जैसलमेर बस हादसा: 20 लोग जिंदा जले, कोई प्री वेडिंग शूट को आया था, कोई छुट्टियां मनाने, पटाखों से आग लगने की आशंका

ब्रह्मास्त्र जयपुर जैसलमेर बस हादसे में घायलों के परिजनों ने एंबुलेंस की बदहाली पर नाराजगी जताई। परिजनों ने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर तो बना लेकिन एंबुलेंस खटारा थी। डीजल भरवाया गया, ओटीपी का इंतजार हुआ, लाइट नहीं थी, स्पीड भी बेहद कम थी। राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर दोपहर करीब 3:30 बजे एक चलती एसी स्लीपर बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 20…

Read More

छात्रा का आरोप- यूनिवर्सिटी कैंपस में दबोचा, टी-शर्ट फाड़ी:पैंट उतारने की कोशिश

नई दिल्ली। दिल्ली में साउथ एशियन यूनिवर्सिटी की एक 18 साल की छात्रा के साथ जबरदस्ती करने की घटना सामने आई है। हादसा 12 अक्टूबर की देर रात हुआ। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि चार आरोपियों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में मुझे दबोच लिया और टी-शर्ट फाड़ दी। आरोपियों ने पैंट उतारने की भी कोशिश की। पीड़ित ने जब खुद का बचाव किया तो आरोपी ने उसकी जांघ पर पैर रख दिया। फिर आंखों में उंगली डाल दी। एक आरोपी ने जबरदस्ती मुंह खोल दिया और अबॉर्शन पिल खिला दी।…

Read More

बाहुबली धनंजय का भौकाल, 4 करोड़ की दो गाड़ियां खरीदीं

लखनऊ। भौकाल हो तो बाहुबली धनंजय सिंह जैसा। एक साथ दो-दो नई गाड़ियां। पूर्वांचल के बाहुबली नेता धनंजय सिंह की फ्लीट में दो अल्ट्रा लग्जरी गाड़ियां शामिल हुईं। दोनों गाड़ियों की कीमत पौने 4 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। धनंजय ने जो गाड़ियां खरीदी हैं, उनके नाम लैंड क्रूजर और वेलफायर हैं। धनंजय सिंह ने दोनों गाड़ियों को एक साथ खरीदा, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। गाड़ियों के नंबर को लेकर भी धनंजय चर्चा में रहे हैं। वह नंबर भी एस्ट्रोलॉजर की…

Read More

बिहार: एनडीए में सीटों का हुआ बंटवारा, 101-101 सीटों पर लड़ेगी बीजेपी-जेडीयू, चिराग-मांझी-कुशवाहा को मिली इतनी सीटें

ब्रह्मास्त्र पटना बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। इसे लेकर एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉमूर्ला तय हो गया है। सीट बंटवारे के तहत इस बार जदयू और बीजेपी 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। वहीं चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए दिया गया है। इसके अलावा जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 6-6 सीट दी गई हैं। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर…

Read More

एमपी में स्मार्ट मीटर नहीं स्पाय मीटर लग रहे : सिंगार, देश की सुरक्षा के लिए यह खतरा

ब्रह्मास्त्र भोपाल मध्य प्रदेश में स्मार्ट मीटर का विरोध तूल पकड़ता नजर आ रहा है। अब कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इन्हें देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि स्मार्ट मीटर का पाक से कनेक्शन तक बताया है। इसकी कंपनी का मुख्यालय सऊदी अरब में है। ये सारी जानकारी उन्होंने एक प्रेसवार्ता आयोजित कर दी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि वे अनूपपुर के दौरे पर गए थे। वहां कई परिवारों ने उनसे शिकायत की…

Read More

राजस्थान में दु:खद घटना- मां ने चार बच्चों के साथ खाया जहर, सड़ गये थे पांचों के शव

ब्रह्मास्त्र सीकर राजस्थान के सीकर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पालवास रोड स्थित अनिरुद्ध रेजिडेंसी के एक फ्लैट में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव बरामद हुए हैं। मृतकों में एक महिला और उसके चार बच्चे शामिल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या की है। इस घटना की जानकारी तब लगी जब फ्लैट से तेज दुर्गंध आने लगी और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मौत तीन-चार दिन पुरानी हो सकती है…

Read More

भारत में चार से छह महीने में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें पेट्रोल वाहनों के बराबर होंगी: नितिन गडकरी

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें अगले चार से छह महीनों में पेट्रोल चालित वाहनों के बराबर हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि देश की जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता आर्थिक रूप से भारी बोझ है, क्योंकि हर साल ईंधन आयात पर लगभग 22 लाख करोड़ रुपये खर्च होते हैं, साथ ही यह पर्यावरण के लिए भी हानिकारक है। इस परिप्रेक्ष्य में स्वच्छ ऊर्जा को अपनाना भारत की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। गडकरी ने…

Read More

सिलेंडर से भरे खड़े ट्रक को केमिकल के टैंकर ने टक्कर मारी, 200 सिलेंडर 2 घंटे तक फटे

एनएच छह घंटे जाम रहा 5 गाड़ियां जलीं, एक मौत ब्रह्मास्त्र जयपुर जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार रात 10 बजे एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे खड़े ट्रक को केमिकल के टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे ज्वलनशील केमिकल से भरे टैंकर के केबिन में आग लग गई। इस कारण सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया। एक के बाद एक 200 सिलेंडर फट गए। कुछ सिलेंडर 500 मीटर दूर-दूर तक खेतों में गिरे। 10 किलोमीटर दूर तक धमाकों की आवाज सुनाई दी। करीब 2 घंटे तक सिलेंडर फटते रहे। हादसे में एक व्यक्ति…

Read More

हिमाचल में बस पर पहाड़ी से मलबा गिरा, 15 लोगों की मौत, 2 बच्चे बचाए

बिलासपुर में दिनभर हुई बारिश के कारण हादसा ब्रह्मास्त्र बिलासपुर   हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम एक यात्री बस पर पहाड़ से मलबा गिर गया। न्यूज एजेंसी ने इस हादसे में 18 लोगों की मौत का दावा किया, जबकि एसपी ने 15 मौतों की पुष्टि की है। बस में दबे 2 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। हादसे के तुरंत बाद एसडीआरएफ, पुलिस और लोकल लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। बिलासपुर के एसपी संदीप धवल ने बताया…

Read More

पीएम मोदी नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे। पहले फेज में एक टर्मिनल और एक रनवे बनाए गए हैं, इसकी क्षमता सालाना 2 करोड़ यात्रियों की है। पीएम मोदी बुधवार दोपहर 3 बजे 2 दिन के मुंबई दौरे पर पहुंचेंगे। उनका विमान नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही लैंड होगा। पीएम 3:30 बजे एयरपोर्ट के पहले फेज का उद्घाटन करेंगे। वहीं, पीएम मोदी मुंबई मेट्रो लाइन-3 के फेज 2बी और मुंबई की पहली पूरी तरह से अंडर ग्राउंड मेट्रो लाइन का उद्घाटन…

Read More