पीएम मोदी आज बीएसएनएल का 4जी नेटवर्क लॉन्च करेंगे

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बीएसएनएल का 4जी नेटवर्क लॉन्च करेंगे। ये नेटवर्क देशभर में 98 हजार साइटों पर रोलआउट होगा। यह नेटवर्क पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर तैयार हुआ है। सर्विस के लॉन्च होते ही भारत के सभी टेलिकॉम आॅपरेटर 4जी से लैस हो जाएंगे। जियो, एयरटेल, वीआई जैसी कंपनियां पहले से ही 4जी और 5जी नेटवर्क पर हैं। इसके साथ ही भारत उन देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जो अपनी टेलिकॉम टेक्नोलॉजी खुद बनाते हैं। डेनमार्क, स्वीडन, साउथ कोरिया और चीन के बाद…

Read More

रायपुर: स्टील फैक्ट्री में हादसा, 6 मजदूरों की मौत

ब्रह्मास्त्र रायपुर रायपुर की एक निजी स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। 6 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए देवेंद्र नगर स्थित निजी लाया गया है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के अंदर हैवी मशीनरी का एक बड़ा टुकड़ा टूटकर गिर गया। इसी मशीनरी के नीचे काम कर रहे कर्मचारी दब गए। मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं हादसे की सूचना…

Read More

यूपी के बहराइच में मदरसे के टॉयलेट में बंद मिली 40 बच्चियां

ब्रह्मास्त्र लखनऊ उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के एक अवैध मदरसे की जांच के लिए पहुंचे एसडीएम और उनकी टीम ने जब वहां का नजारा देखा तो दंग रह गए। मदरसे के छत पर बने टॉयलेट में 40 नाबालिग बच्चियों को कैद करके रखा गया था। यह देखकर प्रशासनिक टीम ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची महिला पुलिस टीम की मदद से सभी बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिला प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई की बात कह रहा है। मदरसे पर छापेमारी करने वाले एसडीएम…

Read More

सुंदरगढ़ में भीषण हादसा: ट्रक और बस की टक्कर, दो महिलाओं समेत 6 की मौत

ब्रह्मास्त्र भुवनेश्वर ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में गुरुवार को एक ट्रक और यात्रियों से भरी बस की टक्कर में दो महिलाओं समेत 5 की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान हुई। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि यह हादसा नेशनल हाईवे 520 पर सुबह करीब 11 बजे के बालिंग पुलिस स्टेशन के पास हुई। पुलिस ने बताया कि सड़क पर मरम्मत का काम चल रहा था। इसके कारण राउरकेला से कोइदा जा रही बस गलत रास्ते पर…

Read More

मिग-21 फाइटर जेट 62 साल बाद आज रिटायर होगा

चंडीगढ़। भारतीय वायुसेना की ‘रीढ़’ कहे जाने वाले मिग-21 एयरक्राफ्ट आज रिटायर हो जाएगा। चंडीगढ़ एयरबेस में फाइटर जेट को विदाई दी जाएगी। इसके बाद विमान की सेवाएं आधिकारिक तौर पर खत्म हो जाएंगी। विदाई समारोह में एयरफोर्स चीफ एपी सिंह 23 स्क्वाड्रन के 6 जेट के साथ आखिरी उड़ान भरेंगे। स्क्वाड्रन लीडर प्रिया शर्मा भी फ्लाईपास्ट में हिस्सा लेंगी। 1963 में एयरक्राफ्ट चंडीगढ़ में ही वायुसेना में शामिल हुआ था। 62 साल की सर्विस के दौरान सुपरसोनिक मिग-21 ने 1965 के भारत-पाक युद्ध, 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम, 1999…

Read More

देश भर के रेलवे स्टेशनों पर पाली में बने कुल्हड़ में बिकेगी चाय

पाली। राजस्थान के पाली में बने कुल्हड़ में देशभर के रेलवे स्टेशनों पर चाय परोसी जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पाली में बन रहे मिट्टी के सिकोरे की क्वालिटी काफी अच्छी है। पाली देश के लिए रोल मॉडल बने, इसलिए यहां की महिलाओं द्वारा बनाए गए मिट्टी के सिकोरे रेलवे उपयोग में लेगा। इससे देशभर में प्लेटफॉर्म पर सिकोरे में लोग चाय पीते नजर आएंगे। महिलाओं के रोजगार में इजाफा होगा। रेल मंत्री गुरुवार 25 सितम्बर की सुबह करीब 6 बजे ट्रेन से पाली रेलवे स्टेशन पर…

Read More

रेजांगला का शौर्य

रेजांगला का शौर्य मुख्य अतिथि रमेश यादव ने बताया – 1962 के युद्ध में 114 अहीर यादव सैनिकों ने चीन की सेना से लोहा लिया। उन्होंने 3,500 चीनी सैनिकों का सामना किया। इस लड़ाई में 1,350 चीनी सैनिक मारे गए और भारतीय वीरों ने आखिरी सांस तक मोर्चा नहीं छोड़ा। 🎖️ पूर्व सैनिकों का सम्मान कृषि उपज मंडी परिसर में कार्यक्रम हुआ। सैनिक कल्याण संगठन के 30 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। संगठन अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार कमल सोनी ने भी संबोधित किया। 📢 अहीर रेजिमेंट की मांग प्रदेश अध्यक्ष…

Read More

भारत में पहली बार ट्रेन से अग्नि-प्राइम मिसाइल का टेस्ट

इसके लिए स्पेशल ट्रेन बनाई, जंगल-पहाड़ और मैदान तक पहुंच आसान हुई ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली भारत ने गुरुवार को रेल पर बने मोबाइल लॉन्चर सिस्टम के जरिए अग्नि-प्राइम मिसाइल की टेस्टिंग की। यह कैनिस्टराइज्ड लॉन्चिंग सिस्टम से लॉन्च की गई। इसके लिए ट्रेन को विशेष रूप से डिजाइन किया गया। यह ट्रेन देश के हर उस कोने तक जा सकती है, जहां रेल लाइन मौजूद है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी जानकारी दी। अग्नि प्राइम मिसाइल 2000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता के लिए डिजाइन की गई है। जो एडवांस्ड…

Read More

रेलवे कर्मियों को बोनस, बिहार के लिए 6 हजार करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 1,866 करोड़ रुपये के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दे दी। इससे 10.90 लाख कर्मचारियों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए लाभ मिलेगा। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी दी। केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार के बख्तियारपुर-राजगीर और झारखंड के तिलैया के बीच 104 किलोमीटर की रेल दोहरीकरण परियोजना को भी मंजूरी दी है। इस पर करीब 2,192 करोड़ रुपये की लागत आएगी। केंद्रीय कैबिनेट ने बिहार के लिए लगभग छह हजार करोड़ रुपये की…

Read More

मोहन सरकार ने गोवंशीय पशुओं के मांस को भी टैक्स फ्री किया… जीतू पटवारी ने गौ मांस को टैक्स फ्री किए जाने को लेकर बीजेपी पर उठाए सवाल

ब्रह्मास्त्र भोपाल प्रदेश सरकार ने जीएसटी परिषद की सिफारिशों के बाद वस्तुओं पर टैक्स की नई व्यवस्था लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें सभी तरह की सब्जियां, फल, पशु एवं मांस भी छूट में शामिल है। खास बात यह है कि सरकार ने जीवित गोवंशीय पशु के अलावा गोवंशीय पशुओं के मांस (ताजा या ठंडा) को भी टैक्स फ्री किया है। सरकार का यह फैसला चौंकाने वाला है। हालांकि मप्र में गोवंशीय पशुओं से मांस उत्पादन की कोई सूचीबद्ध इकाई नहीं है, लेकिन करमुक्त के फैसले से…

Read More