अति विशिष्ट वन्य जीवों के लिए संभाग के दो जिले प्रदेश मानचित्र पर आए खिवनी में बाघ का तो गांधीसागर में चीतों का ठिकाना

उज्जैन। उज्जैन संभाग भी अति विशिष्ट वन्य जीवों  वाले संभाग में शुमार हो गया है। संभाग के दो जिलों में अतिविशिष्ट वन्य जीवों का घर बन गया है। दोनों जिले प्रदेश के साथ राष्ट्रीय वन्यजीव मानचित्र पर अपना स्थान बनाने में सक्षम हुए हैं। संभाग के देवास जिला अंतर्गत खिवनी वन्यजीव अभ्यारण्य मेंबाघ को देखने के लिए पर्यटक जुटने भी लगे हैं। मंदसौर के गांधीसागर में अभी कुछ देर है।उज्जैन संभाग के सात में से 2 जिले देवास एवं मंदसौर वन्यजीवों को लेकर राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बनाने में…

Read More

रंगपंचमी पर जमकर उड़ा रंग और गुलाल,नगर हुआ सराबोर डीजे की धुन पर जमकर थिरके

उज्जैन। महाकाल नगरी उज्जैन में रंगपंचमी बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। लोग टोलियां बनाकर सुबह से एक दूसरे को रंग लगाने के लिए निकल पड़े थे । सभी उम्र के लोगों ने जमकर रंगपंचमी मनाई। श्री कृष्ण सुदामा रंग उत्सव के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए इस कारण लोगों का उत्साह और बढ़ गया और सुबह से ही शहर रंग पंचमी के रंग में रंगा नजर आया। कई स्थानों जैसे फ्रीगंज तीन बत्ती चौराहा, देवास गेट, कंठाल चौराहा, बुधवारिया पर कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।  फव्वारे से…

Read More

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन के लिए छात्रावास में पहुंची टीम

सारंगपुर। सर्वाइकल कैंसर पर रोक लगाने के लिए किए जाने वाले वैक्सीनेशन हेतु कस्तूर बा गांधी छात्रावास में बच्चियों को अधिक संख्या में वैक्शीन लगाने के लिए छात्रावास अधीक्षक वंदना शर्मा सें बीईओ सुरेश विरमाल, सीएमओ दीपक रानवे, बीआरसी बीएल वर्मा, स्वच्छता प्रभारी सतीश कंडारे आदि ने सम्पर्क किया और वैक्शीनेशन को लेकर बैठक की गई। बीईओ सुरेश विरमाल ने कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन की शुरूआत होना है यह हमारे लिए गौरव का विषय है. प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप देश को सर्वाइकल कैंसर मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ…

Read More

बिरसा अंबेडकर फुले समाज कल्याण समिति महिदपुर की बैठक सम्पन्न

महिदपुर। बिरसा अंबेडकर फुले समाज कल्याण समिति महिदपुर जिला उज्जैन की बैठक दिनांक 5 मार्च को महिदपुर के डॉक्टर अंबेडकर मांगलिक भवन में नागुलाल मालवीय एडवोकेट के मुख्य आतिथ्य एवं समिति सचिव सुरेश डामेचा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अधिक जानकारी देते हुए समिति संरक्षक एवं डोमा परिसंघ प्रदेश महासचिव जे के मालवीय ने बताया कि विश्वरत्न महामानव डॉक्टर बी आर अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल इस बार वृहद स्तर पर मनाई जाएगी जिसमें हजारों लोगों के आने की संभावना है। विभिन्न संगठन और समाजसेवियों का सम्मान जयंती कार्यक्रम के…

Read More

सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण का दिया प्रशिक्षण

महिदपुर। महिलाओं में बढ़ते कैंसर के खतरों, विशेषकर गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की रोकथाम के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों द्वारा क्षेत्र की एएनएम, आशा कार्यकतार्ओं और स्वास्थ्य कर्मियों को सर्वाइकल वैक्सीन (एचपीवी वेक्सीन) के महत्व और इसके क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए एसडीएम अजय हिंगे, जनपद सीईओ मीना झा, बी ओ रामेश्वर सोनी चिकित्सा अधिकारी शोभना भाभर ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला…

Read More

युवाओं ने खूब रंग गुलाल उड़ाया और मस्ती में झूमे

बड़नगर। क्षेत्र में रंग पंचमी का उत्साह इस वर्ष कुछ अलग ही देखने को मिला। रंग पंचमी से एक दिन पहले शनिवार को नगर के युवाओं ने रंग-गुलाल उड़ाकर पूरे उत्साह के साथ त्योहार का आनंद लिया। ढोल और डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बांटी। पूरे नगर में रंगों की बौछार और उमंग का माहौल देखने को मिला।नगर के विभिन्न मोहल्लों और चौराहों पर युवाओं की टोलियां एकत्रित होकर रंगों से सराबोर होती नजर आईं। हर तरफ गुलाल उड़ता दिखाई…

Read More

पोहा फैक्ट्री में लगी आग: भूसे से भड़की लपटें, दमकल ने पाया काबू; शॉर्ट सर्किट की आशंका

उज्जैन।उज्जैन के दारू गोदाम के पास स्थित एक पोहा फैक्ट्री में शनिवार देर रात आग लग गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।यह घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे की है। बताया गया कि फैक्ट्री रोजाना की तरह शाम करीब 6 बजे ही बंद हो जाती है। फैक्ट्री के अंदर रखे धान के भूसे में आग भड़क गई,…

Read More

8 लाख की लूट का :दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड; पुलिस नेकिया 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया

उज्जैन।उज्जैन के सायरखेड़ी  में हुई 8 लाख रुपए की लूट का पुलिस खुलासा कर दिया है। इस मामले में फरियादी का दोस्त ही मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 लाख रुपए नकद बरामद किए । शेष रकम की तलाश जारी है।3 नकाबपोश बदमाशों ने की थी वारदात-पुलिस के अनुसार, 6 मार्च को नागेश्वरधाम कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय अनुराग आंजना ने चिमनगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त अनिरुद्ध सेन के साथ तराना से 8 लाख रुपए लेकर उज्जैन लौट रहे…

Read More

बर्थडे मनाने वाला हेड कॉन्स्टेबल निलंबित: पुलिस कमिश्नर ने की कार्रवाई;

इंदौर।इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में पदस्थ एक हेड कॉन्स्टेबल का जन्मदिन मनाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार ने अपना जन्मदिन मनाया था, जिसमें संयोगितागंज क्षेत्र के तीन बदमाश भी पहुंच गए। उन्होंने हेड कॉन्स्टेबल को माला पहनाई और साथ में फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।वीडियो वायरल होने के बाद मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद शनिवार रात हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार को निलंबित कर दिया गया। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने…

Read More

60 लाख के आभूषण लेकर गायब हुई कर्मचारी:ग्राहकों को दिखानेज्वेलरी लेकर गई , धोखाधड़ी का केस दर्ज

इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी कंपनी से लाखों रुपए की ज्वेलरी लेने और वापस न करने का मामला सामने आया है। कंपनी डायरेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने महिला कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में महिला के कुछ सहयोगियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनसे जल्द पूछताछ की जाएगी।पुलिस के मुताबिक फरियादी रजत माहेश्वरी निवासी डी स्कीम नंबर 74 की शिकायत पर मेघा पति आशीष राठौर निवासी भक्त प्रहलाद नगर एमओजी लाइन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया…

Read More