ब्रह्मास्त्र भरतपुर भरतपुर के मोती महल का गेट रविवार देर रात एसयूवी कार सवार 3 लोगों ने गाड़ी से तोड़ दिया। कार में सिनसिनी के रहने वाले मनुदेव और उसके 2 साथी थे। आरोप है कि ये तीनों गेट तोड़कर अंदर घुसे और मोती महल में रियासतकालीन झंडा लगाने की कोशिश की। इसके बाद जैसे ही गार्ड गेट पर पहुंचे तभी मनुदेव अपने दोनों साथियों के साथ गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। देर रात जैसे ही पुलिस हटी तभी मनुदेव ने अपने साथियों के साथ गेट तोड़कर…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय समाचार
एयरपोर्ट पर 12 किग्रा गांजा जब्त, 12 करोड़ कीमत रुपये
ब्रह्मास्त्र हैदराबाद हैदराबाद के राजीव गांधी एयरपोर्ट पर शनिवार को राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने दुबई से आई एक महिला यात्री से 12 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा (वीड) जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस मादक पदार्थ की कीमत लगभग 12 करोड़ रुपए है। महिला को एयरपोर्ट पर रोका गया और उसके सामान की तलाशी ली गई। उसके एक बैग में अधिकारियों को 6 किलोग्राम गांजा के पैकेट मिले। पूछताछ के दौरान, यात्री ने खुलासा किया कि उसका एक चेक-इन बैग समय पर नहीं पहुंचा था। बैग…
Read Moreलखनऊ में थार ने 8 को रौंदा, 2 की मौत
ब्रह्मास्त्र लखनऊ लखनऊ में 100 की स्पीड में बेकाबू थार ने ई-आॅटो को टक्कर मार दी। हादसे में 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई। 6 की हालत नाजुक बनी हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-आॅटो सवार लोग सड़क पर छिटककर तड़पने लगे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और 3 एम्बुलेंस पहुंचीं। घायलों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने 2 युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद चालक थार छोड़कर भाग गया। हादसा शनिवार शाम 7 बजे कैंट इलाके में…
Read Moreअब तेजस्वी की यात्रा में मोदी को दी गई गाली
ब्रह्मास्त्र हाजीपुर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा का शनिवार को 5वां और अंतिम दिन था। तेजस्वी वैशाली के महुआ के गांधी मैदान में रात करीब 9 बजे जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान आरजेडी समर्थक बीजेपी-आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस बीच तेजस्वी की मौजूदगी में पीएम मोदी की मां को गाली दी जाने लगी। काफी देर तक समर्थक अपशब्द कहते रहे। हालांकि तेजस्वी अपना भाषण देते रहे। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पूरे मामले को लेकर बिहार भाजपा के प्रदेश कार्य…
Read Moreमहाराष्ट्र के गरबा में लोगों पर गौमूत्र छिड़कने का फरमान
नागपुर। महाराष्ट्र में विश्व हिंदू परिषद ने नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजनों को लेकर शनिवार को एक एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया है कि राज्य में गरबा कार्यक्रमों में सिर्फ हिंदुओं को जाने की इजाजत होगी। आयोजकों से एंट्री गेट पर आधार कार्ड की जांच करने की सिफारिश की गई है। विहिप ने कहा- गरबा आयोजनों में सिर्फ हिंदुओं को ही एंट्री मिलनी चाहिए। गैर-हिंदू इनमें भाग न लें, इसके लिए लोगों को अंदर जाने से पहले तिलक लगाना होगा, हाथों पर रक्षा सूत्र बांधना होगा और किसी हिंदू…
Read Moreभारत ने अमेरिकी एच1-बी वीजा शुल्क में भारी वृद्धि पर गंभीर चिंता जताई
नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका के एच1-बी वीजा शुल्क में भारी वृद्धि की योजना पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। अमेरिकी प्रशासन द्वारा इस वीजा के लिए वार्षिक शुल्क को 100,000 अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाने के फैसले से भारतीय पेशेवरों और उनके परिवारों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि सरकार ने एच1-बी वीजा कार्यक्रम पर प्रस्तावित प्रतिबंधों से संबंधित रिपोर्टें देखी हैं और इस मुद्दे को लेकर अमेरिकी अधिकारियों द्वारा उचित समाधान की आवश्यकता है।
Read Moreयोग गुरु ने 8 महिलाओं से किया रेप, 17 साल की लड़की ने कराई शिकायत
बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु के एक चर्चित योग गुरु पर नाबालिग लड़की सहित 8 महिलाओं से रेप का आरोप लगा है। 17 साल की पीड़िता ने योग गुरु निरंजन मूर्ति के खिलाफ राजराजेश्वरी नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था। आरोपी योग गुरु को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक, योग गुरु निरंजन मूर्ति राजराजेश्वरी नगर में एक योग केंद्र चलाता है। आरोप है कि उसने योग केंद्र में आने वाली लगभग आठ महिलाओं, जिनमें युवतियां भी शामिल थीं, उन सभी…
Read Moreकुएं में गिरी श्रद्धालुओं की कार, 4 की मौत
धार्मिक यात्रा से चित्रकूट लौट रहे थे 7 लोग, छिंदवाड़ा में टायर फटने से हादसा ब्रह्मास्त्र छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा में श्रद्धालुओं से भरी एक कार बेकाबू होकर बिना मुंडेर के कुएं में गिर गई। हादसे में कार सवार 7 लोगों में से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया, तीनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। चौथे शख्स का शव शनिवार सुबह सवा 5 बजे के आसपास बरामद कर लिया गया। हादसा शुक्रवार शाम 6 बजे छिंदवाड़ा- बैतूल स्टेट हाईवे पर टेमनी…
Read Moreकंप्यूटर बाबा का बयान: गौरक्षा के लिए धन संग्रह, नवरात्र में मांस बिक्री और गैर-हिंदुओं के गरबा प्रवेश पर रोक की मांग
कंप्यूटर बाबा का बयान: गौरक्षा के लिए धन संग्रह, नवरात्र में मांस बिक्री और गैर-हिंदुओं के गरबा प्रवेश पर रोक की मांग ग्वालियर | 19 सितंबर 2025 ग्वालियर के महाराज बाड़ा पर कंप्यूटर बाबा ने साधु-संतों के साथ मिलकर गौ रक्षा और सेवा के लिए धन संग्रह अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े बयान दिए। बाबा की मांगें नवरात्र के दौरान मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। गरबा पंडालों में केवल हिंदुओं को प्रवेश मिले। गौ माता को ‘राजमाता’ का दर्जा दिया जाए। देशभर में बूचड़खानों को बंद…
Read Moreसबरीमाला सोने का रहस्य, 4.5 किलोग्राम सोना पवित्र मूर्तियों से गायब
तिरुवनंतपुरम। केरल के प्रतिष्ठित सबरीमाला मंदिर में लगभग 4.5 किलोग्राम सोना, जिसकी अनुमानित कीमत 4.37 करोड़ रुपये है, रहस्यमय तरीके से पवित्र द्वारपाल मूर्तियों से गायब हो गया। इस घटनाक्रम ने सत्ताधिकारियों और भक्तों के बीच गहरा हलचल मचा दिया है। केरल उच्च न्यायालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और इसे चौंकाने वाला और अस्पष्टीकृत करार देते हुए तत्काल सतर्कता जांच का आदेश दिया है। यह विवाद 2019 से शुरू हुआ जब त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड ने द्वारपाल मूर्तियों से सोने-चढ़े तांबे के आवरण हटा कर उन्हें पुन:…
Read More