ब्रिटिश पीएम 100 लोगों के डेलिगेशन के साथ भारत पहुंचे

नई दिल्ली। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 2 दिन के दौरे पर आज सुबह मुंबई पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह यह उनका पहला भारत दौरा है। उनके साथ व्यापार, संस्कृति और दूसरे क्षेत्रों के 100 से अधिक लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल भी आया है। इस यात्रा का मकसद भारत और ब्रिटेन के बीच रिश्तों को और मजबूत करना है। पीएम मोदी स्टार्मर से 9 अक्टूबर को मुंबई में मुलाकात करेंगे और ‘विजन 2030’ के तहत साझेदारी के डेवलपमेंट पर चर्चा करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी में इसी साल अगस्त…

Read More

सात राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने सोमवार को 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया है। इन सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नागरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटसिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डम्पा और ओडिशा की नुआपाडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना हैं। जम्मू और कश्मीर में 2 विधानसभा सीटें बडगाम और नगरोटा अक्टूबर 2024 से खाली हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 2 सीटों से चुनाव जीते थे। इसके बाद…

Read More

सीजेआई गवई पर जूता फेंकने वाला वकील रिहा

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने के आरोपी वकील राकेश किशोर कुमार को दिल्ली पुलिस ने सोमवार देर रात हिरासत से रिहा कर दिया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के अधिकारियों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है और उनसे बातचीत के बाद उनकी सहमति पर वकील को रिहा कर दिया गया है। वकील से तीन घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान, दिल्ली पुलिस सिक्योरिटी यूनिट और नई दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में ही वकील से…

Read More

ओडिशा में दुर्गा विसर्जन के दौरान हिंसा, 25 घायल

गाड़ियां जलाईं, दुकानों में तोड़फोड़, इंटरनेट डाउन, वीएचपी ने आज बंद बुलाया ब्रह्मास्त्र कटक ओडिशा के कटक में रविवार को दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान 2 गुटों में हुई झड़पों के बाद हालात तनावपूर्ण बने हैं। प्रशासन ने रात 10 बजे से पूरे शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। इंटरनेट सर्विस बंद है। इस हिंसा में 25 लोग घायल हुए हैं। अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को सुबह से शाम तक 12 घंटे का बंद बुलाया है। वीएचपी के प्रवक्ता ने कहा-…

Read More

जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में आग- 8 मरीजों की मौत

ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में देर रात हुआ हादसा, शॉर्ट सर्किट होने का अनुमान ब्रह्मास्त्र जयपुर जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में रविवार देर रात आग लग गई। हादसे में 8 मरीजों की मौत हो गई। इनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। रात 11 बजकर 20 मिनट पर यह आग ट्रॉमा सेंटर में न्यूरो आईसीयू वार्ड के स्टोर में लगी। यहां पेपर, आईसीयू का सामान और ब्लड सैंपलर ट्यूब रखे थे। ट्रॉमा सेंटर के नोडल आॅफिसर और सीनियर डॉक्टर ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग…

Read More

सिरप में 0.1% के बजाय 48.6% केमिकल, यह पूरी तरह जहरीला

दवा लिखने वाले डॉक्टर और दवा कंपनी पर एफआईआर, डॉक्टर गिरफ्तार ब्रह्मास्त्र छिंदवाड़ा/भोपाल मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 11 बच्चों की मौत के बाद आखिरकार प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार रात जिले के परासिया थाना में डॉ. प्रवीण सोनी और श्रेसन फार्मास्युटिकल कंपनी (कांचीपुरम, तमिलनाडु) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र के राजपाल चौक से डॉक्टर प्रवीण सोनी को देर रात एसपी की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार भी कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीएमओ डॉ. अंकित सल्लाम…

Read More

फास्टैग नहीं लगाया तो कैश में दोगुना चार्ज लगेगा…

यूपीआई से पेमेंट करने पर 1.25 गुना ही देना पड़ेगा, नया नियम 15 नवंबर से लागू ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली सरकार ने फास्टैग के नियमों में बदलाव किया है। अगर कोई गाड़ी बिना वैलिड और एक्टिव फास्टैग के टोल प्लाजा क्रॉस करेगी और कैश पेमेंट में पेमेंट करेगी तो उसे दोगुना टोल फीस चुकानी होगी। वहीं, अगर यूपीआई से पेमेंट करते हैं तो आपको उस व्हीकल कैटेगरी के लिए लागू फीस का केवल 1.25 गुना देना होगा। नया नियम 15 नवंबर से लागू होगा। नए बदलाव को लेकर सड़क परिवहन और…

Read More

अब भारत से युद्ध हुआ तो तबाही होगी: पाक आर्मी

ब्रह्मास्त्र इस्लामाबाद पाकिस्तान सेना ने शनिवार रात को भारत को चेतावनी देते हुए कहा- अगर अब दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो विनाशकारी तबाही होगी। यदि शत्रुता का एक नया दौर शुरू हुआ तो पाकिस्तान पीछे नहीं हटेगा। हम बिना किसी हिचकिचाहट से जवाब देंगे। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग आईएसपीआर ने आॅफिशियल स्टेटमेंट जारी कर कहा कि भारतीय रक्षामंत्री और सेना के अधिकारियों के गैर-जिम्मेदाराना बयान आक्रामकता को बढ़ावा देने का प्रयास है। इससे दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता को गंभीर खतरा हो सकता है। साथ ही…

Read More

पाकिस्तान ने दुस्साहस किया तो इतिहास और भूगोल बदल देंगे

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान ने सर क्रीक इलाके में कोई भी हिमाकत की तो उसे ऐसा करारा जवाब मिलेगा कि इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएंगे। उन्होंने कहा कि 1965 की जंग में भारत की सेना ने लाहौर तक पहुंचने का सामर्थ्य दिखाया था। आज 2025 में पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि कराची का एक रास्ता क्रीक से होकर गुजरता है। रक्षा मंत्री ने बताया कि आॅपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने लेह से लेकर सर…

Read More

चैतन्यानंद की तीन महिला सहयोगी गिरफ्तार

छात्राओं पर दबाव बनाती थीं, कई सबूत मिलने के बाद भी बाबा को पछतावा नहीं ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली   दिल्ली पुलिस ने छात्राओं के यौन शोषण का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी की तीन करीबी महिला सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में महिलाओं ने माना कि उन्होंने चैतन्यानंद के कहने पर छात्राओं पर दबाव बनाया। रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तार महिलाओं में श्री शारदा इंस्टीट्यूट की श्वेता शर्मा (एसोसिएट डीन), भावना कपिल (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) और काजल (सीनियर फैकल्टी) शामिल हैं। आरोप है कि इन्होंने अपराध में सहयोग, शिकायतकर्ताओं…

Read More