाड़ा कम नहीं हो रहा है। एक बार फिर मंदिर की सुरक्षा में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों ने फर्जी रसीद से दर्शन प्रवेश कर रहे 7 लोगों को पकड़ा तो 1100-1100 रूपये देने की बात सामने आई। मंदिर समिति की शिकायत पर पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने वाले पुरोहित के सेवक को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली और उमरिया से 7 श्रद्धालु शुक्रवार को महाकाल दर्शन करने उज्जैन आये थे। बड़ा गणेश मंदिर के समीप फूल प्रसादी की दुकान लगाने वाले ने श्रद्धालुओं से…
Read Moreमहाकाल के दर्शन कर स्मृति ईरानी ने कहा सेना में शामिल बेटियां मातृभूमि को समर्पित – पूर्व केंद्रीय मंत्री ईरानी ने गर्भगृह के बाहर से लिया आशीर्वाद
दैनिक अवंतिका उज्जैन। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को उज्जैन प्रवास के दौरानमहाकाल दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह के बाहर से हाथ जोड़कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। पुजारीसंजय शर्मा ने उनका पूजन संपन्न कराया। नंदी हॉल में जाकर ईरानी ने कुछ देर बैठकर बाबा का ध्यान किया। मंदिर समिति ने ईरानी को महाकाल का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। पूजन के बाद ईरानी ने पत्रकारों से से कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए स्मृति ने कहा कि भारत ने शक्ति स्वरूपा को पूजा है। उन्होंने कहा कि भारतीय फौज…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंचीं महाकाल मंदिर
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंचीं महाकाल मंदिर ⛩️ बिना लवाजमे के साधारण श्रद्धालु की तरह किए बाबा महाकाल के दर्शन उज्जैन। देश की चर्चित नेता और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज अचानक महाकाल मंदिर पहुंचीं। इस दौरान न तो कोई वीआईपी लवाजमा था और न ही कोई राजनीतिक शोर — वे एक सामान्य श्रद्धालु की तरह शांति से बाबा महाकाल के दर्शन और पूजन करती नजर आईं। 🙏 सादगी से भरे दर्शन स्मृति ईरानी ने मंदिर में गर्भगृह के बाहर बैठकर पूजा-अर्चना की और पूरे समय…
Read Moreमहिला पुलिस ने निकाली महिला सशक्तिकरण रैली
उज्जैन। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार को उज्जैन महिला पुलिस ने विशेष महिला सशक्तिकरण वाहन रैली का आयोजन किया। पुलिस कंट्रोलरूम पर एएसपी पल्लवी शुक्ला ने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएसपी दीपिका शिंदे, श्वेता गुप्ता ने रैली का मार्ग दर्शन किया। पुलिस कंट्रोलरूम से शुरू हुई रैली तीन बत्ती चौराहा, टॉवर चौक, शहीद पार्क होते हुए पुलिस कंट्रोलरूम पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा झंडा थाम रखा था। एएसपी शुक्ला ने बताया…
Read Moreएक दिन का विधायक बना 12 वीं में टॉप करने वाला छात्र -लोगों की सुनी समस्या, 1 करोड़ के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन
उज्जैन। जिले की नागदा तहसील में 18 साल के छात्र को एक दिन का विधायक बनाया गया। छात्र ने विधायक बनने के बाद जनसुनवाई में लोगों की समस्या को सुना और क्षेत्र में होने वाले 1 करोड़ से अधिक की लागत के कार्यो का भूमि पूजन किया। अनिल कपूर की फिल्म नायक की तर्ज पर नागदा में कक्षा 12 वीं में टॉप करने वाले छज्ञत्र साहित्य श्री सेन को एक दिन का विधायक बनाया गया। छात्र ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया था। नागदा विधायक तेज बहादूरसिंह…
Read More