इंदौर-भोपाल ट्रेन से यात्री का लेपटॉप चोरी

उज्जैन। इंदौर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन में यात्रा कर रहे उत्तरप्रदेश के कुक्षीनगर के रहने वाले विजय पिता प्ररभंतसिंह का लेपटॉप अज्ञात बदमाश ने चोरी कर लिया। ट्रेन के उज्जैन पहुंचने पर लेपटॉप बेग नहीं मिलने पर मामले की शिकायत जीआरपी थाने पहुंचकर दर्ज कराई गई। विजय के अनुसार यात्रा के दौरान उसने बेग सीट पर रखा था, उसकी नींद लग गई थी, आंख खुलने पर बेग गायब था। जीआरपी ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लेपटॉप चोरी करने वाले की तलाश शुरू की है।

Read More

महाकाल क्षेत्र में सुव्यवस्थित यातायात के लिए दो एकांगी मार्ग शुरू पहले दिन दो मार्ग पर 3 पाईंट से समझाईश दी गई -पहले दिन एकांगी के अच्छे परिणाम मिले,एक बार भी जाम नहीं

उज्जैन। महाकाल क्षेत्र में आंतरिक मार्गों पर यातायात के दबाव को कम करने के लिए सडक सुरक्षा समिति के निर्णय पर सोमवार से दो मुख्य रास्ते एकांगी कर दिए गए हैं। इसमें 24 खंभा से मराठा धर्मशाला होते हुए हरसिद्धि पाल तक और हरसिद्धि पाल से कहारवाड़ी, पानदरीबा होते हुए गुदरी की ओर के रास्ते को वन-वे घोषित किया है। पहले दिन यहां यातायात पुलिस ने दोनों मार्ग पर तीन पाईंट के तहत वाहन चालकों को समझाईश दी है, मार्ग के दोनों और एकांगी के बोर्ड लगाए गए हैं।हाकाल क्षेत्र…

Read More

  दैनिक अवंतिका उज्जैन।  ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को गंगा दशहरा पर्व रहेगा जो कि इस बार 5 जून को आ  रहा है। खास बात यह है कि  गंगा दशहरे के दौरान रहने वाले 10 में से 6 योग का संयोग बन रहा है जो कि धार्मिक आध्यात्मिक सिद्धि व व्रत, अनुष्ठान के लिए विशेष रहेगा।  उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया इस बार दशहरे पर ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि, मध्यान्ह में व्यातिपात योग, हस्त नक्षत्र, कन्या राशि का चंद्रमा, वृषभ राशि का सूर्य ये छह योग की स्थित…

Read More

खुसूर-फुसूर एक मुश्त तीन माह खाद्यान्न में लफडा न हो जाए

खुसूर-फुसूर एक मुश्त तीन माह खाद्यान्न में लफडा न हो जाए देश की सरकार ने कोरोना काल में गरीबों का ध्यान रखते हुए नि:शुल्क अनाज दिया। उसके बाद से यह योजना तकरीबन प्रदेश के साथ मिलकर निश्चित ही हो गई। गरीबों को सरकार की यह सहायता बहुत ही मददगार है। हाल ही में सरकार ने वास्तविक गरीबों तक इस खाद्यान्न के पहुंचने को लेकर अच्छे कदम उठाए हैं। इसके तहत ई-केवायसी हितग्राहियों की करवाई गई है। प्रदेश के सभी जिलों में जितना खाद्यान्न जा रहा था उसके एवज में हितग्राहियों…

Read More

किसान संघ पहुंचा प्रशासनिक झोन,नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा बेमौसम वर्षा से प्याज की फसल बिगडी,सर्वे,मुआवजा की मांग -कृषि,उद्यानिकी विभाग ने वर्षा को लेकर चेतावनी नहीं दी,सर्वे भी नहीं किया

उज्जैन। बेमौसम बारिश ने किसानों की प्याज की फसल बिगाड दी है। इसके सर्वे एवं मुआवजा की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान संघ प्रशासनिक जोन कलेक्टोरेट पहुंचा और यहां नारेबाजी कर अपनी 8 मांगों के संबंध में एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम तहसीलदार आलोक चौरे को दिया है। मांगों में कृषि भूमि की गाईड लाईन बढाने के मुद्दे पर भी किसान संघ मुखर हुआ है। भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष बहादुरसिंह आंजना ने बताया कि उज्जैन जिले के लगभग सभी क्षेत्रों में पिछले एक माह से लगातार बारिश…

Read More

नानाखेड़ा सी-21 माल के समीप सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने की वजह से वाहनों की रफ्तार पर नहीं लग पा रहा ब्रेक  पिछले दिनों सड़क पर हुए डामरीकरण के दौरान एक साइड के स्पीड ब्रेकर हटाए  तेज गति से वाहन दौड़ा रहे चालक 

 उज्जैन। शहर के प्रमुख मार्गो की सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पा रहे हैं। इसके चलते वाहन चालक अपने वाहन को तेज गति से दौड़ा रहे हैं। वाहनों की तेज रफ्तार राहगीरों व क्षेत्र वासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। इस कारण हमेशा दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। नानाखेड़ा क्षेत्र में सी-21 माल के समीप बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए यहां की सड़क पर पिछले दिनों दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाए गए थे लेकिन कुछ दिनों पहले…

Read More

जीवनसाथी की खुशहाली के लिए वटवृक्ष के लिए फेरे

ब्रह्मास्त्र उज्जैन आज शहर में महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु व खुशहाली के लिए बरगद वृक्ष की पूजा पूरे विधि विधान से की। वट वृक्ष की पूजा ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर एवं ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर की जाती है। महिलाएं वट (बरगद) को कुंकू, हल्दी, अक्षत व हल्दी अर्पित करके सूत के धागे के साथ वृक्ष के सात फेरे लेती हैं और अपने पति के स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना करती हैं। दिनभर बिना जल के उपवास रखने के बाद पूजनोपरांत ही जल व…

Read More

जिले में बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल का झटका

तीन माह तक वहन करना पड़ेगा सुरक्षा निधि का भार इस माह से बढ़ा हुआ मिलेगा बिजली का बिल, कंपनी तीन किस्तों में वसूलेगी बढ़ी हुई खपत को ब्रह्मास्त्र उज्जैन जिले के बिजली उपभोक्ताओं को इस जून माह में बिजली का बिल झटका देने वाला है। दरअसल बिजली कंपनी इस माह से लेकर आगामी तीन माह तक अर्थात अगस्त तक सुरक्षा निधि का भार बिजली बिल में देने वाली है लिहाजा उपभोक्ताओं को न केवल जून बल्कि जुलाई और अगस्त तक अतिरिक्त भार वहन करना होगा। अब तक गर्मी में…

Read More

उधार लिये मुर्गे के रूपयों को लेकर भिड़े 2 पक्ष,मुर्गे के रूपयों को लेकर भिड़े 2 पक्ष

उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरिया में रहने वाला किशन पिता रामलाल मालवीय 22 वर्ष शनिवार शाम घर पहुंचा था और उल्टियां करने लगा। उसकी भाभी पिंकी ने देवर किशन की हालत बिगड़ती देखी तो परिजनों को सूचना दी। रात में किशन को चरक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जहरीला पदार्थ खाने की बात कहीं और उपचार के लिये भर्ती किया। लेकिन कुछ घंटे बाद किशन की मौत हो गई। रविवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के बयान के बाद जहरीला पदार्थ खाने का कारण सामने आ…

Read More

साडू भाईयों के बीच चलती कार में चाकूबाजी

उज्जैन। मक्सी-उज्जैन रोड पर कायथा थाना क्षेत्र के टोल टैक्स पर चलती कार में शनिवार-रविवार रात चाकूबाजी हो गई। दोनों घायल हुए है। कायथा थाना एएसआई अशोक दुबे ने बताया कि इमरान पिता नूर खां मेवाती निवासी बाउडी मोहल्ला मक्सी ने बताया कि वह साडू भाई एजाज पिता शकुर खां निवासी ताजपुर के साथ सारंगपुर जा रहा था। रास्ते में पत्नी कोे कॉल करने की बात पर विवाद हुआ और एजाज ने चाकू से हमला कर दिया। वहीं एजाज का कहना था कि पारिवारिक बात पर कहासुनी होने पर इमरान…

Read More