महावीरबाग में एक्टिवा पर आये 2 युवको ने चलाई गोली -फुटेज के आधार पर तलाश, आपसी विवाद की आशंका

उज्जैन। नानाखेडा क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार रात गोली चलने की खबर सामने आया। गोली मकान की दीवार पर लगी। मकान में रहने वाले परिवार ने दूसरे दिन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और चाचा पर शंका जाहिर की। पुलिस फुटेज के आधार पर गोली चलाने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि महावीर बाग में रहने वाले विशाल पिता मनोज कनोजिया ने शनिवार शाम थाने आकर शिकायत दर्ज कराई कि शुक्रवार-शनिवार की रात उनके मकान पर गोली चलाई गई है।…

Read More

रंजीश में हुई थी हत्या, 2 दिन की रिमांड पर आरोपी

उज्जैन। लोहे का पुल क्षेत्र में शनिवार रात हुई हत्या की वजह पुरानी रंजीश होना सामने आया है। पुलिस ने रात में ही हत्या के मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया था। जिसे रविवार दोपहर कोर्ट में पेश कर 2 दिनों की रिमांड पर लिया है। दूसरे आरोपी की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। महाकाल थाना क्षेत्र के लोहे का पुल पर रहने वाले नईम पिता नदीम खान 25 वर्ष की क्षेत्र के ही वॉच टॉवर के नीचे शनिवार रात पुरानी रंजीश में चाकू घोंपकर हत्या कर…

Read More

घास के मैदानों में चरती नीलगाय, चीतों के लिए आसान शिकार बनी  गांधीसागर में चीतों को नीलगाय का शिकार रास आया – ट्रैकिंग कॉलर और कैमरा ट्रैप की मदद से वन विभाग की नजर में पूरी गतिविधि

    उज्जैन। संभाग के मंदसौर जिला अंतर्गत गांधीसागर अभयारण्य में हाल ही में कूनो राष्ट्रीय पार्क से लाए गए चीतों को यहां नीलगाय का शिकार रास आया है। खुले घास के मैदानों में चरती नीलगाय चीतों के लिए आसारन शिकार बनी हैं। मंदसौर वन विभाग के साथ ही वन्य जीव विशेषज्ञ ट्रेकिंग कालर और कैमरा ट्रेप की मदद से चीतों की गतिविधियों पर पूरी नजर रख रहे हैं। गांधी सागर अभ्यारण्य स्थानांतरित किए गए चीतों ने यहां के जंगलों को अपनाया है। धीरे-धीरे वे इसके आदि हो रहे हैं।…

Read More

महाकाल में प्रसाद की मशीन बंद, श्रद्धालु फिलहाल काउंटर से ले रहे – बीजेपी अध्यक्ष नड्डा व मुख्यमंत्री यादव ने किया था उद्घाटन  – तकनीकी खराबी के चलते हुई बंद,    

     दैनिक अवंतिका उज्जैन।  महाकाल मंदिर में लगी लड्‌डू प्रसाद विक्रय करने वाली मशीन इन दिनों बंद हो गई है। इस कारण श्रद्धालु समिति के काउंटरों से ही प्रसाद ले पा रहे हैं। आपको बता दे कि इस हाइटेक मशीन का उद्घाटन बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा व मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2024 के दिसंबर माह में किया था। मशीन बंद होने से फिलहाल इसे हटा दिया गया है।   समिति ने कोयंबटूर की 5 जी टेक्नोलॉजी कंपनी से यह मशीन दान में लेकर लगवाई थी। इसे मंदिर के…

Read More

पीएचई ने अपना काम किया और लोगों के लिए परेशानी खडी की दुर्घटना का कारण बन रहा चामुंडा चौराहा का गड्ढा – मुख्य चौराहा की परेशानी पर महीनों बाद भी सबकी नजरअंदाजी

  उज्जैन। करीब तीन माह पूर्व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नगर निगम उज्जैन की पाईन लाईन चामुंडा चौराहा पर फूट गई थी। इसके दुरूस्तीकरण के काम को विभाग ने अंजाम दिया और गड्ढे को कामचलाऊ भर दिया। उस पर ऐसे ही डामरीकरण कर दिया। विभाग का काम चलाऊ दुरूस्तीकरण कार्य मुख्य चौराहा पर परेशानी का और दुर्घटना का कारण बन रहा है। खास तो यह है कि नगर निगम एवं पीएचई के अधिकारी यहां से दिन में चार बार निकलते हैं उसके बाद भी आम वाहन चालकों की परेशानी को…

Read More

अब पंचायत सचिवों पर भी लटकी तबादलों की तलवार….. न तो पैतृक पंचायत में और न ही ससुराल की पंचायत में पदस्थ हो सकेंगे

    उज्जैन। जिले में भी अब पंचायत सचिवों पर तबादलों की तलवार सरकार ने लटका दी है। अभी तक पंचायत सचिव या तो पैतृक पंचायत में पदस्थ रहते रहे है या फिर ससुराल वाले स्थान की पंचायत में लेकिन सरकार ने ये सब रोक दिया है क्योंकि सूबे की मोहन सरकार ने पंचायत सचिवों के लिए भी अब तबादला नीति लागू कर दी है। गौरतलब है कि जिले में पंचायत कार्यरत है और पंचायत सचिव लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे हुए है। रिश्तेदारों के साथ काम…

Read More

हिन्दू जागरण मंच ने किया महाकाल थाने का घेराव होटल में हिन्दू युवती के साथ मिला मुस्लिम युवक

उज्जैन। होटल में हिन्दू युवती के साथ मिले मुस्लिम युवक का मामला सामने आने पर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने महाकाल थाने का घेराव कर दिया। होटल का लायसेंस निरस्त करने की मांग रखी गई। पुलिस ने जांच के बाद होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं मुस्लिम युवक को प्रतिबंधात्मक धारा में जेल भेजा गया। लोहे का पुल क्षेत्र में होटल हिन्दम पैलेस में हिन्दू युवती के साथ मुस्लिम युवक के बाहर से आकर रूकने की खबर मिलने पर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच…

Read More

रात 9.30 बजे लोहे का पुल पर युवक की चाकू मारकर हत्या – क्षेत्र में फैली सनसनी घटनास्थल पर जमा हुई भीड़, 2 हमलावरों की तलाश

उज्जैन। लोहे का पुल क्षेत्र में वॉच टॉवर के नीचे शनिवार रात 9.30 बजे के लगभग एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटनाक्रम के बाद हमला करने वालों में 2 युवको के शामिल होने की जानकारी सामने आई। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई थी। महाकाल थाना क्षेत्र के लोहे का पुल क्षेत्र में रात 9 बजे के लगभग सब कुछ सामान दिखाई दे रहा था। तभी कुछ देर बाद अचानक वॉच टॉवर के नीचे भगदड़ की स्थिति बनी। लोग कुछ समझ पाते एक युवक खून…

Read More

एक्सीडेंट में घायल ने 12 दिन बाद तोड़ा दम

उज्जैन। कार्तिक मेला ग्राउंड के पास 18 मई को बाइक पर सवार चंद्रशेखर पिता पीरूलाल गोमे 25 वर्ष निवासी जीवाजीगंज को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल होने पर उसे परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। 12 दिन चले उपचार के बाद शुक्रवार-शनिवार रात उसकी सांसे थम गई। घायल की मौत होने की खबर मिलने पर महाकाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद एक्सीडेंट का मामला दर्ज किया गया था। अज्ञात वाहन की तलाश कैमरों के माध्यम से की…

Read More

खड़ी ट्राली से टकराया बाइक सवार, मौत

उज्जैन। ग्राम नारायणा और लाखाखेड़ी के बीच शुक्रवार रात बाइक पर सवार सजन पिता लालसिंह राजपूत निवासी ग्राम नारायणा रास्ते में खड़ी ट्राली से टकरा गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिये आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। शनिवार सुबह परिजनों ने बताया कि सजनसिंह के भानेज के यहां बेटी हुई थी। जिसे देखने के लिये लाखाखेड़ी जा रहा था। रास्ते में दुर्घटना हो गई। चिमनगंज थाना पुलिस का कहना था कि दुर्घटनास्थल महिदपुर थाना क्षेत्र का है। मर्ग डायरी जांच के लिये…

Read More