रेलवे ट्रैक पर मिला कॉन्ट्रैक्टर का शव: ट्रेन से कटकर मौत की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

उज्जैन।मक्सी रोड रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह एक कॉन्ट्रैक्टर का शव मिला। मृतक की पहचान अलकापुरी निवासी 46 वर्षीय राजकुमार चौहान के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार राजकुमार चौहान मंगलवार सुबह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। काफी समय तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसी दौरान पुलिस को मक्सी रोड रेलवे ट्रैक पर एक शव मिलने की सूचना मिली। मौके से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान राजकुमार चौहान के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी।राजकुमार चौहान शहर के प्रतिष्ठित कॉन्ट्रैक्टर थे। उनके करीबी मित्र विजय कुमावत ने बताया कि वे वर्ष 2016 से राजकुमार के साथ व्यवसाय से जुड़े थे। बाद में दोनों की साझेदारी अलग हो गई, लेकिन संबंध अच्छे बने रहे। उन्होंने बताया कि राजकुमार के व्यवहार में कभी कोई तनाव या परेशानी नजर नहीं आई।पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है। पुलिस सभी पहलुओं से  जांच कर रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment