राज राजेन्द्र जयंत सेन विद्यापीठ में कक्षा 12 के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित

खाचरोद। श्री राज राजेन्द्र जयंत सेन विद्यापीठ में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों, विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षको के स्वागत से हुआ। कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक नृत्य एवं संगीत कार्यक्रमों ने वातावरण को सुहाना बना दिया। विद्यालय की परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलन भी संपन्न हुआ। इसके पश्चात रैंप वॉक एवं सैश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मिस फेयरवेल पलक पोरवाल एवं मिस्टर फेयरवेल आस्तिक बांठिया रहे। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती वीना कुंदी एवं शिक्षण समिति के सदस्यों ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए जीवन में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने का प्रेरणादायी मंत्र प्रदान किया। विद्यालय परिवार ने भी विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान कर भावभीनी विदाई दी। इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर में हनुमान सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सहभागिता की। सुंदरकांड पाठ के दौरान संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु मंगलकामनाएँ की गईं। यह आयोजन विद्यार्थियों के विद्यालय जीवन की मधुर स्मृतियों को संजोते हुए, उन्हें संस्कार, अनुशासन एवं सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला सिद्ध हुआ।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment