नेशनल हाईवे 52 पर बस पलटी, एक महिला की मौत, 30 से अधिक यात्री घायल हुए

बस में शराब पी रहे थे ड्राइवर-क्लीनर, तेज गति से चला रहे थे बस ब्रह्मास्त्र सुनेरा शाजापुर जिले के सुनेरा थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 52 पर पनवाड़ी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिसमें जामनगर से दतिया जा रही भदोरिया बस आनियंत्रित होकर दोनों सड़क के बीच खाई में गिर गई। घटना में 30 यात्री से अधिक घायल हुए और एक महिला जिसका नाम गायत्री पति ओम प्रकाश उम्र 40 साल निवासी अकबरपुर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सुनेरा टीआई भीम सिंह पटेल और 108 मौके पर पहुंची।…

Read More

अफगानिस्तान बगराम-एयरबेस लौटाए, नहीं तो अंजाम बुरा होगा

  वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अफगानिस्तान को बुरे अंजाम भुगतने की धमकी दी है। ट्रम्प ने शनिवार को ट्रुथ सोशल पोस्ट में लिखा, अगर अफगानिस्तान बगराम एयरबेस को अमेरिका को वापस नहीं करता है, तो बहुत बुरा होगा। इससे पहले ट्रम्प ने गुरुवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, हम बगराम को वापस लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बेस चीन के न्यूक्लियर प्लांट से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर है। तालिबानी सरकार ने ट्रम्प की इस…

Read More

अमेरिका एच-1बी वीजा के लिए 88 लाख वसूलेगा

पहले 6 लाख तक लगते थे, 8.8 करोड़ में स्थायी निवास, सबसे ज्यादा भारतीयों पर असर ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन अमेरिका अब एच-1बी वीजा के लिए एक लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपए) एप्लिकेशन फीस वसूलेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को व्हाइट हाउस में इस आॅर्डर पर साइन किए। अब तक एच-1बी वीजा की एप्लिकेशन फीस 1 से 6 लाख रुपए तक थी। इसके अलावा ‘ट्रम्प गोल्ड कार्ड’, ‘ट्रम्प प्लेटिनम कार्ड’ और ‘कॉपोर्रेट गोल्ड कार्ड’ जैसी सुविधाएं भी शुरू की गई हैं। ट्रम्प गोल्ड कार्ड (8.8 करोड़ कीमत) व्यक्ति को अमेरिका…

Read More

नेपाल पीएम बोली- हम जीरो स्टेट की स्थिति में, न इमारतें बची और न ही डॉक्यूमेंट्स

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू के सिंह दरबार में 9 सितंबर को हुई भयानक आगजनी ने देश के सरकारी ढांचे को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। स्थिति इतनी गंभीर है कि नेपाल की नई अंतरिम पीएम सुशीला कार्की ने शपथ लेते ही कहा, हम शून्य स्थिति (जीरो स्टेट) में हैं। उनके पास कैबिनेट है, लेकिन मंत्रालयों के पास न तो इमारतें बची हैं और न ही जरूरी कागजात। सिंह दरबार परिसर, जो कभी भव्य महल और 20 से ज्यादा मंत्रालयों का केंद्र था, अब मलबे का ढेर बन चुका है।…

Read More

रूस के कामचटका में 7.8 तीव्रता का भूकंप

ब्रह्मास्त्र मास्को रूस के कामचटका के पूर्वी तट पर शुक्रवार सुबह 7.8 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। इसके बाद 5 आफ्टरशॉक महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 5.8 मापी गई। इसके बाद सुनानी की चेतावनी जारी की गई। तट पर 30 से 62 सेंटीमीटर ऊंची लहरें देखी गईं। कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने बताया कि सभी आपातकालीन सेवाएं हाई अलर्ट पर हैं, लेकिन अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है।

Read More

ट्रम्प ने भारत-पाक समेत 23 देशों को ड्रग तस्कर बताया

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 23 देशों को ड्रग तस्करी और अवैध ड्रग प्रोडक्शन करने वाले देशों की लिस्ट में शामिल किया है। इन देशों में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, कोलंबिया, बोलिविया और वेनेजुएला जैसे देश शामिल हैं। ट्रम्प ने अमेरिकी संसद को सौंपी गई ‘प्रेसिडेंशियल डिटरमिनेशन रिपोर्ट’ में कहा कि इन देशों में अवैध ड्रग्स उत्पादन और तस्करी अमेरिका और उसके नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। ट्रम्प ने कहा कि ड्रग तस्करी, खासकर फेंटेनाइल जैसे घातक ड्रग्स ने अमेरिका में नेशनल इमरजेंसी जैसे हालात पैदा कर दिए…

Read More

नेपाल की सत्ता में भूचाल: सुशीला कार्की बनीं पहली महिला प्रधानमंत्री, जानें GenZ आंदोलन और अंदर की कहानी

नेपाल की सत्ता में भूचाल: सुशीला कार्की बनीं पहली महिला प्रधानमंत्री, जानें GenZ आंदोलन और अंदर की कहानी काठमांडू। नेपाल ने बीते पांच दिनों में वो सब देखा जो उसके राजनीतिक इतिहास में शायद ही कभी हुआ हो। सोशल मीडिया बैन, करप्शन के खिलाफ गुस्सा, हिंसक प्रदर्शन, संसद-सुप्रीम कोर्ट और नेताओं के घर जलाना और आखिरकार तख्तापलट। इसी उथल-पुथल के बीच देश को नई राह मिली और पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। कैसे बदल गया घटनाक्रम 8 सितंबर: GenZ ने करप्शन और बेरोजगारी के…

Read More

यूके में सिख युवती से गैंगरेप

ब्रह्मास्त्र जालंधर ब्रिटेन के ओल्डबरी पार्क में भारतीय मूल की युवती पर नस्लीय हमले और गैंगरेप किए जाने की वारदात सामने आई है। एक 20 वर्षीय सिख युवती के साथ मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे दिनदहाड़े रेप किया गया। यह हमला न केवल यौन अपराध था, बल्कि इसमें नस्लीय टिप्पणियां भी शामिल थीं, जिसके चलते पुलिस इसे रैसियल अटैक किए जाने के आधार पर जांच कर रही है। युवती ने पुलिस से बताया कि घटना के दौरान हमलावरों ने उसे कहा- अपने देश वापस जाओ, तुम्हारा इस देश पर कोई…

Read More

रूस के कामचटका में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया सुनामी की चेतावनी जारी

कीव। रूस के कामचटका के तट पर शनिवार को 7.4 तीव्रता का भूकंप आया है। इसकी जानकारी यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने दी। यहां सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। यह भूकंप कामचटका के प्रशासनिक केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचटस्की से 111 किलोमीटर (69 मील) पूर्व में, 39.5 किलोमीटर की गहराई पर आया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूतना नहीं आई है। यूएसजीएस ने पहले भूकंप की तीव्रता 7.5 बताई थी, लेकिन बाद में इसे 7.4 कर दिया। पैसिफिक सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप के केंद्र से 300…

Read More

नेपाल संकट गहराया मौतें 51 पहुंचीं, हजारों कैदी भागे

काठमांडू। नेपाल इन दिनों राजनीतिक और सामाजिक संकट के ऐसे दौर से गुजर रहा है, जिसने देश की स्थिरता पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर प्रदर्शनकारी लगातार सड़कों पर उतर रहे हैं तो दूसरी ओर जेलों से हजारों कैदियों के भाग जाने से कानून व्यवस्था चरमरा गई है। हालात इतने असामान्य हो गए हैं कि नेपाल का यह संकट सिर्फ आंतरिक नहीं रहा बल्कि अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में जगह बनाने लगा है। पड़ोसी भारत पर भी इसका सीधा असर पड़ता दिख रहा है। साथ ही, सोशल मीडिया पर…

Read More