सुलतानपुर। गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी यूपी के सुल्तानपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश हुए। राहुल करीब 20 मिनट तक कोर्ट में रहे और अपना बयान दर्ज कराया। अब मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी। कोर्ट में मौजूद वकीलों के मुताबिक, कोर्ट में पहुंचने पर राहुल गांधी ने जज को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। सुनवाई के बाद भी उन्होंने जज को धन्यवाद कहा। इसके बाद वहरामचेत मोची की दुकान पर रवाना हो गए, जहां वह उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। रामचेत की 3 महीने पहले कैंसर से मौत हो गई थी। रामचेत वही मोची थे, जिनकी दुकान पर एक साल पहले राहुल गांधी ने जूते सिले थे। राहुल ने रामचेत को सिलाई मशीन भेजी थी।
राहुल गांधी ने बयान दर्ज कराए, सुल्तानपुर कोर्ट में अगली सुनवाई 9 मार्च को