उज्जैन।रतलाम-नागदा मेमू ट्रेन में दो यात्रियों की मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों गुत्थमगुत्था करते हुए ट्रेन के दरवाजे से नीचे गिरते दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि घटना बुधवार रात हुई। हालांकि, जीआरपी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ दावा है कि बुधवार रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच रतलाम से नागदा जा रही मेमू ट्रेन में दो यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों ट्रेन के दरवाजे तक पहुंच गए और हाथापाई के दौरान संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए।
मारपीट करते हुए मेमू ट्रेन से गिरे यात्री,वीडियो वायरल :जीआरपी बोली-ऐसा कुछ नहीं हुआ