उज्जैन। जंगली जीव सियार का शिकार कर उसे खाने वाले युवक को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। उसका पिता फरार हो गया है। वन विभाग ने जांच के दौरान आरोपी के मोबाईल से शिकार के विडियो भी बरामद किए है। युवक ने शिकार के उपरांत सियार का मांस खाने की स्वीकारोक्ति की है।वन विभाग के एसडीओ विक्रमसिंह सोलंकी के अनुसार सोमवार को जीवाजीगंज थाना पुलिस ने मिथुन पिता राजू 21 वर्ष निवासी तिलकेश्वर कालोनी को सर्चिंग के दौरान पकडा था। उसके मोबाईल की जांच किए जाने पर उसमें सियार के शिकार के विडियो मिलने पर वन विभाग को सूचित किया गया था। पुलिस की सूचना पर वन विभाग के दल ने थाना जाकर युवक से जानकारी ली थी जिसमें सामने आया कि वह लंबे समय से सियार का शिकार कर उसका मांस खा रहा है। वन विभाग ने आरोपी के विरूद्ध वन्य जीव संरक्षणअधिनियम1972 की धारा 9,39,50,51 में प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई। उसने अपने सहयोगी के रूप में उसके पिता राजू के साथ शिकार करता है। मोबाईल में मौजूद विडियो 23 मई का सामने आया जिसमें वह ग्राम चंदावल थाना चिंतामन के जंगल में जमीन की खोह से सियार को टांग पकड कर खिंचता हुआ और जमीन पर पटक कर मारता दिखाई दे रहा है। एसडीओ सोलंकी आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने तीनों सियार को मारकर उनका मांस खाया है। दुसरे आरोपी राजू के पकड में आने के बाद स्पष्ट होगा कि मांस खाने के लिए ही उन्होंने शिकार किया था कि तंत्र-मंत्र में उपयोग के लिए सियार सिंगी के लिए यह शिकार किया गया था। आरोपी मिथून को मंगलवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश करने पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
:मोबाईल से शिकार के विडियो मिले:सियार मारकर खाने वाला आरोपी पकडाया,पिता फरार