इंदौर। बीएसएफ के एएसआई के साथ निवेश के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर शेयर और कमोडिटी में निवेश कराने का झांसा दिया और करीब 1 लाख 60 हजार रुपए खाते में डलवा लिए।पुलिस के अनुसार बीएसएफ के एएसआई शौकत खान, निवासी एसटीसी बीएसएफ कैंपस ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए निवेश पर अच्छा लाभ मिलने का दावा किया।
पहले 30 हजार रुपए डलवाए, फिर लगातार रकम मंगाई-आरोपी ने बातचीत के दौरान पहले 30 हजार रुपए खाते में डलवाए। इसके बाद लगातार संपर्क कर अलग-अलग किस्तों में और रुपए डलवाता रहा। आरोपी ने 1 लाख रुपए जमा होने की फर्जी स्लिप भी भेजी, लेकिन खाते में कोई राशि जमा नहीं हुई।6 फरवरी तक टालता रहा आरोपी, तब हुआ ठगी का एहसास-आरोपी 6 फरवरी तक कॉल कर और रुपए निवेश करने के लिए कहता रहा। जब खाते में कोई राशि नहीं आई, तब शौकत खान को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।साइबर सेल जांच के बाद मामला एरोड्रम थाना पुलिस को भेजा गया। पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।