रायपुर: स्टील फैक्ट्री में हादसा, 6 मजदूरों की मौत

ब्रह्मास्त्र रायपुर

रायपुर की एक निजी स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। 6 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए देवेंद्र नगर स्थित निजी लाया गया है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के अंदर हैवी मशीनरी का एक बड़ा टुकड़ा टूटकर गिर गया। इसी मशीनरी के नीचे काम कर रहे कर्मचारी दब गए। मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू आॅपरेशन जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रायपुर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल सभी घायलों को पंडरी स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। धरसींवा स्थित निजी फैक्ट्री के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। साथ ही एम्बुलेंस भी मौजूद हैं, ताकि रेस्क्यू के बाद फौरन घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाए। पुलिस भी बड़ी संख्या में तैनात है। निजी स्टील फैक्ट्री से घायल कर्मचारियों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। अब तक 6 घायलों को अस्पताल लाया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment