बिहार दौरे से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के 17 नेता भाजपा में शामिल

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे से कुछ ही दिन पहले पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कटिहार जिले के 17 प्रमुख नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। यह राजनीतिक बदलाव वरिष्ठ कांग्रेस नेता व 6 बार के सांसद तारिक अनवर के खिलाफ गंभीर आरोपों के साथ हुआ है। इससे पार्टी के भीतर दरार और गहरी हो गई है। राज्य में कांग्रेस की ताकत पर सवाल भी उठने लगे है। इस नाटकीय बदलाव का नेतृत्व कांग्रेस से जुड़े श्रमिक संगठन आईएनटीयूसी के अध्यक्ष विकास…

Read More

आॅपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न, भाजपा ने शुरू की देशभर में तिरंगा यात्रा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आज एक बड़े जन-आंदोलन के तहत देश भर में तिरंगा यात्रा शुरू की। इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सैनिकों की वीरता का सम्मान करना और नागरिकों को आॅपरेशन सिंदूर की हालिया सफलता के बारे में बताना है। आज शुरू हुई भाजपा की तिरंगा यात्रा 23 मई तक जारी रहेगी। इस यात्रा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व अन्य वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अभियान की शुरूआत दिल्ली में 108 फुट ऊंचे…

Read More

सीएम आदित्यनाथ योगी बोले- कोई हमें छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं

नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ आॅपरेशन सिंदूर की सफलता के जश्न में आज देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। वढ के लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा यात्रा की शुरूआत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा- पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के बर्बर कृत्य की पूरी दुनिया ने निंदा की। पाकिस्तान और उसके आका इस पूरी घटना पर मौन रहे। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया और पूरी दुनिया को संदेश दिया कि हम किसी को परेशान नहीं करेंगे, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेगा तो…

Read More

CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित

CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस साल 88.39 फीसदी स्टूडेंट हुए पास हुए है। वहीं पिछले साल की तरह इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत ज्यादा था। इस साल लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 91.64 रहा है तो वहीं, लड़कों का पासिंग परसेंटेज 85.70% रहा है।

Read More

पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों के पोस्टर जारी

खबर देने वाले को 20 लाख का इनाम, कल रात सेना ने सांबा-बाड़मेर में ड्रोन मार गिराए ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली सुरक्षा बलों ने पहलगाम हमले में शामिल तीन पाकिस्तानी आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं। इन पर 20 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की गई है। वहीं, सोमवार रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ड्रोन दिखे। पंजाब के होशियारपुर में धमाके भी सुनाई दिए। सांबा और पठानकोट की तरफ आए ड्रोन एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराए। हालांकि, भारतीय सेना ने कहा कि दुश्मन के किसी ड्रोन की सूचना…

Read More

अमृतसर में जहरीली शराब का कहर, 14 लोगों की मौत, कई गंभीर, मेन सप्लायर गिरफ्तार

  ब्रह्मास्त्र अमृतसर अमृतसर के मजीठा क्षेत्र में सोमवार देर रात तीन गांवों में जहरीली शराब के चलते 14 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग गंभीर है। पंजाब के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के गांवों भंगाली, धरीएवाल और मराडी कलां में जहरीली शराब ने तांडव मचा दिया। जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार देर रात हुआ। 14 लोगों की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह पंजाब में तीन साल में चौथी बड़ी जहरीली शराब त्रासदी है। एसएसपी अमृतसर मनिंदर सिंह…

Read More

भोपाल-इंदौर समेत 7 संभाग में बारिश का अलर्ट

ब्रह्मास्त्र भोपाल मध्यप्रदेश में एक्टिव 3 सिस्टम- वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), टर्फ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन की वजह से आंधी-बारिश का दौर जारी है। सोमवार को कई जिलों में मौसम बदला रहा। ऐसा ही मौसम मंगलवार को भी रहेगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-उज्जैन समेत 7 संभाग के 38 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट है। रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के जिलों में मौसम साफ रहेगा और गर्मी बढ़ेगी। मंगलवार को जिन जिलों में मौसम बदला रहेगा, उनमें भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम,…

Read More

बम जैसे फटे 10 सिलेंडर कई घरों की दीवारें टूटीं

ब्रह्मास्त्र भोपाल भोपाल में सनराइज मैरिज गार्डन में एक के बाद एक 10 सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया। इसके वहां आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास की कॉलोनियों में दहशत का माहौल बन गया। पास के कई घरों की दीवारों में दरारें आ गई। घटना भानपुर क्षेत्र के वार्ड 74 में सोमवार रात की है। सूचना मिलते ही दमकलें मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पा काबू पा जा सका। बताया जा रहा है कि यह मैरिज गार्डन रिहायशी इलाके में अवैध रूप…

Read More

पीएम के संबोधन पर जीतू पटवारी का सवाल-क्या अमेरिका के हाथ में है भारत की विदेश नीति

ब्रह्मास्त्र भोपाल पाकिस्तान के साथ सीजफायर के 51 घंटे बाद पीएम मोदी ने सोमवार रात 8 बजे देश को संबोधित किया। अपने 22 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमला, आॅपरेशन सिंदूर, सीजफायर, आतंकवाद, सिंधु जल समझौते और पीओके पर बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन आतंकियों ने हमारी मां-बहनों का सिंदूर मिटाया, हमने उन्हें मिटा दिया। हमारे आॅपरेशन में 100 से ज्यादा खूंखार आतंकवादी मारे गए हैं। प्रधानमंत्री के संबोधन पर एमपी में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी…

Read More

भारत-पाक के बीच तनाव घटने के बाद राहत, 32 हवाईअड्डों पर फिर शुरू होंगी उड़ानें

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सैन्य तनाव के चलते बंद किए गए 32 हवाई अड्डों को अब फिर से आम उड़ानों के लिए खोलने का फैसला लिया गया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इन हवाईअड्डों से नागरिक उड्डयन सेवाएं जल्द ही बहाल कर दी जाएंगी। इस संबंध में आधिकारिक घोषणा किसी भी वक्त की जा सकती है। गौरतलब है कि बीते सप्ताह भारत-पाक के बीच बढ़े सैन्य तनाव के बाद 9 मई से लेकर 15 मई तक देश के उत्तर और पश्चिम भारत के…

Read More