रात 10.30 बजे पाटीदार ब्रिज पर स्कूटी-कार की भिड़ंत -एक की मौत, दूसरा घायल, टीआई ने पहुंचाया अस्पताल

उज्जैन। रात 10.30 बजे के लगभग पाटीदार ब्रिज पर स्कूटी और कार के बीच भिड़ंत हो गई। मौके से गुजर रहे टीआई ने दुर्घटना देखी तो तत्काल घायल स्कूटी सवारों को चरक अस्पताल तक पहुंचाया, लेकिन एक की मौत हो चुकी थी। दूसरा गंभीर घायल है, जिसका उपचार चल रहा है।
जीवाजीगंज थाना टीआई विवेक कनोडिया रात में भोजन करने घर जा रहे थे, उसी दौरान पाटीदार ब्रिज पर स्कूटी सवार 2 युवको को घायल हालत में पड़ा देखा। उन्होने अपनी गाड़ी रोकी और जानकारी ली तो सामने आया कि इनोवा कार ने टक्कर मारी है। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो चुके थे। टीआई ने दोनों को अपनी गाड़ी से चरक अस्पताल पहुंचाया। जहां सामने आया कि एक युवक की मौत हो चुकी है। दूसरा घायल है, जिनसे शराब का सेवन कर रखा है। उसे उपचार के लिये भर्ती कराया। इस दौरान माधवनगर थाना प्रभारी राकेश भारती भी दुर्घटना की खबर मिलने पर पाटीदार ब्रिज पहुंच गये थे, दुर्घटनास्थल देवासगेट थाना क्षेत्र का होने पर उन्हे सूचना दी गई। इधर अस्पताल में टीआई कनोडिया ने बताया कि मृतक का नाम शेरा उर्फ सूरज निवासी पंवासा मल्टी सामने आ रहा था। उसका घायल साथी कान्हा है। उनके कुछ साथी अस्पताल पहुंचे थे, जिनके द्वारा शादी के बाने से लौटना बताया जा रहा था। फिलहाल दोनों के परिजनों तक दोस्तों के माध्यम से सूचना पहुंचाई गई है। मामले की जांच संबंधित थाना पुलिस द्वारा की जायेगी।
मक्सीरोड पर हुई थी एम्बुलेंस और बाइक की टक्कर
मक्सीरोड पर सोमवार-मंगलवार रात एम्बुलेंस और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। जिसमें एक 17 साल के युवक की मौत हो गई थी और 2 गंभीर घायल हुए थे। पंवासा थाना प्रभारी गमरसिंह मंडलोई ने बताया कि रात में ताजपुर चौपाटी के समीप रात में एम्बुलेंस और बाइक के भी आमने-सामने की टक्कर होने की जानकारी सामने आने पर पुलिस पहुंची थी। बाइक पर सवार समीर पिता आशिक शाह 17 साल निवासी बिसनखेड़ी इंदौर की मौत हुई थी। वहीं ग्राम ब्यावरा के रहने वाली आमीन और रेहान घायल है। मंगलवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान परिजनों ने बताया कि समीर शाजापुर में रहने वाले रिश्तेदार के यहां हुई गमी के कार्यक्रम में गया था। जहां से जीजा आमीन और दोस्त रेहान के साथ वापस लौट रहा था। समीर सरिया सेंटिंग का काम करता था। थाना प्रभारी के अनुसार दुर्घटना के बाद चालक एम्बुलेंस छोड़ भाग निकला था। प्रारंभिक जांच में एम्बुलेंस शाजापुर के निजी अस्पताल की सामने आई है। जो मरीज को उज्जैन छोड़ने के बाद वापस शाजापुर लौट रही थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment