मॉस्को। रूस में कम उम्र की लड़कियों को बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सरकार बच्चे को जन्म देने और उसका पालन-पोषण करने के लिए इन्हें करीब एक लाख रुपए की मदद दे रही है। यह योजना मार्च 2025 में रूस के 10 हिस्सों में शुरू हुई है। इसका मकसद देश में कम होती जनसंख्या और बढ़ती उम्र के लोगों की समस्या को दूर करना है। पहले यह योजना सिर्फ बालिग (18 साल से ऊपर) महिलाओं के लिए थी, लेकिन अब…
Read MoreCategory: अंतरराष्ट्रीय
मस्क ने राजनीतिक दल बनाया, नाम रखा- अमेरिका पार्टी, कहा- रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों भ्रष्ट
ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन अरबपति बिजनेसमैन इलॉन मस्क ने शनिवार को अमेरिका में एक नई पॉलिटिकल पार्टी बनाने का ऐलान किया। उन्होंने इसका नाम ‘अमेरिका पार्टी’ रखा है। मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- आज अमेरिका पार्टी का गठन किया जा रहा है, ताकि आपको आपकी आजादी वापस मिल सके। इसे लेकर उन्होंने पर पब्लिक पोल भी किया था। मस्क ने अपने पोस्ट में कहा कि आप में 66% लोग एक नई राजनीतिक पार्टी चाहते हैं और अब यह आपको मिलेगी। जब बात अमेरिका को…
Read Moreट्रम्प का दावा- ईरान और इजराइल में सीजफायर, ईरान ने खारिज किया
इजराइल पर आज 6 बार बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं ब्रह्मास्त्र तेहरान ट्रम्प के सीजफायर के ऐलान के बाद से ईरान ने इजराइल पर 6 बार मिसाइलों से हमला किया है। टाइम्स आॅफ इजराइल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मिसाइल बीशेर्बा शहर में एक इमारत पर गिरी। मेडिकल टीम ने बताया कि 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हुए हैं। इससे पहले ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने इजराइल के साथ सीजफायर की खबरों को खारिज किया था। उन्होंने कहा कि इजराइल के साथ अभी कोई अंतिम युद्धविराम…
Read Moreरूस ने यूक्रेन के कीव में ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया, 5 की मौत
ब्रह्मास्त्र कीव यूक्रेन की राजधानी कीव पर सोमवार तड़के रूस ने ड्रोन और मिसाइल से हमला किया। इसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। अब तक 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। यूक्रेनी इमरजेंसी सर्विस के अनुसार, हमला एक अपार्टमेंट बिल्डिंग पर हुआ जिससे उसकी पांच मंजिलों में से एक गिर गई। राहत और बचाव दल मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं। हमले में कीव के कई इलाकों में रिहायशी इमारतों, अस्पतालों और खेल केंद्रों…
Read Moreरूस ने यूक्रेन के कीव में ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया, 5 की मौत
ब्रह्मास्त्र कीव यूक्रेन की राजधानी कीव पर सोमवार तड़के रूस ने ड्रोन और मिसाइल से हमला किया। इसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। अब तक 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। यूक्रेनी इमरजेंसी सर्विस के अनुसार, हमला एक अपार्टमेंट बिल्डिंग पर हुआ जिससे उसकी पांच मंजिलों में से एक गिर गई। राहत और बचाव दल मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं। हमले में कीव के कई इलाकों में रिहायशी इमारतों, अस्पतालों और खेल केंद्रों…
Read Moreइजराइल का ईरान की मिसाइल फैक्ट्री पर हमला, 2000 किमी दूर बम गिराए
ट्रम्प का ईरान में तख्तापलट का संकेत, कहा- मेक ईरान ग्रेट अगेन ब्रह्मास्त्र तेहरान इजराइल-ईरान संघर्ष को 10 दिन हो चुके हैं। इजराइली एयरफोर्स ने रविवार देर रात ईरान के शाहरुद में बैलिस्टिक मिसाइल का इंजन बनाने वाली फैक्ट्री पर बमबारी की। यह जगह इजराइल से करीब 2000 किलोमीटर दूर है। इस हमले में इंजन बनाने वाली कई मशीनें और जरूरी इक्विपमेंट तबाह हो गए। इसके अलावा इजराइल ने तेहरान, केरमानशाह और हमादान में भी एयर स्ट्राइक की। दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान में तख्तापलट के मुद्दे…
Read Moreसीरिया के चर्च में आत्मघाती हमला, 22 मौतें, 63 घायल
आईएसआईएस आतंकी ने पहले फायरिंग की, फिर खुद को बम से उड़ा लिया ब्रह्मास्त्र दमिश्क सीरिया की राजधानी दमिश्क में रविवार रात एक भयानक आत्मघाती हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 63 घायल हो गए। हमला ग्रीक आॅर्थोडॉक्स सेंट एलियास चर्च में उस समय हुआ जब दर्जनों लोग प्रार्थना में शामिल थे। यह घटना तब हुई जब चर्च के अंदर एक इस्लामिक स्टेट से जुड़ा आतंकी घुसा, पहले फायरिंग की और फिर खुद को उड़ा लिया। हमला भारतीय समयानुसार रविवार रात को हुआ है।…
Read Moreअमेरिका ने ईरान पर बम गिराए, ट्रम्प बोले- 3 परमाणु ठिकाने तबाह
नेतन्याहू बोले- हमला इतिहास बदलने वाला ब्रह्मास्त्र तेहरान अमेरिका ने ईरान में 3 परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। ये ठिकाने फोर्डो, नतांज और इस्फहान हैं। हमला भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 4:30 बजे हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि फोर्डो पर बमों की एक पूरी खेप गिरा दी गई है। ट्रम्प ने ईरान पर हमले के 3 घंटे बाद देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ईरान की अहम न्यूक्लियर साइट्स पूरी तरह से तबाह कर दी गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को…
Read Moreपुतिन बोले- यूक्रेन हमारा, दोनों देशों के लोग एक
सुमी शहर पर कब्जे की चेतावनी दी, जेलेंस्की बोले- रूसी राष्ट्रपति जंग खत्म नहीं करना चाहते ब्रह्मास्त्र कीव/मास्को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि पूरा यूक्रेन हमारा है। इसके अलावा उन्होंने यूक्रेनी शहर सुमी पर बफर जोन बनाने के लिए कब्जा करने की चेतावनी दी है। पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में कहा कि रूसी और यूक्रेनी लोग एक ही हैं और इस लिहाज से पूरा यूक्रेन रूस का है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह यूक्रेन की आजादी पर सवाल नहीं उठा रहे, लेकिन यूक्रेन को…
Read Moreइजराइल ने 2 ईरानी शहरों को खाली करने को कहा, यहां 2 एटमी रिएक्टर
ईरान में मरने वालों की संख्या 639 हुई ब्रह्मास्त्र तेहरान ईरान और इजराइल के बीच जंग सातवें दिन में पहुंच गई है। इस बीच इजराइली सेना ने गुरुवार सुबह ईरान के दो शहरों अराक और खोंडब के लोगों को इलाका खाली करने की चेतावनी दी है। अराक में हैवी वाटर रिएक्टर है। यह फैसिलिटी ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम का एक अहम हिस्सा है। इसके साथ ही अराक में बड़े पैमाने पर हथियारों का उत्पादन होता है। इसके अलावा खोंडब में भी आईआर-40 हेवी वाटर रिएक्टर है, जो ईरान के परमाणु…
Read More