मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उपवास, भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, संविधान बचाने का लिया संकल्प

उज्जैन। राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फ्रीगंज टावर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष उपवास कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या और राजनीतिक षड्यंत्र का आरोप लगाया।
गांधी और अंबेडकर के चित्र लेकर किया विरोध
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डॉ. अंबेडकर के चित्र हाथों में लेकर नामांकन निरस्त किए जाने की घटना की कड़ी निंदा की। संगठन महासचिव अजय राठौर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। पूरे उपवास कार्यक्रम के दौरान ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन का गायन भी किया गया।
नारी वंदन की बात करने वाले नारी शक्ति को रोक रहे हैं : डॉ. रवि राय
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय ने कहा कि एक ओर भारतीय जनता पार्टी नारी वंदन की बात करती है, वहीं दूसरी ओर नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व कर रहीं मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करवाया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले एसआईआर प्रक्रिया के माध्यम से लाखों मतदाताओं को मताधिकार से वंचित किया गया और अब मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों के मतदान अधिकारों पर भी प्रभाव डालने का प्रयास किया जा रहा है।
 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई को संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए विरोध दर्ज कराया।
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे उपस्थित
उपवास कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजित सिंह ठाकुर, देवव्रत यादव, धीरज यादव, राजेश राणा, अशोक सारवान, भेरूसिंह बापू, फिरोज पठान, देवेंद्र पाटनी, आनंद मीणा, अभिषेक शर्मा, रहीम लाला, संचित शर्मा, राहुल लोट, गजेंद्र मारोठिया, बंटी वसीम, दीपेश जैन, मुकेश सूर्यवंशी, फिरोज भारती, अनवर नागोरी, हर्ष पुरोहित, आशीष ठाकुर, धर्मेंद्र सिसोदिया, चंदू यादव, मनोज त्रिवेदी, पवन यादव, राजेश चौहान, रमेश सांखला, कृष्णा यादव, संदीप सूर्यवंशी, दुर्गेश धवन, छोटेलाल मंडलोई, राहुल भाटी, वीरेंद्र गोसर, देवीलाल लोहरिया, अनवर बाबा, हेमंत गोमे, बबलू सैयद, संजय आंजना, चेतन भाट, सुरेश गहलोत, सुरेश वासनिक, मनीष गोमे, गब्बर ठाकुर, चुन्नीलाल धैर्य, जाहिद पहलवान, पीयूष चौधरी, शेर खान, निलेश खुले, पीयूष सारवान, दानेश राठी, अर्पण राठौर, ललित मीणा, सत्यनारायण राठौर, मनोहरलाल गोहर, सोनिया ठाकुर, स्वाति सिंह, मदीना अली, मलिका अली, रश्मि त्रिवेदी, नीलम विश्वास, नीलम जार्ज और कल्पना कुंभारे सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment