फाइनेंशियल गड़बड़ियों को लेकर भोपाल निगम सेंट्रल वर्कशॉप में छापा: अपर आयुक्त पर दर्ज हुई थी FIR

भोपाल।भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क शॉप माता मंदिर के करीब स्थित नगर निगम के ऑफिस में छापा मारा। टीम की छापा मार कार्रवाई अभी  जारी है।दरअसल, बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए निकालने के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की थी। इसी कार्रवाई के दौरान टीम को बड़े पैमाने पर सेंट्रल वर्कशॉप नगर निगम में वित्तीय अनीयमितताएं किए जाने के सबूत मिले थे। जिसके आधार पर रविवार को यह कार्रवाई की जा रही है। यहां निगम की गाड़ियों से जुड़े मैकेनिकल काम होते हैं।निगम के डाटा सेंटर फतेहगढ़ से पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए करीब 10 साल के दस्तावेज और सर्वर डाटा जब्त कर लिया था। अब लोकायुक्त की टीम सेंट्रल वर्क शॉप स्थित ऑफिस से दस्ताजों की जांच कर रही है। साथ ही जिम्मेदार सहित वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment