कांग्रेस विधायकों को 5-5 करोड़ आॅफर हुए: डीके शिवकुमार

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में राज्यसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि ओडिशा कांग्रेस के विधायकों को क्रॉस-वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ रुपए का आॅफर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। शिवकुमार ने रविवार को कहा कि ओडिशा के चार लोग बेंगलुरु के पास बिदादी स्थित एक रिसॉर्ट पहुंचे थे, जहां ओडिशा कांग्रेस के विधायक ठहरे हुए हैं। यहां उन्होंने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग के बदले विधायकों को पैसे देने की पेशकश की। शिवकुमार ने कहा कि…

Read More

बंगाल में पुजारियों–मुअज्जिनों का मानदेय बढ़ा:अब हर महीने ₹2000 मिलेंगे; चुनाव ऐलान से पहले ममता का ट्वीट

कोलकाता।पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से सवा घंटे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुजारियों और मुअज्जिनों (अजान के लिए आवाज देने वाला) के मानदेय में ₹500 की बढ़ोतरी की है। इन्हें अब हर महीने 2 हजार रुपए मिलेंगे।सीएम ममता ने रविवार दोपहर X पोस्ट में लिखा- पुजारी और मुअज्जिन समुदायों के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। सरकार ने मानदेय योजना के तहत पुजारियों और मुअज्जिनों की सभी नई आवेदनों को भी मंजूरी दे दी है।ममता ने लिखा कि हम ऐसा माहौल…

Read More

मनाकामना मंदिर से दर्शन कर लौटते भारतीय तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी:7 लोगों की मौत, 7 घायल;

काठमांडू।नेपाल के गंडकी प्रांत के गोरखा जिले में शनिवार रात भारतीय तीर्थयात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हैं। यात्री मनाकामना मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।पुलिस के मुताबिक, श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक माइक्रोबस मनकामना मंदिर से लौट रही थी, तभी सड़क से फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई।हादसे में घायल 7 यात्रियों को भरतपुर स्थित चितवन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार बस में एक दर्जन…

Read More

फाइनेंशियल गड़बड़ियों को लेकर भोपाल निगम सेंट्रल वर्कशॉप में छापा: अपर आयुक्त पर दर्ज हुई थी FIR

भोपाल।भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क शॉप माता मंदिर के करीब स्थित नगर निगम के ऑफिस में छापा मारा। टीम की छापा मार कार्रवाई अभी  जारी है।दरअसल, बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए निकालने के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की थी। इसी कार्रवाई के दौरान टीम को बड़े पैमाने पर सेंट्रल वर्कशॉप नगर निगम में वित्तीय अनीयमितताएं किए जाने के सबूत मिले थे। जिसके आधार पर रविवार को यह कार्रवाई की जा रही है।…

Read More

मणिशंकर बोले-मोदी को नीच किस्म का आदमी कहा था:, वे झूठ बोलकर और गलत बातें फैलाकर प्रधानमंत्री बने

जयपुर।पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी के लिए कई साल पहले “नीच” शब्द इस्तेमाल करने पर हुए विवाद को एक बार फिर उसी तरह का बयान दिया है। मणिशंकर अय्यर ने कहा- मोदी जी कहते हैं कि मैंने उन्हें ‘नीच’ कहा, लेकिन मैंने उन्हें ‘नीच’ नहीं कहा, बल्कि मैंने कहा था कि वे ‘नीच किस्म के आदमी’ हैं। मोदी जी कहते हैं कि मैंने उन्हें ‘नीच जात’ का कहा, लेकिन मैंने उनको कभी ‘नीच जात’ का नहीं बुलाया। मैंने कहा था कि उनका (मोदी का) चरित्र नीच है।…

Read More

उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर:बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2 जारी;

पुंछ/उरी।कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में ‘ऑपरेशन DIGGI-2’ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। यह कार्रवाई तब हुई जब भारतीय सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा यानी LoC के पास कुछ हलचल देखी। इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन चलाया।14-15 मार्च की रात बुछार इलाके में घुसपैठ कर रहे आतंकी ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें आतंकी मारा गया। सेना ने आतंकी के पास से हथियार बरामद किए हैं, जिसमें एक AK राइफल, पिस्तौल और गोला-बारूद शामिल हैं। ऑपरेशन फिलहाल जारी है।वहीं, शनिवार को…

Read More

CM नीतीश की सुरक्षा में चूक: हेलीपैड में घुसा बैल, पुलिस वालों को दौड़ाया; बचने के लिए फायर ब्रिगेड पर चढ़े

बेगूसराय।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पहुंचने से पहले उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली। समृद्धि यात्रा के तहत CM जिस हेलीपैड पर उतरने वाले थे वहां एक बैल घुस गया। बैल ने वहां मौजूद पुलिस वालों को दौड़ा दिया।बचने के लिए एक पुलिसकर्मी फायर ब्रिगेड की गाड़ी के ऊपर चढ़ गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। बाहर खदेड़ा। थोड़ी देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा बेगूसराय पहुंची। सभा को संबोधित कर करते हुए CM ने कहा, ‘हम लोगों की सरकार आपके लिए…

Read More

मोदी की रैली से पहले भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प:उद्योग, वाणिज्य और उद्यम मंत्री बोलीं- मुझे ईंट मारी

कोलकाता।पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पीएम मोदी की रैली से पहले भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में विवाद हुआ है। गिरीश पार्क एरिया में दोनों ग्रुप ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा।पश्चिम बंगाल में उद्योग, वाणिज्य और उद्यम मंत्री शशि पंजा ने आरोप लगाया कि झड़प के दौरान मुझ पर ईंट मारी गई। भाजपा गुंडा नहीं है, हत्यारी है। पंजा का यहीं पर घर भी है।उनके घर का वीडिया सामने आया है, जिसमें टीएमसी के कई घायल कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं। पुलिस से घिरी पंजा सीढ़ियों…

Read More

मिडिल-ईस्ट तनाव, ट्रैवल सेक्टर को रोज 5500 करोड़ का नुकसान

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले और मिडिल-ईस्ट में ईरान के हमलों के चलते टूरिस्म इंडस्ट्री को बहुत नुकसान हो रहा है। वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल का अनुमान है कि ईरान संघर्ष के कारण दुनियाभर के टूर एंड ट्रैवल सेक्टर को रोजाना करीब 5,500 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। भारत से बाहर जाने वाले करीब आधे यात्री यूएई, सऊदी अरब, कतर, ओमान जैसे देश जाते हैं। इनमें से भी करीब 40 फीसदी घूमने के लिए जाते हैं। अब भारतीय पर्यटक थाईलैंड, मलेशिया, जापान…

Read More

पाकिस्तान में पुलिस गाड़ी पर आईईडी धमाके में सात पुलिसकर्मियों की मौत

ब्रह्मास्त्र लाहौर पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम इलाके में शुक्रवार को एक बम धमाके में सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। यह हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले के शादि खेल बेट्टानी इलाके में हुआ। पुलिस के मुताबिक गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी को सड़क किनारे लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से निशाना बनाया गया। धमाका इतना तेज था कि एसएचओ आजम, ड्राइवर शाह बह्रम और चार अन्य पुलिसकर्मी मौके पर ही मारे गए। एक अन्य घायल पुलिसकर्मी इंसाफुद्दीन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान…

Read More