इंदौर। खुद को फौजी बताने वाले कार सवार पांच युवकों ने महिला बाउंसर और उसके पति के साथ मारपीट कर दी। झगड़ा होते देख जब कुछ लोग दंपती को बचाने आए तो युवकों ने उनसे भी झड़प की। आरोप है कि भागते समय उन्होंने भीड़ पर कार चढ़ाने की कोशिश की। कुछ कार को भी टक्कर मार दिए, जिससे उनके शीशे टूट गए। इस बीच कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर में जा घुसी। इसके बाद युवक वहां से भाग गए।विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के मुताबिक, महिला बाउंसर रिमझिम बारोसा ने बताया कि शनिवार रात वे पति शिखर के साथ महालक्ष्मी नगर मेले से घर लौटी रही थी, तभी बॉम्बे हॉस्पिटल के पास कार सवारों ने उन्हें कट मारा। ऑब्जेक्शन लेने पर वे विवाद करने लगे। फिर सत्यसाईं चौराहे पर रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।
महिला बाउंसर और पति को पीटा:कार सवार युवकों का हंगामा; भागते समय डिवाइडर में घुसे