गेहूं खरीदी में देरी पर कांग्रेस का प्रदर्शन:पटवारी बोले- सरकार ने रणनीतिक तरीके से घोटाला किया

भोपाल। इस बार गेहूं खरीदी देरी से शुरू होने के पीछे सरकार इजराइल-ईरान युद्ध का हवाला दे रही है। ऐसे में गेंहू खरीदी में देरी को कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया।खंडवा में कांग्रेस में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। करीब 5 हजार से ज्यादा कांग्रेसी प्रदर्शन में शामिल हुए है। रतलाम में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कृषि उपज मंडी में धरना दिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान भी शामिल हैं। भोपाल-श्योपुर में भी कांग्रेस ने नारेबाजी की।इधर, पीसीसी चीफ…

Read More

TET विरोध में शिक्षक मोर्चा:घेराव करने पहुंचे टीचर्स;शिक्षकों का तर्क- पुराने नियमों पर नई शर्त गलत

भोपाल। टीईटी अनिवार्यता के आदेश के खिलाफ शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर आंदोलन शुरू कर दिया है। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा का गठन करते हुए बुधवार को लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) मुख्यालय का घेराव कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेशभर में कलेक्ट्रेट कार्यलय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपे जा रहे हैं।शिक्षकों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के नाम पर जारी आदेश से हजारों पुराने शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। संगठनों ने सरकार से टीईटी आदेश निरस्त करने और सुप्रीम कोर्ट में…

Read More

हमीदिया अस्पताल में फायरिंग का वीडियो:लोग समझाते रहे… कुख्यात अपराधी गोली चलाता रहा,

भोपाल।भोपाल  हमीदिया अस्पताल में 14 मार्च को हुई फायरिंग की घटना का सीसीटीवी 24 दिन बाद बुधवार को सामने आया है। वीडियो में कुख्यात शादाब कुरैशी उर्फ गेट हाथ में पिस्टल लिए फायरिंग करते नजर आ रहा है। उसके एक हाथ में पिस्टल जबकि दूसरे में चाकू नजर आ रहा है। इमरजेंसी गेट के सामने वह करीब पांच मिनट तक खड़ा रहा। कुछ लोग वीडियो में उसे समझाइश देते दिख रहे हैं, लेकिन शादाब ने लल्लू पर निशाना साधा और फायरिंग की। जिससे गोली इमरजेंसी गेट के कांच में लगी…

Read More

मुरैना में रेत माफिया ने वन रक्षक को ट्रैक्टर से कुचला

अवैध परिवहन रोकने गई थी टीम, मर्डर के बाद रेत खाली की, फिर भागा आरोपी ब्रह्मास्त्र मुरैना मुरैना में रेत माफिया ने अवैध परिवहन पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। बदमाशों ने वन रक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात दिमनी थाना इलाके में रानपुर गांव चौराहे के पास बुधवार सुबह करीब 6 बजे की है। पुलिस ने बताया कि अवैध रेत परिवहन की सूचना पर वन विभाग की 6 सदस्यीय टीम कार्रवाई करने पहुंची…

Read More

नए एलपीजी कनेक्शन एक महीने के लिए बंद

भोपाल में 5 दिन पहले बुक कराया सिलेंडर, लेने पहुंचे तो डिलीवर बताया ब्रह्मास्त्र भोपाल मध्य प्रदेश में एलपीजी गैस को लेकर आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इंदौर में नए एलपीजी गैस कनेक्शन के लिए पोर्टल को एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी मोहनलाल मारू के मुताबिक इस अवधि के दौरान ई-केवायसी और नए कनेक्शन से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं भी सस्पेंड रहेंगी। वहीं भोपाल के लालघाटी स्थित प्रियंका गैस एजेंसी पर शुक्रवार को सिलेंडर को लेकर जमकर हंगामा हुआ।…

Read More

मप्र में 26 मार्च से फिर बारिश, आंधी भी चलेगी, 20 से ज्यादा जिलों में दिखेगा असर

ब्रह्मास्त्र भोपाल मध्य प्रदेश में मार्च के आखिरी हफ्ते मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। मौसम केंद्र भोपाल ने 26 मार्च से बारिश का अलर्ट जारी किया है। नए सिस्टम का असर पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा, शहडोल-सागर संभाग के 20 से ज्यादा जिलों में दिखाई देगा। इससे पहले 3 दिन प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगी। दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) 26 मार्च से एक्टिव हो रहा है। जिसका असर…

Read More

मध्यप्रदेश घोटाला प्रदेश बनता जा रहा

व्यापमं से लेकर महाकाल लोक तक घोटाला करने वाली भाजपा ने अब किया निवेश घोटाला निवेश घोटाले की उच्च स्तरीय जाँच कराएँ -कमल नाथ ब्रह्मास्त्र भोपाल भाजपा के राज में मध्य प्रदेश घोटाला प्रदेश बनता जा रहा है। व्यापमं से लेकर महाकाल लोक तक घोटाला करने वाली भाजपा ने अब निवेश घोटाला कर दिखाया है। विधानसभा में भाजपा सरकार ने लाखों करोड़ रुपये के आंकड़े पेश किए और दावा किया कि प्रदेश में 4.91 लाख करोड़ का निवेश हुआ है और बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां चल रही है। इस निवेश…

Read More

फूड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार:इंदौर से फर्जी लैब रिपोर्ट बनाकर विदेश भेजे प्रोडक्ट, ₹20 करोड़ की विदेशी कमाई

भोपाल।प्रवर्तन निदेशालय (ED) भोपाल ने डेयरी उत्पादों के निर्यात में कथित फर्जीवाड़े के मामले में जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर किशन मोदी को गिरफ्तार किया है। ईडी के मुताबिक कंपनी ने फर्जी लैब परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर डेयरी उत्पादों का निर्यात किया और करीब ₹20.59 करोड़ की विदेशी मुद्रा अर्जित की।एजेंसी ने इस राशि को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत अपराध से अर्जित आय (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम) माना है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को भोपाल स्थित विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां…

Read More

फाइनेंशियल गड़बड़ियों को लेकर भोपाल निगम सेंट्रल वर्कशॉप में छापा: अपर आयुक्त पर दर्ज हुई थी FIR

भोपाल।भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क शॉप माता मंदिर के करीब स्थित नगर निगम के ऑफिस में छापा मारा। टीम की छापा मार कार्रवाई अभी  जारी है।दरअसल, बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए निकालने के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की थी। इसी कार्रवाई के दौरान टीम को बड़े पैमाने पर सेंट्रल वर्कशॉप नगर निगम में वित्तीय अनीयमितताएं किए जाने के सबूत मिले थे। जिसके आधार पर रविवार को यह कार्रवाई की जा रही है।…

Read More

आयुष्मान योजना में बड़ा घोटाला उजागर जबलपुर और ग्वालियर के दो अस्पताल सस्पेंड

जबलपुर। मध्य प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना में बड़ी गड़बड़ी सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर हलचल मच गई है। प्रदेश के जबलपुर और ग्वालियर में स्थित दो निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत गंभीर अनियमितताओं और कथित धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। जांच के बाद राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने दोनों अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से योजना से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई थर्ड पार्टी आॅडिट एजेंसी की जांच रिपोर्ट और पहले से प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई है। अधिकारियों…

Read More