उज्जैन। उज्जैन में आर्टिफिशल इंटेलिजनेस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन, 3D प्रिंटिंग और वेब 3.0 जैसी आधुनिक तकनीकों की शिक्षा प्रदान की जा रही है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद उद्योगों में रोजगार मिल सकेंगे।कलेक्टर की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर प्रशासनिक संकुल भवन के कलेक्टर कार्यालय सभागृह में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में युवाओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। बैठक में रजिस्ट्रेशन कर ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद उद्योगों में रोजगार सुनिश्चित करने के लिए एमपीआईडीसी, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, डीआईसी आदि को समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।