महाकाल लोक के पास बेगम बाग में आग लगी: कड़ी मशक्कत से पाया काबू, कोई जनहानि नहीं हुई

उज्जैन।महाकाल लोक के पास बेगम बाग क्षेत्र में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।संकरी गलियों से दमकल पहुंचने में दिक्कत-बेगम बाग की संकरी गलियों के कारण दमकल वाहन सीधे मौके तक नहीं पहुंच सके। टीम ने वैकल्पिक तरीके से आग बुझाने की कार्रवाई की।फायर ब्रिगेड ने महाकाल लोक के अंदर से दीवार के सहारे पाइपलाइन डालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।आग की तीव्रता को देखते हुए आसपास के घरों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।हाल में दो बड़ी आगजनी की घटनाएं-23 मार्च 2026 को खिलचीपुर नाका स्थित सोफा फैक्ट्री में आग लगी थी, जिसमें लाखों का नुकसान हुआ। 24 फरवरी 2026 को जयसिंहपुरा के एक होटल में भी आग लगी थी।महाकाल थाना पुलिस के अनुसार घटना का तत्काल कोई स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment