फरीदाबाद में एसी फटा, दंपती-बेटी की मौत

ब्रह्मास्त्र फरीदाबाद हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार को 4 मंजिला घर में एसी का कंप्रेसर फट गया। इससे पहली मंजिल में आग लग गई। इसका धुआं दूसरी मंजिल में घुस गया। इसके कारण माता-पिता और उनकी बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटे ने खिड़की से कूदकर जान बचाई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है। मामला ग्रीनफील्ड कॉलोनी में सामने आया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के मुताबिक सचिन कपूर (50) अपने परिवार के साथ मकान की दूसरे मंजिल में किराए पर रहते थे। जबकि पहली…

Read More

हरिद्वार-ऋषिकेश रेल रूट पर लैंडस्लाइड

लोहे का ढांचा क्षतिग्रस्त पंजाब में 296.4 एमएम ज्यादा बारिश, ताजमहल तक यमुना का पानी ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली उत्तराखंड में हरिद्वार-ऋषिकेश रेल रूट पर सोमवार सुबह काली मंदिर के पास लैंडस्लाइड हुई। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर ट्रैक पर बने लोहे के स्ट्रक्चर पर गिरे। इसके कारण स्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त हो गया। मलबा ट्रैक पर आ गिरा। अब रूट बाधित है। कई ट्रेनों को रोक गया है। ट्रैक से मलबा हटाया जा रहा है। इधर, राजस्थान में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति है। नदी-नाले ओवरफ्लो होने से…

Read More

जम्मू के कुलगाम में सेना की आतंकियों से मुठभेड़

ब्रह्मास्त्र कुलगाम कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया है। सोमवार सुबह गुड्डर के जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। सेना ने इसे आॅपरेशन गुड्डर नाम दिया है। इस दौरान एक जवान भी घायल हो गया। पुलिस, सेना की 9 आरआर और सीआरपीएफ की एक जॉइंट टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके में सर्चिंग शुरू की थी। जानकारी के मुताबिक जंगल में लश्कर के 2 से ज्यादा आतंकी छिपे हैं। दोनों ओर से गोलीबारी जारी…

Read More

महिदपुर में गणेश सवारी के दौरान पथराव 🪔🚨 ‘लव जिहाद’ झांकी पर विवाद, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा | हालात काबू में

महिदपुर में गणेश सवारी के दौरान पथराव 🪔🚨 ‘लव जिहाद’ झांकी पर विवाद, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा | हालात काबू में 👉 उज्जैन जिले के महिदपुर में भगवान गणेश की सवारी के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। जुलूस में शामिल लव जिहाद आधारित झांकी पर आपत्ति जताते हुए मोती मस्जिद के पास पथराव कर दिया गया। अचानक हुए पथराव से भगदड़ जैसी स्थिति बनी, हालांकि पुलिस ने तुरंत हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। मुस्लिम समाज का विरोध मुस्लिम समाज ने तहसील…

Read More

मुंबई में प्रेमिका की हत्या करने वाला इंदौर से पकड़ा गया

मुंबई में प्रेमिका की हत्या करने वाला इंदौर से पकड़ा गया क्राइम ब्रांच ने ट्रक से दबोचा, हुलिया बदलकर ढाबों-होटलों में छिपता था आरोपी इंदौर। मुंबई ठाणे के शांतिनगर इलाके में प्रेमिका की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी को इंदौर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजीव सिंह करीब एक साल से फरारी काट रहा था और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। उसे मंगलवार रात देवास नाके से ट्रक में सफर करते समय पकड़ा गया। हत्या का मामला 24 अक्टूबर 2024 को ठाणे के शांतिनगर…

Read More

60 फीट गहरे कुएं से 5 फीट का कोबरा रेस्क्यू

60 फीट गहरे कुएं से 5 फीट का कोबरा रेस्क्यू इंदौर के धार रोड स्थित आश्रम के पीछे खेत में बने 60 फीट गहरे कुएं में एक 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा गिर गया। दो दिन से वह कुएं में ही इधर-उधर घूम रहा था। कभी दीवार पर चढ़ने की कोशिश करता तो कभी ईंटों पर बैठ जाता। ऐसे हुआ रेस्क्यू ग्रामीणों ने सांप देखने के बाद स्नेक रेस्क्यूअर महेंद्र श्रीवास्तव को बुलाया। कुआं गहरा होने के कारण सीधा उतरना जोखिम भरा था। करीब 50 फीट लंबी रस्सी पर बांस…

Read More

कोई दोषी नहीं… तो फिर मालेगांव में 6 लाशें किसकी जिम्मेदारी?

‘बम फटा, बेटा मरा, अब तक नहीं पता गुनहगार कौन’: मालेगांव ब्लास्ट के 17 साल बाद 7 आरोपी बरी, पीड़ित परिवारों की टूटती उम्मीद मुंबई  मालेगांव ब्लास्ट को 17 साल बीत चुके हैं। 29 सितंबर 2008 को हुए इस धमाके में 6 लोगों की जान गई और कई घायल हुए। अब, 31 जुलाई 2025 को मुंबई की विशेष एनआईए अदालत ने इस केस में नामजद सभी सात आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। इन सातों में शामिल हैं: साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित…

Read More

अमेरिका ने पाकिस्तान समर्थित टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित किया

कहा- इसने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी, यह फैसला न्याय के लिए ट्रम्प का आह्वान ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन अमेरिका ने पाकिस्तान समर्थित द रेजिस्टेंस फ्रंट को विदेशी आतंकवादी संगठन और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी की लिस्ट में डाल दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। मार्को रुबियो ने बयान में लिखा, ‘लश्कर-ए-तैयबा का एक मुखौटा और प्रॉक्सी, टीआरएफ ने 22 अप्रैल, 2025 को भारत के पहलगाम में हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे।…

Read More

बिहार में बिजली गिरने से 24 घंटे में 17 मौतें

हिमाचल में 1200 करोड़ का नुकसान, अमरनाथ यात्रा आज से फिर शुरू ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली बिहार में पिछले 24 घंटों में बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 5 मौतें नालंदा में हुईं। वैशाली में 4, बांका और पटना 2-2 लोगों की जान चली गई। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में अब तक 110 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 1200 करोड़ रुपए की सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। एक दिन के ब्रेक के बाद अमरनाथ यात्रा शुक्रवार…

Read More

दिल्ली में 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

लिखा- पेरेंट्स जब अपने बच्चों के कटे-फटे शव देखेंगे तो मुझे खुशी होगी ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली दिल्ली में शुक्रवार को 20 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिला। इनमें पश्चिम विहार का रिचमंड ग्लोबल स्कूल और रोहिणी सेक्टर 3 का अभिनव पब्लिक स्कूल शामिल है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस , बम निरोधक दस्ता और फायर सर्विस की टीमें स्कूल पहुंच गईं। सावधानी के तौर पर स्कूलों को तुरंत खाली करा लिया गया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। पिछले तीन दिनों में दिल्ली के करीब…

Read More