नीमच। विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट) जिला-नीमच द्वारा क्रेटा कार में 307.790 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करने वाले आरोपी लक्ष्मण पिता औंकार रेबारी, उम्र-23 वर्ष, निवासी-ग्राम असारवा की ढ़ाणी, तहसील व थाना भदेसर, जिला-चित्तौड़गढ (राजस्थान) को धारा 8/15(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 12 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी एडीपीओ रितेश कुमार सोमपुरा ने जानकारी देते हुुए बताया कि दिनांक 22.02.2025 को कार्यालय उपनारकोटिक्स आयुक्त नीमच में मुखबिर गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की…
Read MoreCategory: नीमच
पुलिस जन सुनवाई शिकायत निवारण शिविर मे 14 शिकायतों के निराकरण हेतु दिये निर्देश 67 आवेदक पहुंचे.
नीमच। – अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन द्वारा जोन के सभी जिलों में मंगलवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन कर अधिक से अधिक लंबित सी.एम.हेल्पलाईन एवं शिकायतों का निराकरण करने संबंधी निर्देश दिये गये है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में दिनांक 13.10.2026 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय…
Read Moreअफीम-क्षारोद कारखाना परिसर का हवाई क्षेत्र ‘नो ड्रोन जोन’ घोषित: DM ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश
नीमच। जिला दण्डाधिकारी हिमांशु चंद्रा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163(1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, नीमच परिसर तथा उसके ऊपर के हवाई क्षेत्र में ड्रोन के संचालन पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है तथा 27 नवंबर 2026 तक प्रभावशील रहेगा। उक्त प्रभावशील अवधि में इस आदेश का उल्लंघन धारा 223 भारतीय न्याय संहिता अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आएगा।आदेश के अनुसार, शासकीय अफीम एवं क्षारोद कारखाना, नीमच…
Read Moreडिवाइडर से टकराकर बाइक नदी में गिरी: 16 वर्षीय अयान की मौत
नीमच । जिले की सीमा पर रेतम नदी के समीप दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक पर सवार दो 16 वर्षीय बालक हादसे का शिकार हो गए। टर्न पर बाइक डिवाइडर से टकराकर नदी में जा गिरी। हादसे में एक बालक नदी में गिर गया, जबकि अन्य दूसरा नदी के किनारे पर जा गिरा। घटना में कनघट्टी निवासी अयान पिता आशिक हुसेन की डूबने से मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का गम से हाल बेहाल है l मिली जानकारी के अनुसार पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के गांव कनघट्टी निवासी गौरी बस संचालक…
Read Moreजेएनयू मामले में भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका पुतला, राहुल गांधी की चुप्पी पर जताया आक्रोश
खरगोन। जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़े मामले को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शीला पटेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर प्रभावी प्रदर्शन किया गया। यहां महिलाओं ने नारेबाजी कर इस मामले में राहुल गांधी की चुप्पी पर नाराजगी दर्ज कराते हुए आक्रोश जताया। महिलाओं ने राहुल गांधी के पुतले की चप्पल से पिटाई करने के बाद आग के हवाले किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर मामले पर जवाब मांगा। उन्होंने इस…
Read Moreनवरात्रि में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर, चीतों की गश्त से पंडालों की सुरक्षा
सनावद। नवरात्रि में श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सनावद पुलिस अलर्ट मोड पर है। प्रमुख मार्गों, गरबा पंडालों और आयोजन स्थलों पर निगरानी के लिए चीता पार्टी तैनात की गई है।पुलिस की टीमें शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार गश्त कर रही हैं।नवागत एसडीओपी मुकेश इजारदार ने बताया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। पंडालों में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, वहीं संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी।पुलिस की पेट्रोलिंग टीमों ने प्रमुख मार्गों…
Read Moreनीमच जिला अस्पताल का निरीक्षण अव्यवस्था पर जताई नाराजगी
नीमच। जिला शासकीय अस्पताल नीमच का डिप्टी कलेक्टर व अधिकारियों ने निरीक्षण किया। अस्पताल के वार्डों में स्वच्छता और पार्किंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गये है । कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के आदेशानुसार जिला कोषालय अधिकारी एलएन चौहान ने शुक्रवार को शासकीय चिकित्सालय नीमच का निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों, ओपीडी, फिजियोथैरेपी सेंटर सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता सामने आई। चिकित्सकों की समय पर उपलब्धता, फिजियोथैरेपी सेंटर का नियमित संचालन और अस्पताल परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।…
Read Moreअंधेरे में नीमच के गांव, चरणबद्ध आंदोलन करेंगी कांग्रेस:72 घंटे का अल्टीमेटम दिया
नीमच।जिले के ग्रामीण अंचल में रात होते ही गांव अंधेरे में डूब रहे हैं। अघोषित बिजली कटौती ने किसानों और ग्रामीणों का धैर्य अब पूरी तरह तोड़ दिया है। विद्युत विभाग की मनमानी और तानाशाहीपूर्ण कार्यप्रणाली जनता को आक्रोशित होकर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है। इसी को लेकर जिला कांग्रेस नीमच ने जनता के पक्ष में सड़क पर उतरेगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने विभाग को अंतिम चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा है कि स्थिति में तत्काल सुधार नहीं हुआ तो चरणबद्ध उग्र आंदोलन की…
Read Moreपुरानी रंजिश में की थी बंशीलाल चौहान की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त
धार। काकड़ा नदी में पत्थरों के बीच मिले एक व्यक्ति के शव के मामले में धामनोद पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर बंशीलाल चौहान (45) की हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त की है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अक्टूबर को थाना धामनोद क्षेत्र के खेकड़ीपुरा स्टॉप डैम के पास काकड़ा नदी में पत्थरों के बीच एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में…
Read Moreअवैध,अपंजीकृत क्लीनिक संचालित करने पर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ सुनील पाटीदार की एफआईआर दर्ज
नीमच। – जिले के मनासा ब्लॉक के ग्राम भाटखेड़ी निवासी 11 वर्षीय बालक की उपचार के दौरान मृत्यु के मामले में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुनील पाटीदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस थाना मनासा में सुनील पाटीदार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 106(1) के तहत उपचार के दौरान लापरवाही से मृत्यु के संबंध में तथा मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम, 1987 की धारा 24 के तहत बिना वैध पंजीयन चिकित्सा व्यवसाय करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।7 अक्टूबर…
Read More