नई दिल्ली/मुंबई।महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6 सांसदों ने बगावत कर दी है। सूत्रों के अनुसार, छह सांसदों ने शिंदे गुट की शिवसेना में विलय के लिए बुधवार सुबह 9:30 बजे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी भेजी है।सूत्रों के अनुसार, चिट्ठी भेजने वाले सांसदों में नागेश पाटिल आष्टीकर और संजय दीना पाटिल का नाम शामिल है। संजय दीना पाटिल ने पार्टी छोड़ने की अटकलों को खारिज किया था। उन्होंने कहा- मैं उद्धव ठाकरे की पार्टी का सांसद हूं और इसी पार्टी में रहूंगा।इधर,…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय समाचार
एयरफोर्स अफसर की पत्नी से रेप:धर्म परिवर्तन की कोशिश ; मामला दर्ज कर फोरेंसिक जांच शुरू
नागपुर।नागपुर में भारतीय वायुसेना (IAF) के एक अफसर की 24 साल की पत्नी से रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपी अयाज उसका पूर्व स्कूल क्लासमेट है।पीड़ित के मुताबिक, अयाज उस पर धार्मिक मंत्रों से जुड़ी रस्में करता था। इसके बाद उसका रेप करता था। धर्मांतरण से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अयाज उसके हाथ पकड़े हुए धार्मिक मंत्र पढ़ता दिखाई दे रहा है।वीडियो में महिला कहती है, ‘तुम्हें लड़ने की बहुत आदत है ना, हाथ छोड़ो ना… छोड़ो।’ इसके बाद वह…
Read Moreराम मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी के घर सोना मिला:ट्रेन से बोरा लेकर जाता, फ्लाइट से लौटता था
अयोध्या।अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर से दो दिन पहले यानी शनिवार को सोना मिला। ट्रस्ट की टीम पुलिस के साथ उनके घर पहुंची थी। ट्रस्ट की जांच टीम ने गोपनीय तरीके से यह कार्रवाई की। इस मामले में ट्रस्ट और पुलिस का कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।हालांकि, सोना कितना है, यह अभी कन्फर्म नहीं है। सूत्र बताते हैं कि इसकी कीमत करोड़ों में है। टिन्नू को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का करीबी माना जाता है। ट्रस्ट में वह काफी पावरफुल…
Read More: ट्रेन में आग की अफवाह सुनकर कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए; 6 लोगों की मौत,कई घायल
मुरैना।मुरैना जिले के हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशनों के बीच रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद घबराए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। इसके बाद कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक पर आ गए और दूसरी लाइन पर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।हादसे में तीन महिलाओं और एक मासूम बच्चे समेत कुल छह लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
Read MoreCJP के2 शहरों में प्रदर्शन:वांगचुक और दीपके शामिल ; शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बेंगलुरु।कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शाम 4 बजे बेंगलुरु में प्रदर्शन किया । इससे पहले दिन में हैदराबाद में प्रदर्शन हुआ। जिसमें सोनम वांगचुक ने भाषण दिया। प्रदर्शनकारियों ने धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारे लगाए।पिछले 9 दिनों में CJP फाउंडर अभिजीत दीपके और उनके समर्थक देश के 5 शहरों में विरोध जता चुके हैं। इसकी शुरुआत 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर से हुई थी। इसके बाद 11 जून को पुणे, 12 जून को लखनऊ, 13 जून को अमृतसर में प्रदर्शन किया था। CJP यह प्रदर्शन शिक्षामंत्री धमेंद्र प्रधान के…
Read Moreछात्रों ने किया पाटलिपुत्र स्टेशन पर जमकर हंगामा:ट्रेनें रोकीं, पुलिस ने की फायरिंग:6 गिरफ्तार
पटना।बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। परीक्षा देने पहुंचे छात्रों ने अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया। मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।छात्रों ने कई ट्रेनों को रोक दिया था। स्टेशन पर दुकानों, एग्जाम स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़ की। इसके चलते कांच के टुकड़े स्टेशन पर बिखर गए। IG जितेन्द्र राणा को हालात काबू करने के लिए फायरिंग करनी पड़ी।मौके पर पहुंचे पटना के DMने बताया कि आधी रात के करीब हमें खबर मिली कि कुछ लोग…
Read Moreराम मंदिर के कर्मचारी के घर ₹10 लाख मिले: ढेर में छिपाए थे; ट्रस्ट की SIT जांच की मांग
अयोध्या।अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे के 7 करोड़ रुपए की चोरी के दावे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, मंदिर ट्रस्ट ने शनिवार को सीएम योगी से चोरी के दावे की जांच SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) से कराने की मांग की।इधर, मंदिर के कर्मचारी लवकुश मिश्रा (27) के घर से 10 लाख रुपए बरामद हुए हैं। उसने रुपए गोबर में दबाकर छिपाए थे। इसके अलावा, कुछ पैसे बक्से में भी रखे थे। हालांकि, ये रुपए किसके हैं, यह अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं लवकुश…
Read Moreभारतीय मल्टी बैलिस्टिक डिफेंस का टेस्ट कामयाब:5000km से आ रही मिसाइल को मार गिराएगा
चांदीपुर।भारत अब लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों, यहां तक कि इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के खतरों का भी मुकाबला कर सकता है। DRDO ने 10 और 11 जून को लगातार 3 फ्लाइट टेस्ट किए गए, जिनमें मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) सिस्टम का प्रदर्शन किया गया।इसमें इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) क्लास तक के खतरों समेत बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने और बेअसर करने की क्षमता भी शामिल है।यह स्वदेशी तकनीक दुश्मन की मिसाइलों को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले हवा में ही नष्ट कर देती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 13…
Read Moreभारतीय वायुसेना का ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट क्रैश: लैंड करते ही आग लगी, दो हिस्सों में टूटा
जोरहाट।असम में जोरहाट के रौरिया एयरबेस पर शनिवार सुबह लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था। हादसे के बाद उसमें आग लग गई और दो हिस्से में टूट गया।यह AN-32 मालवाहक विमान था, जिसका इस्तेमाल सैनिकों और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। दुर्घटना में पायलट के जान गंवाने की आशंका जताई जा रही है। भारतीय वायुसेना ने कहा कि विस्तृत जानकारी का इंतजार है।AN-32 कार्गो प्लेन दुर्गम इलाकों में भी उतरने…
Read Moreममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज: भड़काऊ भाषण देने का आरोप;
कोलकाता।पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में FIR दर्ज की गई है। ममता पर आरोप है कि उन्होंने 9 मार्च को चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण दिया था।यह शिकायत तुषार कांती दास ने की है। उनका कहना है कि ममता के बयान से सांप्रदायिक सौहार्द और राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता था।इधर, फर्जी हस्ताक्षर मामले में शुक्रवार को CID की टीम TMC सांसद और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची। इस दौरान अभिषेक के वकील भी वहां…
Read More