महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शनिवार को मोदी 11 बजे पहुंचेंगे

ब्रह्मास्त्र भोपाल

31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर होने वाले महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 बजे पहुंचेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी देने प्रदेश भाजपा कार्यालय में भोपाल की डेढ़ हजार महिलाओं की बैठक हुई। इस बैठक को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने संबोधित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने पति को गोली मारने के बाद हमारी बहन से कहा कि मोदी को बता देना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहन के सुहाग का बदला लिया और आॅपरेशन सिंदूर के तहत देश की सेना ने दुश्मन को घर में घुसकर मारा। प्रधानमंत्री मोदी जी सुबह 11 बजे बहनों के सम्मेलन को भोपाल में संबोधित करेंगे। सभी बहनें सुबह जल्दी घर से निकलें और अपने आसपास की बहनों को जंबूरी मैदान के महिला महाशक्ति महासम्मेलन में लेकर पहुंचें।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment