मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

उज्जैन\शाजापुर जिले के पोलायकलां में देवास के ग्राम गनोरा के परिवार पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमें एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को पोलायकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार दिया जा रहा है। परिवार भैरव महाराज की पूजा करने यहां पहुंचा था।आस्था की पूजा के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने ऐसा हमला बोला कि खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। शाजापुर जिले के पोलायकला में उस वक्त हड़कंप मच गया।जब भेरू महाराज की पूजा कर रहा एक परिवार अचानक मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गया। पोलाय कलां के वार्ड-9 स्थित शिवालय के पास ‘माली की बाड़ी’ में देवास जिले के जनोरा से आया परिवार पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में जुटा था।करीब 20 लोग अनुष्ठान में शामिल थे… लेकिन तभी एक छोटी सी लापरवाही भारी पड़ गई। पूजा के दौरान जलाई गई अगरबत्तियों का धुआं पास ही पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गया।धुएं से बौखलाई मधुमक्खियां अचानक आक्रामक हो गईं। और देखते ही देखते हजारों की संख्या में पूजा कर रहे परिवार पर टूट पडी।मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे , इस दौरान मधुमक्खियों ने उन्हें अपना ढंक दंश दे दिया। चीख-पुकार और भगदड़ के बीच चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलते ही नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोलायकला ले जाया गया। घायलों में राज पिता रामनिवास 18 वर्ष, मीना पति रामप्रसाद 32 वर्ष, गायत्री बाई पति रामनिवास 35 वर्ष, रामनिवास पिता रामगोपाल 40 वर्ष  निवासी ग्राम गनोरा जिला देवास के साथ ही अन्य को भी मधुमक्खियों के ढंक लगे हैं। नामजद चार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। अन्य को सामान्य उपचार दिया गया है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक उमर फारूख खान ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से सभी की हालत फिलहाल स्थिर है। ज्यादा प्रभावितों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। सभी की हालत नियंत्रण में हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment