उज्जैन। माकडोन के ग्राम भगवतपुर में शुक्रवार रात पुरानी रंजीश के चलते दिनेश पिता इंदरसिंह गुर्जर 19 साल और उसके भाई विनोदसिंह गुर्जर पर गांव में रहने वाले भगतसिंह, देवीसिंह, निर्भयसिंह, तूफानसिंह, ईश्वरसिंह सहित 4-5 अन्यों ने लाठियों से हमला कर दिया। दोनों भाईयों को बुरी तरह से पीटा जा रहा था। तभी दोनों भाईयों के दादा इंदूसिंह गुर्जर 80 साल बीच-बचाव के लिये पहुंचे। हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। माकडोन थाना पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों को उपचार के लिये उज्जैन शासकीय चरक अस्पताल भेजा गया है। वहीं घायलों की ओर से करणसिंह गुर्जर 36 साल की शिकायत पर मारपीट करने वालों के खिलाफ धारा 109 (1), 190, 191 (2), 191 (3), 115 (2), 296 (बी), 351 (3), 3 (5) में प्रकरण दर्ज किया है। सभी हमलावर गांव से भाग निकले थे। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
रंजीश में भाईयों पर हमला, बीच-बचाव में दादा घायल