अमेरिका ने सैन्य कमांड से ‘इंडो’ शब्द हटाया: भारत को अहमियत देने के लिए नाम बदला था

वॉशिंगटन डीसी।अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि US इंडो-पैसिफिक कमांड (USINDOPACOM) का नाम बदलकर फिर से US पैसिफिक कमांड (USPACOM) कर दिया गया है। अब इस कमांड से ‘इंडो’ शब्द हटा दिया गया है।अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने 2018 में कमांड के नाम में बदलाव किया था। उस समय अमेरिका ने कहा था कि हिंद महासागर (इंडियन ओशियन) क्षेत्र का रणनीतिक महत्व बढ़ रहा है और यह क्षेत्र प्रशांत महासागर (पैसिफिक ओशियन) की सुरक्षा व्यवस्था से पहले की तुलना में ज्यादा जुड़ गया है।2018 में अमेरिकी रक्षा…

Read More

मोदी G7 की सेशन में शामिल होने पहुंचे: होर्मुज में भारतीयों की मौत का मुद्दा उठाया: ट्रम्प भी मौजूद थे

नई दिल्ली/एवियन। फ्रांस के एवियन में चल रहे 52वें G7 समिट के वर्किंग सेशन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच गए हैं। इस सत्र का विषय ‘सभी के हित में संतुलित, समावेशी और टिकाऊ आर्थिक विकास को फिर से गति देना’ है।समिट के पहले दिन मंगलवार को मोदी ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नागरिकों की मौत का मुद्दा उठाया था। आउटरीच सेशन में उन्होंने कहा था कि इस अहम समुद्री मार्ग में कई भारतीयों ने जान गंवाई है और वैश्विक व्यापार को जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा…

Read More

पीएम मोदी डोनाल्ड ट्रम्प से मिले: 5 मिनट तक बात की; कल ट्रेड डील पर बात संभव

नई दिल्ली/एवियन।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को फ्रांस के एवियन पहुंचे। इस दौरान ग्रुप ऑफ सेवन देशों के प्रमुख और गेस्ट कंट्रीज के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक हुई। जिसमें पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुलाकात हुई।ट्रम्प और मोदी ने करीब 5 मिनट तक बात की। मीटिंग में दोनों एक-साथ बैठे नजर आए। 16 महीनों बाद मोदी और ट्रम्प की मुलाकात हुई। इससे पहले दोनों की आखिरी मुलाकात फरवरी 2025 में व्हाइट हाउस में हुई थी। दोनों नेता कल शाम 6:30 बजे…

Read More

पीस डील पर डिजिटल साइन हुए:19 को औपचारिक डील; ईरान को ₹28 लाख करोड़ हर्जाना मिल सकता

तेल अवीव/तेहरान।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका-ईरान समझौता पूरा हो चुका है और इस पर शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में औपचारिक हस्ताक्षर होंगे। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी डेलिगेशन की अगुआई उपराष्ट्रपति जेडी वेंस करेंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ट्रम्प, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ डिजिटल रूप से समझौते पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। हालांकि, समझौते का पूरा मसौदा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। ट्रम्प ने कहा कि दस्तावेज शुक्रवार के बाद जारी किया…

Read More

पुलिस फायरिंग में ऑस्ट्रेलियाई बच्ची की मौत:लुटेरों को पुलिस ने डकैत समझकर गोली मारी

इस्लामाबाद।पाकिस्तान में 9 साल की ऑस्ट्रेलियाई बच्ची हानिया अहमद की पुलिस की गोलीबारी में मौत हो गई। हानिया अपने परिवार के साथ पाकिस्तान घूमने आई थी।स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर के केवडेल इलाके का यह परिवार पंजाब के चकवाल शहर में अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था। बुधवार रात वे किराये की कार से सफर कर रहे थे, तभी कुछ बदमाशों ने उनके गहने लूट लिए।बताया गया है कि मोटरसाइकिल पर सवार दो लुटेरे वारदात के बाद भाग रहे थे। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी की नजर उन…

Read More

ट्रम्प का दावा- समझौता होगा, होर्मुज खुलेगा:ईरान बोला- तारीख तय नहीं, नए नियम लागू करेंगे

तेल अवीव/तेहरान।ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के साथ रविवार को शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने वाले हैं। इसके तुरंत बाद होर्मुज स्ट्रेट सभी जहाजों के लिए खोल दिया जाएगा। साथ ही हालात सामान्य होने के बाद अमेरिका ईरान का एनरिच्ड यूरेनियम निकालकर खत्म करेगा।उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर यह प्रोसेस सफल नहीं हुई तो अमेरिका के पास आखिरी विकल्प भी मौजूद है, जिसे वह दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहता।हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता…

Read More

बंजी जम्पिंग के दौरान रस्सी बांधे बिना फेंका: युवती की मौत; 6 लोगों को हिरासत में लिया

ब्राजिलिया।ब्राजील के साओ पाउलो राज्य में बंजी जंपिंग के दौरान एक हादसे में 21 साल की युवती की मौत हो गई।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों ने युवती को सेफ्टी रोप लगाए बिना ही पुल से छलांग लगवा दी, जिससे वह 130 फीट से ज्यादा गहराई में जा गिरी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक युवती की पहचान मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रेटास के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी की ओर से आयोजित बंजी जंपिंग एक्टिविटी में हिस्सा लेने पहुंची थी। यह हादसा स्केलेटन ब्रिज…

Read More

व्हाइट हाउस बोला- फ्रांस में मोदी से मिलेंगे ट्रम्प:दोनों G7 समिट में हिस्सा लेंगे;

ब्रातिस्लावा।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प फ्रांस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस ने शनिवार को बताया कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी। ट्रम्प और PM मोदी फ्रांस में G7 समिट में हिस्सी लेंगे।PM मोदी शनिवार सुबह फ्रांस और स्लोवाकिया की 6 दिनों की यात्रा पर रवाना हो गए। उनकी यह यात्रा 13 से 18 जून तक चलेगी। पीएम बनने के बाद मोदी की यह 7वीं फ्रांस यात्रा है। वे 13-14 जून को फ्रांस के नीस शहर में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।साथ ही…

Read More

जयशंकर बोले- अमेरिका ने खुद रूसी तेल खरीदने को कहा, बाद में टैरिफ लगा दिया

हेलसिंकी।विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस से तेल खरीदने के फैसले का बचाव करते हुए कहा है कि 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका ने खुद भारत से रूसी तेल खरीदने की अपील की थी ताकि वैश्विक तेल बाजार स्थिर रहे और कीमतों में बेतहाशा उछाल न आए।फिनलैंड में एक कार्यक्रम के दौरान जयशंकर ने कहा कि रूस पर बैन लगाए जाने के बाद यूरोपीय देशों ने रूसी तेल से दूरी बना ली और पश्चिम एशिया से बड़ी मात्रा में तेल खरीदना शुरू कर दिया। पश्चिम एशिया…

Read More

ट्रम्प बोले- ईरान से जंग खत्म :वे परमाणु हथियार नहीं बनाएंगे; ईरान बोला- हमने फैसला नहीं लिया

तेल अवीव/तेहरान।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध खत्म कर दिया है। एक वर्चुअल रैली में ट्रम्प ने अपने समर्थकों से यह बात कही। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। ईरान ने ट्रम्प के इस दावे को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने कहा कि शांति समझौते पर अभी कोई आखिरी फैसला नहीं लिया गया है।इससे पहले ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा था कि सुप्रीम लीडर मुजतबा…

Read More