भुतड़ी अमावस्या पर दर्दनाक हादसा:पूजन सामग्री विसर्जन के दौरान महिला की बावड़ी में डूबने से मौत

इंदौर।इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में भुतड़ी अमावस्या के दिन एक दर्दनाक हादसा सामने आया। पूजन सामग्री विसर्जित करने गई महिला की पुराने बावड़ी में डूबने से मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक पालदा निवासी 45 वर्षीय मायाबाई पत्नी राजेश गुरुवार दोपहर खेत पर बनी एक पुरानी बावड़ी पर पूजा के बाद सामग्री विसर्जित करने पहुंची थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में जा गिरीं।काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान महिला के बावड़ी में गिरने की जानकारी मिली। परिजन तत्काल उन्हें निकालकर एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि मृतका के पति होल्कर कॉलेज में कम्प्यूटर ऑपरेटर हैं। परिवार में दो बेटे हैं, जो फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं।सूचना मिलते ही भंवरकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में कराया गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment