महाकाल मंदिर और लोक में होली पर रंग-गुलाल प्रतिबंधित

उज्जैन।होली पर्व पर 2 और 3 मार्च को ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर और महाकाल लोक में रंग-गुलाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर प्रशासन ने गर्भगृह, नंदी मंडपम और गणेश मंडपम सहित संपूर्ण परिसर में किसी भी प्रकार का रंग ले जाने, उड़ाने या विशेष उपकरणों के उपयोग पर रोक लगा दी है।प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार, यह नियम श्रद्धालुओं के साथ-साथ पुजारी, पुरोहित, पुलिसकर्मी और सफाई कर्मचारियों पर भी लागू होगा।मंदिर के सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षाकर्मी सघन जांच करेंगे। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी के जरिए हर गतिविधि पर…

Read More

पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ भस्म आरती में शामिल

ब्रह्मास्त्र उज्जैन विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के (चार बजे) होने वाली भस्म आरती में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए। उन्होंने करीब दो घंटे तक नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप किया और प्रात:कालीन आरती में सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ सुबह निर्धारित समय पर मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए और भस्म आरती की दिव्य व्यवस्था को श्रद्धा भाव से निहारा। आरती के बाद उन्होंने देहरी से दर्शन कर भगवान महाकाल को जल अर्पित…

Read More

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद 10 मार्च से शुरू

ब्रह्मास्त्र उज्जैन पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन जिले में भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद 10 मार्च से शुरू होने वाली है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। मप्र में गेहूं खरीद के लिए टारगेट 80 लाख मीट्रिक टन रखा गया है। गेहूं खरीदी की तैयारियों के बीच इस बार राज्य सरकार ने इस खरीदी के लिए अग्रिम राशि 20 हजार करोड़ रुपए केंद्र से मांगी गई है, ताकि बकाया को लेकर आगे दिक्कत न हो। गौरतलब है कि मप्र में हर साल गेहूं का…

Read More

सिंहस्थ में घाट से 2 किलोमीटर क्षेत्र में होगी पार्किंग:सिंहस्थ मेला कार्यालय की बैठक में निर्णय

उज्जैन।सिंहस्थ मेला कार्यालय में गुरुवार को अधिकारियो ने आगामी सिंहस्थ मेले में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाई जाने वाले पार्किंग के लिए 3 घंटे से अधिक समय तक बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया की अपने वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा पैदल चलना नहीं पड़े इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। प्लान के तहत श्रद्धालु के लिए नदी घाट से करीब 2 किमी परिधि में ही पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।3 लेवल में होगी पार्किंग व्यवस्था-संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने बताया…

Read More

होली-रमजान को लेकर फ्लैग मार्च:संवेदनशील इलाकों में पुलिसकर्मियों ने संभाली कमान

उज्जैन।होली और रमजान के मद्देनजर शहर में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च नागीझिरी और फव्वारा चौक क्षेत्र में आयोजित किया गया। फव्वारा चौक पर एएसपी आलोक शर्मा, डीएसपी क्राइम योगेश तोमर और डीएसपी भारत सिंह यादव ने पुलिस बल का नेतृत्व किया। वहीं नागीझिरी क्षेत्र में सीएसपी श्वेता गुप्ता और सीएसपी दीपिका शिंदे ने मोर्चा संभाला।250 पुलिसकर्मी शामिल-करीब 250 पुलिसकर्मियों ने प्रमुख मार्गों…

Read More

1 अप्रैल से बिजली के दामों में 10 फीसदी या उससे भी अधिक वृद्धि संभव

 घाटे का हवाला देकर दरों में वृद्धि कर आम उपभोक्ताओं को महंगे बिलों का झटका देती रही है बिजली कंपनियां उज्जैन। प्रदेश की तीनों बिजली कंपनियां घाटे का हवाला देकर दरों में वृद्धि कर आम उपभोक्ताओं को महंगे बिलों का झटका देती रही है। इस बार भी इन कंपनियों ने 6 हजार 44 करोड़ रुपए के घाटे की भरपाई के लिए आयोग के समक्ष याचिकाएं दायर की है। वैसे तो तीनों कंपनियों के घाटे का आंकड़ा 42 हजार करोड़ तक जा पहुंचा है। आयोग के पास दर्ज आपत्तियों की सुनवाई…

Read More

जनसहभागिता मॉडल पर किया जाएगा मोहल्लों और कॉलोनियों की सडक़ों तथा नालियों का निर्माण

उज्जैन। अब पूरे प्रदेश के साथ ही उज्जैन में भी मोहल्लों और कॉलोनियों की सडक़ों तथा नालियों का निर्माण जनसहभागिता मॉडल पर किया जाएगा। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत ऐसे कार्यों में आधी राशि राज्य सरकार वहन करेगी, जबकि शेष 50 प्रतिशत राशि स्थानीय नागरिकों के सहयोग से जुटाई जाएगी। यह राशि एकत्र करने की जिम्मेदारी संबंधित नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद की होगी। इसके अलावा भूखंडों पर हरियाली ज्यादा होने पर सरकार भवन या भूखंड मालिक को अतिरिक्त निर्माण के लिए ग्रीन एफएआर मंजूरी भी दी जाएगी। विधानसभा…

Read More

मठ की 3मंजिला बिल्डिंग पर चला बुलडोजर:सिंहस्थ2028 से पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई,

उज्जैन।सिंहस्थ2028  की तैयारियों के तहत नगर निगम ने बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। निगम अमले ने पुलिस बल के साथ नृसिंह घाट से लालपुल ब्रिज मार्ग तक 2016 के बाद बने पक्के निर्माणों को हटाया। यह कार्रवाई जोन क्रमांक 03 क्षेत्र में की गई।प्रशासन ने बताया कि सिंहस्थ मेले के लिए साधु-संतों के डेरों, टेंट और श्रद्धालुओं की पार्किंग के लिए जगह खाली कराई जा रही है। नगर निगम ने कलोता समाज की धर्मशाला समेत अन्य अतिक्रमण हटाए।कार्रवाई के दौरान नर्मदा घाट क्षेत्र स्थित शंकराचार्य मठ में…

Read More

महाकाल-ओंकारेश्वर का प्रसाद अब स्पीड पोस्ट से:उज्जैन में ग्रामीण डाक सेवकों का हुआ सम्मान

उज्जैन।उज्जैन में ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन के मंच से मुख्यमंत्री  और केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने डाक विभाग की बदलती भूमिका को रेखांकित किया। इस दौरान देश-विदेश में श्रद्धालुओं की मांग पर अब महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर का लड्डू प्रसाद स्पीड पोस्ट से भेजे जाने की घोषणा की गई।यह सम्मेलन मंगलवार शाम को क्षिप्रा तट स्थित कार्तिक मेला ग्राउंड पर आयोजित किया था। इसमें हजारों ग्रामीण डाक सेवक मौजूद थे। जहां केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डाक विभाग की भूमिका को “देश की जीवनरेखा” बताया।मुख्यमंत्री डॉ.…

Read More

लाड़ली लक्ष्मियां ही  योजना का पूरा लाभ नहीं उठा पा रही

Dainik Awantika Site Icon New

उज्जैन। उज्जैन जिले के साथ ही पूरे मप्र में साल 2007 में शुरू की गई लाड़ली लक्ष्मी योजना को मॉडल मानकर कई राज्यों ने इसे अपनाया, लेकिन मध्य प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मियां ही इस योजना का पूरा लाभ नहीं उठा पा रही हैं। साल 2007 में जिन 58 हजार 73 बच्चियों ने पंजीयन कराया था। कांग्रेस द्वारा विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में खुलासा हुआ। योजना के तहत राज्य सरकार अलग-अलग शैक्षणिक स्तर के हिसाब से बच्चियों को कुल 1 लाख 43 हजार रुपए देती है, लेकिन…

Read More