ब्रह्मास्त्र जम्मू अमरनाथ यात्रा के तीसरे दिन 21,109 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। इनमें 16,159 पुरुष और 3,921 महिलाएं शामिल रहीं। 226 बच्चे, 250 साधु, 29 साध्वी, 521 सुरक्षाबलों के जवान और 3 ट्रांसजेंडर श्रद्धालु भी दर्शन के लिए पहुंचे। पवित्र अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी। पहले 3 दिन में 47,972 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। इस बीच यात्रियों का चौथा जत्था गांदरबल में बालटाल और अनंतनाग के पहलगाम में नुनवान बेस कैंप पहुंच गया है। इधर, शनिवार को अमरनाथ यात्रियों को…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय समाचार
हिमाचल प्रदेश: मंडी में बादल फटने से तबाही, 5 की मौत, 15 लापता, 132 लोगों का रेस्क्यू
हिमाचल प्रदेश: मंडी में बादल फटने से तबाही, 5 की मौत, 15 लापता, 132 लोगों का रेस्क्यू शिमला/मंडी।हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के बीच कुदरत का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। सबसे भयावह स्थिति मंडी जिले में बनी हुई है, जहां बीते 24 घंटे में बादल फटने की कई घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। मंडी जिले के कई इलाकों में कल बादल फटने की घटनाएं दर्ज की गईं। अब तक की जानकारी के मुताबिक इस आपदा में 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि…
Read MoreMP: 13 साल की बच्ची ने रची खुद के अपहरण की झूठी साजिश, वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे!
MP: 13 साल की बच्ची ने रची खुद के अपहरण की झूठी साजिश, वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे! जबलपुर (मध्य प्रदेश)।मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महज 13 साल की एक बच्ची ने अपनी मां की डांट से परेशान होकर खुद के अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली इस नाबालिग ने न सिर्फ घर छोड़ दिया, बल्कि जाते-जाते एक धमकी भरा लेटर भी पीछे छोड़ गई। परिवार को मिले उस पत्र में लिखा गया कि लड़की का…
Read Moreसांसद चंद्रशेखर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज
स्विट्जरलैंड से छात्रा रोहिणी बोली- लड़ाई शुरू, सच सामने आकर रहेगा ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज हुई है। आयोग ने पीएचडी स्कॉलर डॉक्टर रोहिणी घावरी की शिकायत पर सोमवार को मामला दर्ज किया। इसके बाद रोहिणी ने कहा, कानूनी लड़ाई शुरू हो चुकी है। सच सामने आकर रहेगा। स्वाभिमान और सम्मान के लिए लड़ूंगी। पीछे नहीं हटूंगी। डॉ. रोहिणी घावरी इंदौर के बीमा अस्पताल में काम करने वाली सफाईकर्मी की बेटी हैं। वह 2019 में हायर एजुकेशन के…
Read Moreटेस्ट में कम नंबर आने पर बेटी की हत्या
पिता स्कूल प्रिंसिपल, डंडों से पीटा, लड़की नीट की तैयारी कर रही थी ब्रह्मास्त्र सांगली महाराष्ट्र के सांगली में एक पिता ने नीट मॉक टेस्ट में कम नंबर आने पर बेटी की हत्या कर दी। 17 साल की साधना भोंसले के प्रैक्टिस टेस्ट में कम नंबर आए थे। इससे नाराज होकर पिता ने उसे डंडे से पीटा। साधना के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे सांगली के उषाकल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। साधना के 10वीं बोर्ड एग्जाम में 92.60%…
Read Moreयूपी में बारिश ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, उत्तराखंड के नौ कैंची और बद्रीनाथ में लैंड स्लाइड, 3 की मौत, यमुनोत्री यात्रा रोकी गई
ब्रह्मास्त्र लखनऊ देश में मानसून की एंट्री को आज एक महीना पूरा हो गया है। 24 मई को यानी तय तारीख से 8 दिन पहले इसने केरल में दस्तक दी थी। अब तक यह 24 राज्यों को कवर कर चुका है। अगले 24 घंटे में दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में दस्तक दे सकता है। मानसून को पूरा देश कवर करने में 2-3 दिन और लग सकते हैं। यानी मानसून 10-12 दिन पहले समूचे देश को कवर कर सकता है। आमतौर पर ऐसा 8 जुलाई तक होता है, जब यह पश्चिमी…
Read More25 जून को लॉन्च हो सकता है एक्सियम-4 मिशन
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष मिशन एएक्सआईओएम-4 25 जून को लॉन्च हो सकता है। भारतीय समयानुसार दोपहर 12.01 बजे इसकी लॉन्चिंग संभव है। अगर ये तय वक्त पर लॉन्च होता है, तो इसकी डॉकिंग 26 जून को शाम 4:30 बजे होगी। इसकी जानकारी मंगलवार को नासा ने दी। फॉल्कन 9 रॉकेट पर लॉन्च करने के बाद क्रू को एक नए स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर भेजा जाएगा। एक्सियम मिशन 4 में चार देशों के चार एस्ट्रोनॉट 14 दिन के लिए स्पेस स्टेशन जाने…
Read Moreओडिशा में 2 युवकों का आधा सिर मूंडा घास खिलाई
गंजम। ओडिशा के गंजाम जिले में गो-तस्करी के शक में दो दलित युवकों को बुरी तरह पीटा गया। उनका आधा सिर मुंडवाया गया। उन्हें घुटनों के बल रेंगने, घास खाने और नाली का पानी पीने के लिए मजबूर किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।घटना रविवार को खारिगुमा गांव में हुई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक सिंगीपुर गांव के रहने वाले बबुला नायक और बुलु नायक हरिऔर से दो गाय और एक बछड़ा अपने गांव ले जा रहे थे। खारिगुमा गांव में गो-रक्षकों…
Read Moreआरएसएस की अगले महीने दिल्ली में होगी प्रांत प्रचारक बैठक
नई दिल्ली। राष्ट्रीय संघ (आरएसएस) की हर साल होने वाली अखिल भारतीय स्तर की प्रांत प्रचारक बैठक अगले महीने दिल्ली में आयोजित की जाएगी। अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि 3 दिन चलने वाले प्रांत प्रचारक बैठक में संघ के सरसंघचालक डॉ। मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले समेत संघ से जुड़े कई शीर्ष अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे। आरएसएस की सालाना अखिल भारतीय स्तर की प्रांत प्रचारक बैठक इस साल 4 जुलाई (विक्रम संवत् 2082, आषाढ़ शुक्ल) से शुरू होगी जो 3 दिन चलेगी।
Read Moreसेंसेक्स 600 अंक गिरकर 81,800 पर आया
ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 23 जून को सेंसेक्स करीब 600 अंक नीचे 81,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक की गिरावट है, ये 24,930 के स्तर पर है। इंफोसिस, एचसीएल टेक और एचयूएल के शेयर करीब 2% नीचे हैं। मीडिया में 2.67% तेजी के अलावा, ठरए के सभी इंडेक्स नीचे कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी आईटी इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.60% गिरा है। आॅटो इंडेक्स में 1.20% गिरावट है। मेटल, फार्मा और पीएयू बैंक इंडेक्स करीब आधा…
Read More