प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे पर मिला शव

भोपाल।राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 36 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी से पहले उसने उड़िया भाषा में एक सुसाइड नोट लिखकर अपने पिता के मोबाइल पर वॉट्सऐप के जरिए भेजा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट उड़िया भाषा में होने के कारण उसका अनुवाद कराया जाएगा। साथ ही परिजनों के भोपाल पहुंचने के बाद ही आत्महत्या के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

वॉट्सऐप पर सेंड किया सुसाइड नोट-अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार सच्ची स्मिथ दास मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला था। वह भोपाल के सुंदर नगर में किराए के मकान में अकेला रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। गुरुवार को उसने अपने पिता के मोबाइल फोन पर वॉट्सऐप के माध्यम से उड़िया भाषा में एक संदेश भेजा,सुसाइड नोट लिखा था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment