अरावली केस; सुप्रीम कोर्ट की अपने ही आदेश पर रोक:21 जनवरी तक खनन नहीं होगा, राजस्थान सहित 4 राज्यों से जवाब मांगा

जयपुर।अरावली पर्वतमाला को लेकर उठे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही आदेश (20 नवंबर को जारी) पर रोक लगा दी है। अगली सुनवाई 21 जनवरी 2026 को होगी, तब तक खनन भी नहीं होगा।कोर्ट ने कहा है कि इस मामले की जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी गठित की जाए। यह कमेटी मौजूदा विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट का विश्लेषण करेगी। इसके बाद संबंधित मुद्दों पर कोर्ट को सुझाव देगी। कोर्ट ने केंद्र और अरावली के चार राज्यों (राजस्थान, गुजरात, दिल्ली और हरियाणा) को भी नोटिस जारी कर इस मुद्दे…

Read More

कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे:खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें

नई दिल्ली।शनिवार को दिग्विजय सिंह ने X पर ये तस्वीर शेयर की थी।दिग्विजय सिंह के RSS-BJP की तारीफ करने वाले पोस्ट से कांग्रेस नेता नाराज हैं। रविवार को तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा- RSS नफरत फैलाने वाला संगठन है, अलकायदा की तरह काम करता है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा-RSS से सीखने जैसा कुछ नहीं है। गोडसे से जुड़े संगठन से गांधी द्वारा स्थापित संगठन क्या सीख सकता है?-रविवार को कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस दिल्ली में इंदिरा भवन में मनाया गया। कार्यक्रम में सोनिया…

Read More

राष्ट्रपति मुर्मू ने पनडुब्बी INS वाघषीर में यात्रा की:ऐसा करने वाली दूसरी प्रेसिडेंट;

कारवाड़ कारवाड़।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कर्नाटक के कारवाड़ नेवल बेस पर पनडुब्बी (सबमरीन) में यात्रा की। कलवरी क्लास की सबमरीन INS वाघषीर में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी राष्ट्रपति के साथ थे।राष्ट्रपति मुर्मू की कलवरी क्लास सबमरीन में यह पहली और किसी राष्ट्रपति की दूसरी यात्रा है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पहले राष्ट्रपति थे, जिन्होंने सबमरीन में यात्रा की थी। कलाम ने फरवरी 2006 में पनडुब्बी यात्रा की थी।राष्ट्रपति नौसेना की वर्दी पहनकर पनडुब्बी में पहुंची। P75 स्कॉर्पीन प्रोजेक्ट की छठी और अंतिम पनडुब्बी INS वाघषीर…

Read More

इंडिगो संकट- जांच पैनल ने 22 दिन में रिपोर्ट सौंपी:सरकार ने गोपनीय रखी;

नई दिल्ली।दिसंबर की शुरुआत में छह दिनों के भीतर इंडिगो की 5,000 से ज्यादा फ्लाइट रद्द हो गईं थीं।डिगो में बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिलेशन की जांच करने वाले पैनल ने शुक्रवार शाम अपनी रिपोर्ट एविएशन रेगुलेटर DGCA को सौंप दी है। इस कमेटी को 22 दिन पहले 5 दिसंबर को बनाया गया था। हालांकि रिपोर्ट्स में क्या लिखा है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है एक रिपोर्ट के मुताबिक DGCA के एक अलग सिस्टमैटिक रिव्यू यानी एक तरह की जांच में कहा गया है कि इंडिगो ने नवंबर में…

Read More

थरूर बोले- प्रधानमंत्री का हारना भारत के हारने जैसा:विदेश नीति पार्टी नहीं, देश की होती है; पाकिस्तान से खतरे को नजरअंदाज न करें

नई दिल्ली।कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को बातचीत में पाकिस्तान की राजनीति, अर्थव्यवस्था, चीन के प्रभाव और क्षेत्रीय सुरक्षा हालात पर राय रखी।कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि विदेश नीति भाजपा या कांग्रेस की नहीं, भारत की होती है। अगर राजनीति में कोई प्रधानमंत्री की हार पर खुश होता है, तो वह भारत की हार की खुशी मना रहा होता है। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के शब्दों को याद करते हुए कहा, “अगर भारत मर गया, तो कौन जिएगा?”  थरूर ने कहा कि भारत को पाकिस्तान…

Read More

पाकिस्तान में खैबर-पख्तूनख्वा के सीएम के साथ फिर मारपीट

लाहौर। पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा में शुक्रवार को खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के साथ सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट की। उनके प्रतिनिधियों के साथ भी बदसलूकी की गई। घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि मुख्यमंत्री अफरीदी अपने प्रतिनिधियों के साथ पंजाब असेंबली में घुस रहे हैं, इस दौरान सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, तभी उनके साथी फतेह उल्लाह बुर्की बीच में आ जाते हैं। इसके बाद अफरीदी ने बयान जारी कर कहा- कोई भी लोकतांत्रिक सरकार ऐसा काम नहीं करती है,…

Read More

केरल में पहली बार भाजपा का मेयर बना, तिरुवनंतपुरम कॉपोर्रेशन से वीवी राजेश चुने गए

तिरुवनंतपुरम। केरल में पहली बार भाजपा का मेयर चुना गया है। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शुक्रवार को हुए मेयर चुनाव में भाजपा के वीवी राजेश को 51 वोट मिले। जिसमें एक निर्दलीय पार्षद का समर्थन भी शामिल था। वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के पी शिवाजी को 29 वोट, जबकि कांग्रेस गठबंधन उम्मीदवार केएस सबरिनाथन को 19 वोट मिले। जिनमें से दो को बाद में अमान्य घोषित कर दिया गया। दरअसल 9 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों का रिजल्ट आया था। 50 वार्डों पर भाजपा जीती थी। पिछले 45…

Read More

दारू पार्टी में 50 रुपए के लिए बॉडीबिल्डर की हत्या

ब्रह्मास्त्र गोरखपुर गोरखपुर के बॉडी बिल्डर विशाल (26) की हत्या उसकी गर्लफ्रेंड ने नहीं करवाई थी। 24 दिसंबर की रात ये मर्डर दारू पार्टी के दौरान सिर्फ 50 रुपए के झगड़े में किया गया। विशाल के 4 दोस्तों ने उसका सिर मिट्टी में धंसा दिया। वह दम घुटने से तड़पता रहा, मगर दोस्तों ने तरस नहीं खाया। 2 मिनट के बाद उसकी सांस टूट गई। इसके बाद हत्यारे करीब 35 मिनट तक क्राइम स्पॉट पर ही रहे। नशे में होने की वजह से उन्हें समझ नहीं आ रहा था, फिर…

Read More

दिल्ली में आॅपरेशन आघात 3.0 के तहत 285 लोग गिरफ्तार, 6 किलो गांजा 2.30 लाख रुपए जब्त

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट टीम ने आॅपरेशन आघात 3.0 के तहत 285 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। डीसीपी हेमंत तिवारी के मुताबिक इस अभियान में एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और जुआ अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इसके अलावा 504 लोगों को एहतियाती कार्रवाई के तहत पकड़ा गया और 116 बदमाश (बीसी) भी पुलिस के शिकंजे में आए। अभियान में 10 प्रॉपर्टी आॅफेंडर और 5 आॅटो लिफ्टर भी गिरफ्तार किए…

Read More

यूपी में एसआईआर से 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम कटे

ब्रह्मास्त्र लखनऊ यूपी में एसआईआर का काम पूरा हो गया। इसमें प्रदेश में 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम कट गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया- एसआईआर से पहले यूपी में 15 करोड़ 44 लाख मतदाता थे। प्रदेश के फाइनल आंकड़े और वोटर्स की ड्राफ्ट लिस्ट 31 दिसंबर को जारी की जाएगी। 26 दिसंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 2.89 करोड़ मतदाता कम हुए। इनमें 1.26 करोड़ वोटर्स ऐसे हैं, जो यूपी से बाहर परमानेंट शिफ्ट हो चुके हैं। 45.95 लाख वोटर्स की मौत हो चुकी…

Read More