एमपी में विधायकों के लिए बनाए जाएंगे नए फ्लैट

ब्रह्मास्त्र भोपाल एमपी के विधायकों के लिए राज्य सरकार फ्लैट बनाएगी। विधायकों के लिए 102 फ्लैट बनाने के फैसले को कैबिनेट ने दस महीने पहले मंजूरी दी थी। अब 21 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन फ्लैट्स के लिए भूमिपूजन करेंगे। इनका निर्माण लोक निर्माण विभाग की देखरेख में कराया जाने वाला है, जिसके लिए विभाग के अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नए बनने वाले फ्लैट्स में एक विधायक को तीन हजार वर्गफीट एरिया में तीन बेडरूमए एक हॉल और किचन सहित ओपन एरिया भी मिलेगा। लोक…

Read More

बांग्लादेश में हिंसा, फायरिंग में 4 लोगों की मौत, 9 घायल

शेख हसीना के गृहनगर में रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हुई थी ब्रह्मास्त्र ढाका बांग्लादेश के गोपालगंज शहर में बुधवार को युवाओं के नेतृत्व वाली नेशनल सिटिजन पार्टी की एक रैली में हिंसा भड़क उठी। हिंसा के दौरान पुलिस की फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई। 9 लोग घोली लगने से घायल हैं। गोपालगंज बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का गृहनगर है। बांग्लादेश की प्रोथोम अलो न्यूज एजेंसी के अनुसार, एनसीपी की रैली के दौरान शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के समर्थक पुलिस…

Read More

छांगुर बाबा के 14 ठिकानों पर ईडी की रेड

सुबह 5 बजे बलरामपुर और मुंबई पहुंचीं टीमें, 100 करोड़ की फंडिंग का मामला ब्रह्मास्त्र लखनऊ यूपी में धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन के ठिकानों पर ईडी की रेड हुई है। गुरुवार सुबह 5 बजे से बलरामपुर के 12 ठिकानों और मुंबई के 2 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, 100 करोड़ की फंडिंग के मामले में ईडी ने यह कार्रवाई की है। दरअसल, यूपी एटीएस को छांगुर बाबा गिरोह के हवाला नेटवर्क, संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन और विदेशी फंडिंग के कई सुराग हाथ लगे थे।…

Read More

बिहार में बिजली गिरने से 20 की मौत

हिमाचल में अब तक 818 करोड़ का नुकसान, अमरनाथ यात्रा दिनभर के लिए रुकी ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली बिहार के नालंदा जिले में कई निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। झारखंड से बारिश का पानी नदी में आने की वजह से फल्गु नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। राज्य के अलग-अलग जिलों में बुधवार को बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, राज्य में इस सीजन में अब तक औसत से 46% कम बारिश हुई है। हिमाचल प्रदेश में 20 जून से अब तक 106 लोगों…

Read More

उत्तराखंड के स्कूलों में रोज पढ़े जाएंगे गीता के श्लोक

नई दिल्ली। उत्तराखंड राज्य के सभी स्कूलों में अब सुबह की प्रार्थना सभा में श्रीमद् भागवत गीता के श्लोक पढ़ाए जाएंगे। राज्य माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के बाद मंगलवार से ही नियम प्रदेश भर के लगभग 17 हजार सरकारी स्कूलों पर लागू हो गया है। शिक्षा निदेशक डॉ. सती ने बताया कि हर दिन स्कूल में गीता के श्लोकों का केवल उच्चारण नहीं होगा, बल्कि उनका अर्थ भी समझाया जाएगा। इसका मकसद स्कूली बच्चों को प्राचीन भारतीय परंपराओं से…

Read More

स्कूल में 9 साल की छात्रा को पड़ा दिल का दौरा, खेलते-खेलते हो गई मौत

सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के दातारामगढ़ कस्बे से एक दुखद घटना सामने आई है। आदर्श स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ने वाली 9 वर्षीय छात्रा प्राची शर्मा की अचानक स्कूल में तबीयत बिगड़ गई और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में हृदय गति रुकने (कार्डियक अरेस्ट) को मौत का कारण माना जा रहा है। यह घटना बुधवार दोपहर की है, जब बच्ची स्कूल में सामान्य दिन की तरह मौजूद थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची खेलते-खेलते अचानक जमीन पर गिर गई। शिक्षक और स्टाफ…

Read More

दिल्ली में आप पर प्रतिभा विकास योजना में 145 करोड़ का स्कैम का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली की भाजपा सरकार ने पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी की सरकार पर कोविड काल के दौरान एक और गंभीर घोटाला करने का आरोप लगाया। भाजपा ने बाबा साहेब आंबेडकर के नाम पर चलाई गई ‘जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना’ में कथित रूप से 145 करोड़ रुपए के घोटाले का दावा किया है। सीएम रेखा गुप्ता की सिफारिश पर एलजी वीके सक्सेना ने एंटी करप्शन ब्रांच को जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘वर्ष 2020-21 में आप सरकार…

Read More

स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई पिता-पुत्र समेत 4 की मौत सभी मृतक राजस्थान के

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्कॉर्पियो सड़क पर बैठी गाय को बचाने के प्रयास में खाई में उतरकर पेड़ से टकरा गई। काली तलाई इलाके में हुए हादसे में राजस्थान के रहने वाले बाप-बेटे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग रविवार रात करीब आठ बजे अशोकनगर से राजस्थान के लिए रवाना हुए थे। तेज बारिश के बीच काली तलाई रोड पर एक गाय बैठी हुई थी। ड्राइवर ने गाय को बचाने की कोशिश में तेजी से स्टीयरिंग घुमा दी, जिससे…

Read More

छांगुर बाबा हिंदू लड़कियों को मुस्लिम देश भेजता था

पीड़ित बोलीं- गुर्गों से रेप करवाया, छांगुर बाबा के सऊदी अरब में 500 से ज्यादा एजेंट नसरीन से 8.5 लाख वसूलेगी सरकार ब्रह्मास्त्र लखनऊ ‘छांगुर बाबा ने मेरा धर्म परिवर्तन कराया। उसके गुर्गों ने सहारनपुर, बलरामपुर और कर्नाटक में मेरे साथ कई बार गैंगरेप किया। मैंने सहारनपुर के थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने छांगुर के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की। छांगुर बाबा के सऊदी अरब में 500 से ज्यादा एजेंट हैं। पाकिस्तान और मुस्लिम देशों में हिंदू लड़कियां भेजी जा रही थीं। सपा का नेता भी धर्मांतरण…

Read More

गुजरात में एक और पुल गिरा

कई लोग नदी में, मांगरोल में जर्जर पुल की मरम्मत के दौरान स्लैब ढह गया ब्रह्मास्त्र जूनागढ़ गुजरात में एक हफ्ते में पुल टूटने की दूसरी घटना सामने आई है। बीती 9 जुलाई को वडोदरा का गंभीर ब्रिज टूट गया था, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक लापता है। वहीं, आज मंगलवार सुबह जूनागढ़ जिले में मरम्मत के दौरान एक पुल का स्लैब ढह गया। स्लैब के साथ एक हिताची मशीन और कुछ मजदूर नीचे गिर गए। हालांकि, खुश्किस्मती से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं…

Read More