मुंबई। मायानगरी मुंबई के पायधुनी इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना पायधुनी क्षेत्र की घाटी गली में स्थित मुगल बिल्डिंग में हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार 25 अप्रैल की रात परिवार के कुल 9 सदस्यों ने रात करीब 10:30 बजे साथ में खाना खाया था। खाना खाने के बाद रिश्तेदार अपने-अपने घर लौट गए. देर रात करीब 1 बजे से 1:30 बजे के बीच मृतक परिवार के चारों सदस्यों ने तरबूज खाया। इसके बाद सुबह चारों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार ने रात के खाने में सबके साथ बिरयानी खाई थी और उसके बाद तरबूज खाया था।
बिरयानी खाई, फिर तरबूज खाते ही परिवार के 4 लोगों की मौत