भोपाल।भोपाल में कमर्शियल गतिविधियों पर कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों ने रोशनपुरा चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। करीब पौने दो घंटे चले प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारी सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते रहे। महिलाएं भी बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हुईं।व्यापारियों ने कहा कि रहवासी इलाकों में वर्षों से कारोबार संचालित हो रहे हैं, ऐसे में अचानक सीलिंग की कार्रवाई से दुकानदारों के साथ कर्मचारी और उन पर निर्भर परिवार भी प्रभावित होंगे। …
Read MoreCategory: भोपाल
म.प्र. में 12 अक्टूबर से TET:1.5 लाख शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा :21 से भरे जाएंगेआवेदन
भोपाल।सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 की तारीख तय कर दी गई है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं में पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए नियम पुस्तिका जारी कर दी है। 1998 और 2009 के बीच नियुक्त शिक्षकों को पात्रता परीक्षा देनी होगी।ESB के मुताबिक, परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 से आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 4 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।…
Read Moreअपहरण, मारपीट एवं लूट की वारदात के तीन आरोपी गिरफ्तार
ब्यावरा।थाना कोतवाली राजगढ़ पुलिस ने अपहरण, मारपीट एवं लूट की गंभीर वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरियादी मेहरवान पिता मानसिंह प्रजापति 42 वर्ष निवासी ग्राम खजूरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जालपा माता की पहाड़ी के नीचे राजगढ़-खिलचीपुर रोड पर अज्ञात दो पुरुष एवं एक महिला ने उसे जबरन एक ईको कार में बैठाकर उसका अपहरण किया तथा उसके साथ मारपीट कर उससे 6,500 रु के करीब नगद एवं एक मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 574/2026, धारा 140(3), 309(6), 3(5) बीएनएस…
Read Moreडकैती की योजना बनाते 5 शातिर बदमाश हथियार सहित गिरफ्तार
ब्यावरा। राजगढ जिले में चोरी, डकेती, लूट, नकबजनी पर कार्रवाई करने हेतु अभियान चलाया जा रहा। जिसके तहत थाना प्रभारी बोडा उनि देवेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में पुलिस ने पेट्रोल पंप पर डकेती डालने की योजना बनाने वाले 05 आरोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियो के कब्जे से फर्सी, चाकू व डण्डे जप्त किये। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग पचोर रोड पर हनुमान मंदिर के पीछे पेट्रोल पंप पर डकेती की योजान बना रहे है पुलिस ने टीम गठित कर उक्त स्थान पर दबिश दी तो कुछ व्यक्ति पेट्रोल पंप…
Read Moreपरिवहन विभाग का चेकिंग अभियान जारी, नियम उल्लंघन पर 30 हजार का जुर्माना वसूली की
ब्यावरा।राजगढ़ जिले में परिवहन विभाग द्वारा निरन्तर यात्री वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा। इसी क्रम में जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानेन्द्र वैश्य के निर्देशन में क्षेत्रीय परिवहन निरीक्षक श्रीमती प्राची शर्मा के नेतृत्व में राजगढ़ – ब्यावरा मार्ग, राजगढ़-खुजनेर मार्ग पर यात्री वाहनों की जांच की। इस दौरान नियम विरुद्ध चलने वाले यात्री वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 30 हजार रुपये की राजस्व वसूली की। साथ ही वाहन चालकों को यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए वाहनों के संचालन की समझाइश दी।
Read Moreअधूरे निर्माण पर CMOने ठेकेदार को फटकारा: बोले: जल्द काम नहीं किया तो ब्लैकलिस्ट करेंगे
सारंगपुर।सारंगपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 8 में लंबे समय से लंबित पडे सडक और नाली निर्माण कार्यों को लेकर प्रशासन ने सख्ती की है। संभागीय अधिकारियों के निरीक्षण के बाद नगर पालिका अध्यक्ष पंकज पालीवाल और सीएमओ दीपक रानवे ने ठेकेदार को सख्त चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द काम शुरू करने का निर्देश दिये है।स्थानीय नागरिक तरूण शर्मा ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत 2023 में स्वीकृत 1.20 करोड की सडकें, 2026 में स्वीकृत 20 लाख रूपये के सीसी रोड और विशेष निधि से बनने वाली नालियों…
Read Moreशहडोल-अनूपपुर समेत एमपी के 5 जिलों में हैवी रैन अलर्ट:24 घंटे में 4 इंच बारिश की चेतावनी
भोपाल।मध्य प्रदेश के 5 जिले- शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में इन जिलों में 4 इंच या इससे ज्यादा पानी गिर सकता है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन-ग्वालियर समेत 50 जिलों में बादल और हल्की बारिश वाला मौसम रहेगा।IMD (मौसम केंद्र) की माने तो अगले चार दिन तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। वर्तमान में प्रदेश से मानसून टर्फ और शियर जोन की एक्टिविटी है। पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में दो…
Read Moreपुलिस के 200 जवानों ने 24 से ज्यादा घरों पर मारी दबिश, गांजा समेत नशीले पदार्थ जब्त
भोपाल।भोपाल के संवेदनशील इतवारा इलाके में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की। डीसीपी जोन-3 आयुष गुप्ता के नेतृत्व में करीब 200 पुलिसकर्मियों ने 24 से अधिक घरों में एक साथ दबिश दी।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा समेत बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किए। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में भी लिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है और कितनी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं।पुलिस अधिकारियों के…
Read Moreहॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में मप्र. के विवेक का चयन : बेल्जियम-में होंगे मुकाबले
भोपाल।मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन एफआईएच हॉकी विश्व कप-2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम में हुआ है। यह टूर्नामेंट 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में खेला जाएगा। विवेक एक बार फिर भारतीय टीम की ओर से मिडफील्ड की जिम्मेदारी संभालेंगे।भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत सिंह करेंगे, जबकि मनप्रीत सिंह भी टीम का हिस्सा हैं। मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के संतुलित संयोजन के साथ विश्व कप में उतरने का फैसला किया है। 19 अगस्त को पाकिस्तान से…
Read Moreशुरू होगा बारिश का तीसरा दौर:कहीं भारी कहीं कम होगी बारिश; बंधकयोग समाप्त होने से संभावना
भोपाल।मध्यप्रदेश में 20 जुलाई से वर्षा का तीसरा नक्षत्र पुष्य शुरू हो रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दौरान पूरे प्रदेश में एक जैसी बारिश नहीं होगी। कहीं तेज बारिश होगी तो कहीं सामान्य या कम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 18 जुलाई की रात चंद्रमा के कन्या राशि में प्रवेश के साथ लंबे समय से बना बंधक योग भी समाप्त हो गया है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार भारतीय ज्योतिष में वर्षा का आकलन आठ प्रमुख नक्षत्रों के आधार पर किया जाता है। इनमें पुष्य वर्षा का तीसरा नक्षत्र…
Read More