भाजपा नेता की गुंडागर्दी, युवकों के सिर फोड़े, स्कॉर्पियो तोड़ी

ब्रह्मास्त्र इंदौर

इंदौर के राऊ इलाके में रविवार सुबह भाजपा युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया।

आरोपियों ने न केवल युवकों के साथ मारपीट की, बल्कि उनकी स्कॉर्पियो कार के कांच भी चकनाचूर कर दिए। घायल युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, हमलावर की पहचान भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष वेदांत तिवारी के रूप में हुई है। पीड़ित प्रखर शर्मा और नयन बाफना (सुदामा नगर) सुबह कैट रोड स्थित एक कैफे से चाय पीकर अपनी स्कॉर्पियो से लौट रहे थे।
इसी दौरान वेदांत तिवारी, समीर शर्मा और आदित्य ने उनका पीछा किया और बीच रास्ते में रोककर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर रंजिश चली आ रही है।

पुलिस पर भारी पड़ा ‘सियासी दबाव’- घटना के बाद घायल युवक जब राऊ थाने पहुंचे, तो वहां हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आरोप है कि सत्ताधारी दल के नेताओं के दबाव के चलते पुलिस शुरूआत में एफआईआर दर्ज करने से कतराती रही। हालांकि, जब मामला बढ़ा और थाने पर हंगामा शुरू हुआ, तब जाकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment