धार जिले के धामनोद स्थित खलघाट टोल पर मंगलवार सुबह 5 बजे किसानों ने चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया

धार कलेक्टर का सीएम-पीएम तक मांगें पहुंचाने का आश्वासन, दिल्ली जाएगा एक प्रतिनिधिमंडल ब्रह्मास्त्र धार मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद स्थित खलघाट टोल पर मंगलवार सुबह 5 बजे राष्ट्रीय मजदूर किसान महासंघ के नेतृत्व में किसानों ने चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन शुरू किया। यह आंदोलन दिनभर चला और किसान नेशनल हाईवे-52 पर सड़क पर ही बैठे रहे। देर शाम करीब 8 बजे धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, धार एसपी मयंक अवस्थी और खरगोन एसपी मौके पर किसानों से चर्चा करने पहुंचे। किसान संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगें प्रशासन के…

Read More

अयोध्या में वर्ल्ड लेवल का मंदिर म्यूजियम बनेगा

लखनऊ। योगी सरकार अयोध्या में भव्य राम मंदिर संग्रहालय बनवाएगी। साथ ही उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली- 2022 में संशोधन किया जाएगा। इस संशोधन के बाद अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को प्रशिक्षण शिविर और प्रतियोगिता की अवधि के साथ आने-जाने में लगने वाले समय को भी ड्यूटी माना जाएगा। सीएम योगी की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह 11 बजे लोकभवन में कैबिनेट बैठक होगी। कार्यवाहक मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सोमवार को कैबिनेट का एजेंडा जारी किया।

Read More

सरकार ने माना- देशभर के एयरपोर्ट्स पर साइबर अटैक हुए

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आॅटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम में 7 नवंबर को छेड़छाड़ की गई थी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में यह बात स्वीकारी। उन्होंने बताया कि इस वजह से प्लेन को गलत सिग्नल मिले थे। इसे जीपीएस स्पूफिंग कहा जाता है। 7 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट आॅपरेशन 12 घंटे से ज्यादा प्रभावित रहा था। 800 से ज्यादा डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स देरी से उड़ीं जबकि 20 को रद्द करना पड़ा था। नायडू ने सदन में…

Read More

दुनिया मोदी को ध्यान से सुनती है, यह भारत की बढ़ती ताकत दिखाता है

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आज विश्व मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात ध्यान से सुनी जाती है और यह भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत दिखाता है। भारत अब दुनिया में अपना उचित स्थान प्राप्त कर रहा है। भागवत पुणे में आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने सुझाव दिया कि संगठनों को केवल वर्षगांठों या शताब्दियों का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि निर्धारित समय में अपने कार्य पूरे करने पर ध्यान देना…

Read More

थरूर कांग्रेस की स्ट्रेटेजिक मीटिंग में फिर नहीं पहुंचे

नई दिल्ली। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के मेंबर और एमपी शशि थरूर ने एक बार फिर कांग्रेस के स्ट्रेटेजिक ग्रुप की एक जरूरी मीटिंग अटेंड नहीं की। 30 नवंबर को पार्लियामेंट के विंटर सेशन को लेकर सोनिया गांधी की लीडरशिप में बैठक हुई। हालांकि थरूर के आॅफिस ने बताया कि वह केरल में अपनी 90 साल की मां के साथ हैं। यह दूसरा मौका है जब थरूर पार्टी की किसी मीटिंग में नहीं पहुंचे। इससे पहले खराब सेहत का हवाला देकर एसआईआर मुद्दे पर बुलाई गई कांग्रेस की मीटिंग में भी…

Read More

सफेद पाउडर मिलाकर बन रहा था घटिया गेहूं का आटा, 20 लाख का माल जब्त, फैक्ट्री सील और मालिक भागा

ब्रह्मास्त्र फिरोजाबाद घटिया गेहूं के आटे में सफेद पाउडर की मिलावट की आशंका पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार शाम जलेसर रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में संचालित ब्रह्मलाल ट्रेडर्स आटा फैक्ट्री सील कर दी। टीम को वहां छापेमारी के दौरान सात बोरी सफेद पाउडर रखा मिला है, जो सेलखड़ी (कैल्शियम) हो सकता है। टीम ने 20 लाख का माल जब्त करने के साथ ही फैक्ट्री स्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। वह कार्रवाई के दौरान मौके से भाग गया। खाद्य सुरक्षा प्रशासन को कुछ दिन पहले शिकायत…

Read More

संसद का शीतकालीन सत्र आज से 19 दिसंबर तक चलेगा

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली संसद में सोमवार से शीतकालीन सत्र (विंटर सेशन) की शुरूआत हो रही है। शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। 19 दिन में सत्र में 15 बैठकें होंगी। इस दौरान एटॉमिक एनर्जी बिल समेत 10 नए बिल पेश हो सकते हैं। सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में सरकार केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025 और सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा सेस विधेयक, 2025 पेश करेंगी। वहीं, दोनों सदनों में 7 राज्यों में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर हंगामा हो…

Read More

मप्र में दिसंबर में और बढ़ेगी ठंड

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, इसके कारण फिलहाल उत्तरी हवाएं कमजोर हैं। लेकिन 2-3 दिसंबर के बाद, जब यह सिस्टम आगे बढ़ जाएगा तब फिर से बर्फीली हवाएं चलने लगेंगी। इसके असर से राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सर्दी तेज होगी। इस दौरान कई शहरों में शीतलहर चलेगी। इधर राजस्थान में सर्दी फिर से बढ़ने लगी है। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग…

Read More

आधार में घर बैठे मोबाइल नंबर बदल सकेंगे

एप पर ओटीपी और फेस आॅथेंटिकेशन से अपडेट होगा, किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली जल्द ही आप घर बैठे आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल सकेंगे। आधार को रेगुलेट करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी आॅफ इंडिया ने नई डिजिटल सर्विस की घोषणा की है। इसके जरिए यूजर्स आधार एप पर ओटीपी वेरिफिकेशन और फेस आॅथेंटिकेशन से अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर पाएंगे। इस सर्विस से दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोग और सीनियर सिटिजन को आसानी होगी। नई सर्विस कैसे काम करेगी? यूआइडीएआई के मुताबिक…

Read More

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला- डॉक्टर की पर्ची बिना मेडिकल पर नहीं मिलेगा कफ सिरप

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली दवा में घातक रसायन मिलने के मामलों और बच्चों की मौतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब डॉक्टर की पर्ची के बिना दवा दुकानों पर कफ सिरप नहीं मिलेगा। कफ सिरप से कई बच्चों की मौतों और दुष्प्रभावों को देखते हुए केंद्र सरकार ने इसकी मनमानी बिक्री पर लगाम लगाने के लिए कड़ा कदम उठाया है। अब अधिकांश कफ सिरप डॉक्टर की पर्ची के बिना मेडिकल दुकानों पर नहीं बेचे जा सकेंगे। उन्हें हर प्रिस्क्रिप्शन का रिकॉर्ड रखना होगा। साथ ही, कफ…

Read More