पेमेंट के लिए लगाया फोन, युवक के साथ की मारपीट:जान से मारने की धमकी दी, पुलिस ने की FIR

इंदौर।इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक को पेमेंट के लिए कॉल करना महंगा पड़ गया। कॉल करने के बाद कुछ लोग उसके घर पहुंच गए और उसके साथ मारपीट कर दी। युवक ने मामले की शिकायत थाने में की।तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक छोगालाल पिता गुलाब सिंह बघेल निवासी ग्राम रालामंडल की शिकायत पर सुशील पिता प्रकाश शिंदे और आरती निवासी हनुमान टेकरी असरावद खुर्द के खिलाफ केस दर्ज किया है।घर के सामने किया विवाद-घटना शुक्रवार को फरियादी के घर के बाहर की है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसने ठेकेदार राजू शिंदे को पेमेंट के लिए कॉल किया था। मगर राजू के भाई ने कॉल पर बात की। इसके कुछ देर बाद मेरे घर के सामने सुशील और आरती दोनों आए और कहने लगे कि तुने कोई काम नहीं किया है तेरा कोई पेमेंट बाकी नहीं है। भईया को कॉल क्यों लगाता है। इसी बात को लेकर उन्होंने गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। सुशील ने डंडे से मारा, जिससे फरियादी के गर्दन के पास चोट आई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment