बड़नगर। शासनपति प्रभु महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव नगर में दो दिवसीय आयोजन के प्रथम दिन सोमवार को हर्ष उल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। महाराणा प्रताप चौक से प्रारंभ हुआ चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ गांधी चौक बड़ा मंदिर पर पहुंचा जहां धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री निर्णय सागर महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि महावीर सिर्फ जैन समाज के ही नहीं बल्कि जन जन के थे।
प्राणी मात्र के कल्याण की भावना रखते थे। प्रत्येक जीव का कल्याण हो प्रभु महावीर ने बताया है बडनगर का नाम बड़ा हो यहां के हर काम बड़े होते हैं। आपने प्रभु के जीवन पर प्रकाश डालते हुए महावीर शब्दों की विस्तृत व्याख्या करते हुए अपने ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से जन-जन के मन में आस्था का सैलाब बहाया। आपने पाठशाला शब्द की व्याख्या की इसके पूर्व महावीर जन्म कल्याण समारोह समिति के अध्यक्ष अर्पित जैन अलंकार द्वारा अतिथियों की उपस्थिति में झंडा वंदन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्र के विधायक जितेंद्र उदयसिंह पंड्या ने संबोधित करते हुए कहा कि ढाई हजार वर्ष पूर्व बताए गए प्रभु महावीर के सिद्धांत आज वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है। प्रभु महावीर ने सत्य अहिंसा का जो मार्ग बताया है संपूर्ण राष्ट्र आज उनके सिद्धांतों पर चलते हुए विश्व शक्ति के रूप में जाना जाता है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या ने भी संबोधित करते हुए महावीर जन्म कल्याण की शुभकामना दी। नगर पालिका परिषद द्वारा वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी का माला पगड़ी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर चल समारोह में महिला मंडल अपने-अपने ड्रेस कोड में शोभित महावीर शासन के पचरंगी झंडे लहराकर भक्ति नृत्य में सारोबार थी। वहीं प्रभु महावीर के भजनों पर सभी जन थिरक रहे थे या यूं कहा जाए तो संपूर्ण नगर एक तरह से प्रभु महावीर के भक्ति भाव में डूबा हुआ नजर आया आध्यात्मिक का ऐसा रंग जो कभी हम भूल नहीं पाएंगे।
मीडिया प्रभारी राजकुमार नाहर ने बताया कि आस्था समर्पण और उल्लास के क्षण को साकार किया है समाज के नन्हे मुन्ने बच्चों ने जिन्होंने के अंल सुबह निद्रा को त्याग कर 6:00 बजे मंदिर पहुंचकर प्रभु दर्शन कर प्रभात फेरी में सहभागिता करते हुए महावीर के जयकारे लगाकर अपने श्रद्धा भक्ति और समर्पणता को दशार्या है और हर्षित होते हुए प्रभु के बताए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प भी लिया है अल सुबह बड़ा मंदिर गांधी चौक से निकली प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए शिवाजी रोड जैन मंदिर पर समाप्त हुई जहां सहभागीता करने वाले बच्चों को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर समाजजन पदाधिकारी गण एवं महिला मंडल की सदस्या उपस्थित थी।
महावीर के जयकारों से गुंजा नगर रजत बेदीजी में बिराजे प्रभु महावीर का निकला चल समारोह