बुरी नजर का आरोप लगाकर 2 युवकों से मारपीट

उज्जैन। उन्हेल के ग्राम पासलोद में रहने वाले अरूण पिता निर्भयसिंह भाटी मोंगिया 26 साल और कुलदीप पिता लालसिंह राजपूत 20 साल के साथ पासलोद में रहने वाले पप्पू और उसके साथियों ने साली पर बुरी नजर रखने का आरोप लगाकर रबड़ के पाइप से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।  मामला उन्हेल थाना पुलिस के पास पहुंचने पर अरूण भाटी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया। अरूण का कहना था कि उन पर बेवजह का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है। पप्पू के गिरफ्त में आने पर विवाद की वजह स्पष्ट हो पायेगी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment