उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री डॉ यादव का जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर परजिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, महापौर मुकेश टटवाल, बड़नगर विधायक जितेंद्र पांड्या, जिला पंचायत उपाध्यक्षशिवानी कुंवर, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक रामलाल मालवीय, संभाग आयुक्त आशीष सिंह , एडीजी राकेश गुप्ता, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।पुलिस विभाग के शासकीय सेवकों के पदोन्नत होने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का हैलीपेड पर ही स्वागत पुलिस बैंड की धुन से एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर किया, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पुलिस कर्मियों को सितारे लगाकर शुभकानाएं दी। सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्र सुदृढ़ीकरण अवलोकन कार्यक्रम में संबोधन एवं हितलाभ वितरण[आंगनवाड़ी केन्द्र पर पौधारोपण एवं पोषण प्रदर्शनी का अवलोकनकिया ।
मुख्यमंत्री डॉ मोहनयादव ने किया आंगनवाड़ी केन्द्र पर पौधारोपण एवं पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन