ब्रह्मास्त्र शाजापुर शाजापुर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक ही समुदाय के दो गुटों में झड़प हो गई। बहस के बाद बात खींचातानी तक पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया। हल्का लाठीचार्ज कर दोनों गुटों को मौके से खदेड़ा। मामला रविवार देर रात करीब एक बजे आजाद चौक इलाके का है। यहां दुलदुल साहब का जुलूस पहुंचा तो अखाड़ा घुमाने को लेकर दो गुटों में कहासुनी हो गई। एक शख्स ने मंच से अपशब्द कहे तो दूसरे गुट में शामिल लोगों ने आपत्ति जताई। गाली-गलौज के बाद मारपीट…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय समाचार
शहडोल में टेम्पो ट्रैक्स पेड़ से टकराया, 3 की मौत, 4 की हालत गंभीर
सभी महिलाएं और बच्चे छत्तीसगढ़ के रहने वाले ब्रह्मास्त्र शहडोल शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 4.40 बजे अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं का टेम्पो ट्रैक्स (सीजी 10 बीपी 8657) जोरा गांव के पास पेड़ से टकरा गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं 15 महिलाएं और बच्चे घायल हैं। टेम्पो ट्रैक्स (तूफान) में कुल 20 लोग सवार थे, जिनमें ड्राइवर के अलावा सभी महिलाएं और बच्चे थे। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि हादसे में चार लोग…
Read Moreबद्रीनाथ मार्ग बंद, मध्यप्रदेश के शहडोल में 3 हजार घरों में पानी भरा
हिमाचल-17 दिन में 19 बार बादल फटे, 82 की मौत ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली/भोपाल हिमाचल प्रदेश में 20 जून से 6 जुलाई तक बादल फटने की 19 घटनाएं हुईं। 23 बार बाढ़ और 19 बार लैंडस्लाइड हुआ। राज्य में बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और इससे हुए सड़क हादसों में अब तक 82 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में 269 सड़कें बंद हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में तेज बारिश के चलते बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई है। इसके चलते नंदप्रयाग और कर्णप्रयाग के पास सड़क बंद हो गई है। वाहनों…
Read Moreकोलकाता गैंगरेप- वारदात के बाद आरोपी घंटों शराब पीते रहे
कोलकाता। कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में पुलिस ने नए खुलासे किए हैं। जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा और उसके साथी (प्रमित मुखर्जी और जैब अहमद) ने कॉलेज के गार्ड रूम में घंटों तक शराब पी। सिक्योरिटी गार्ड पिनाकी बनर्जी को धमकाया कि वह इस घटना के बारे में किसी को कुछ न बताए। इसके बाद ईएम बाइपास पर एक ढाबे पर खाना खाने गए। फिर अपने-अपने घर लौट गए। पुलिस के अनुसार, घटना के अगले दिन 26 जून को मनोजीत मिश्रा…
Read Moreधर्मांतरण का मास्टरमाइंड ‘झांगुर बाबा’ अरेस्ट, इस्लाम कबूलने पर ब्राह्मण-ठाकुर लड़कियों को 16 लाख देता था, 100 करोड़ फंडिंग का खुलासा
ब्रह्मास्त्र लखनऊ यूपी में धर्मांतरण के मास्टरमाइंड जलालुद्दीन उर्फ झांगुर बाबा को एटीएस ने शनिवार को बलरामपुर से गिरफ्तार किया। उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को भी पकड़ा है। झांगुर बाबा पर 50 हजार रुपए का इनाम था। जांच एजेंसियों के अनुसार, जमालुद्दीन खुद को हाजी पीर जलालुद्दीन बताता था। लड़कियों को बहला-फुसलाकर जबरन उनका धर्मांतरण करवाता। उसके टारगेट पर हिंदू लड़कियां होती थीं। हर जाति की लड़कियों का रेट फिक्स कर रखा था। झांगुर बाबा ने फर्जी संस्थानों के नाम पर 40 से अधिक बैंक अकाउंट खुलवाए थे। जिनमें…
Read Moreअमरनाथ यात्रा- तीन दिन में 48,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए
ब्रह्मास्त्र जम्मू अमरनाथ यात्रा के तीसरे दिन 21,109 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। इनमें 16,159 पुरुष और 3,921 महिलाएं शामिल रहीं। 226 बच्चे, 250 साधु, 29 साध्वी, 521 सुरक्षाबलों के जवान और 3 ट्रांसजेंडर श्रद्धालु भी दर्शन के लिए पहुंचे। पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी। पहले 3 दिन में 47,972 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। इस बीच यात्रियों का चौथा जत्था गांदरबल में बालटाल और अनंतनाग के पहलगाम में नुनवान बेस कैंप पहुंच गया है। इधर, शनिवार को अमरनाथ यात्रियों को…
Read Moreहिमाचल प्रदेश: मंडी में बादल फटने से तबाही, 5 की मौत, 15 लापता, 132 लोगों का रेस्क्यू
हिमाचल प्रदेश: मंडी में बादल फटने से तबाही, 5 की मौत, 15 लापता, 132 लोगों का रेस्क्यू शिमला/मंडी।हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के बीच कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। सबसे भयावह स्थिति मंडी जिले में बनी हुई है, जहां बीते 24 घंटे में बादल फटने की कई घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। मंडी जिले के कई इलाकों में कल बादल फटने की घटनाएं दर्ज की गईं। अब तक की जानकारी के मुताबिक इस आपदा में 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि…
Read MoreMP: 13 साल की बच्ची ने रची खुद के अपहरण की झूठी साजिश, वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे!
MP: 13 साल की बच्ची ने रची खुद के अपहरण की झूठी साजिश, वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे! जबलपुर (मध्य प्रदेश)।मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महज 13 साल की एक बच्ची ने अपनी मां की डांट से परेशान होकर खुद के अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली इस नाबालिग ने न सिर्फ घर छोड़ दिया, बल्कि जाते-जाते एक धमकी भरा लेटर भी पीछे छोड़ गई। परिवार को मिले उस पत्र में लिखा गया कि लड़की का…
Read Moreसांसद चंद्रशेखर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज
स्विट्जरलैंड से छात्रा रोहिणी बोली- लड़ाई शुरू, सच सामने आकर रहेगा ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज हुई है। आयोग ने पीएचडी स्कॉलर डॉक्टर रोहिणी घावरी की शिकायत पर सोमवार को मामला दर्ज किया। इसके बाद रोहिणी ने कहा, कानूनी लड़ाई शुरू हो चुकी है। सच सामने आकर रहेगा। स्वाभिमान और सम्मान के लिए लड़ूंगी। पीछे नहीं हटूंगी। डॉ. रोहिणी घावरी इंदौर के बीमा अस्पताल में काम करने वाली सफाईकर्मी की बेटी हैं। वह 2019 में हायर एजुकेशन के…
Read Moreटेस्ट में कम नंबर आने पर बेटी की हत्या
पिता स्कूल प्रिंसिपल, डंडों से पीटा, लड़की नीट की तैयारी कर रही थी ब्रह्मास्त्र सांगली महाराष्ट्र के सांगली में एक पिता ने नीट मॉक टेस्ट में कम नंबर आने पर बेटी की हत्या कर दी। 17 साल की साधना भोंसले के प्रैक्टिस टेस्ट में कम नंबर आए थे। इससे नाराज होकर पिता ने उसे डंडे से पीटा। साधना के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे सांगली के उषाकल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। साधना के 10वीं बोर्ड एग्जाम में 92.60%…
Read More